- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- छत्तीसगढ़ में मानसून की चाल धीमी, फिलहाल हल्की से मध्यम बारिश का दौर; नए सिस्टम का इंतजार
छत्तीसगढ़ में मानसून की चाल धीमी, फिलहाल हल्की से मध्यम बारिश का दौर; नए सिस्टम का इंतजार
RAIPUR, CG
राज्य में बारिश कराने वाला पुराना सिस्टम अब कमजोर पड़ चुका है, जिससे प्रदेश में व्यापक स्तर पर भारी वर्षा की गतिविधियां थम गई हैं।
हालांकि राजधानी रायपुर समेत कुछ इलाकों में मंगलवार सुबह से रुक-रुक कर बारिश होती रही। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की स्थिति बनी रहेगी, मगर जोरदार और लगातार बारिश के लिए अभी नए सिस्टम का इंतजार करना होगा।
पिछले 24 घंटे का मौसम रिपोर्ट: दुर्ग सबसे गर्म, रघुनाथ नगर में सबसे ज्यादा बारिश
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में बिखरी हुई हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। इस दौरान दुर्ग का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। वहीं सर्वाधिक वर्षा रघुनाथ नगर में 3 सेमी. रिकॉर्ड की गई है।
मानसून द्रोणिका बनी हुई, लेकिन नया सिस्टम नहीं
वर्तमान में मानसून द्रोणिका (ट्रफ लाइन) श्रीगंगानगर से होते हुए उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है, लेकिन छत्तीसगढ़ के ऊपर कोई सक्रिय मानसूनी सिस्टम मौजूद नहीं है। इसके चलते व्यापक स्तर पर बारिश के लिए अनुकूल स्थितियां फिलहाल नहीं बन पा रही हैं।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जब तक बंगाल की खाड़ी या आसपास के क्षेत्रों में नया सिस्टम विकसित नहीं होता, तब तक प्रदेश में भारी वर्षा की संभावना कम ही है। हालांकि एक-दो स्थानों पर बादल गरजने के साथ तेज बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।
अगले तीन घंटे के लिए यलो अलर्ट, इन जिलों में हो सकती है बारिश
मौसम विभाग ने आगामी तीन घंटों के लिए राज्य के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें शामिल हैं:
-
नारायणपुर
-
कोंडागांव
-
उत्तर बस्तर कांकेर
-
धमतरी
-
बालोद
-
राजनांदगांव
-
गरियाबंद
-
महासमुंद
-
रायपुर
-
बलौदा बाजार
-
रायगढ़
-
दुर्ग
-
बेमेतरा
इन जिलों में मध्यम वर्षा के साथ आकाशीय बिजली की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने नागरिकों को सतर्क रहने और खुले स्थानों से बचने की सलाह दी है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए