छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार थमी, तापमान 44 डिग्री तक पहुंचने के आसार

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में मानसून की गति एक बार फिर धीमी पड़ गई है।

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) कमजोर पड़ने के कारण मानसून आगे नहीं बढ़ पा रहा है और फिलहाल बस्तर अंचल में अटका हुआ है। इसके चलते प्रदेश में गर्मी ने दोबारा जोर पकड़ लिया है। राजधानी रायपुर में शनिवार को अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो अब तक का सबसे गर्म दिन रहा।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले चार दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

पिछले 24 घंटे: कुछ इलाकों में हल्की बारिश, पेंड्रा रोड सबसे ठंडा

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई है। सबसे अधिक गर्मी रायपुर में रही, जहां पारा 41.4 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं, पेंड्रा रोड प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों का विश्लेषण

मौसम वैज्ञानिक एच. पी. चंद्रा ने जानकारी दी कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ 59 डिग्री पूर्व और 27 डिग्री उत्तर अक्षांश पर सक्रिय है। इसके अलावा उत्तर-पूर्व मध्यप्रदेश के ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। पूर्वी विदर्भ से लेकर उत्तर आंतरिक कर्नाटक तक एक द्रोणिका रेखा भी फैली हुई है।

इन परिस्थितियों के चलते आज प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश, गरज-चमक और अंधड़ के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। कुछ स्थानों पर वज्रपात की भी संभावना जताई गई है, जिससे सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

राजधानी रायपुर का मौसम आज

मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी रायपुर में आज बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। उमस और गर्म हवाओं के कारण discomfort index भी अधिक बना रह सकता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Jun 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार थमी, तापमान 44 डिग्री तक पहुंचने के आसार

Raipur, CG

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) कमजोर पड़ने के कारण मानसून आगे नहीं बढ़ पा रहा है और फिलहाल बस्तर अंचल में अटका हुआ है। इसके चलते प्रदेश में गर्मी ने दोबारा जोर पकड़ लिया है। राजधानी रायपुर में शनिवार को अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो अब तक का सबसे गर्म दिन रहा।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले चार दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

पिछले 24 घंटे: कुछ इलाकों में हल्की बारिश, पेंड्रा रोड सबसे ठंडा

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई है। सबसे अधिक गर्मी रायपुर में रही, जहां पारा 41.4 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं, पेंड्रा रोड प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों का विश्लेषण

मौसम वैज्ञानिक एच. पी. चंद्रा ने जानकारी दी कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ 59 डिग्री पूर्व और 27 डिग्री उत्तर अक्षांश पर सक्रिय है। इसके अलावा उत्तर-पूर्व मध्यप्रदेश के ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। पूर्वी विदर्भ से लेकर उत्तर आंतरिक कर्नाटक तक एक द्रोणिका रेखा भी फैली हुई है।

इन परिस्थितियों के चलते आज प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश, गरज-चमक और अंधड़ के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। कुछ स्थानों पर वज्रपात की भी संभावना जताई गई है, जिससे सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

राजधानी रायपुर का मौसम आज

मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी रायपुर में आज बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। उमस और गर्म हवाओं के कारण discomfort index भी अधिक बना रह सकता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/monsoon-speed-in-chhattisgarh-is-expected-to-reach-44-degrees/article-23551

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.