- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- दुर्ग में बिना लाइसेंस गुटखा फैक्ट्री में छापा: डेढ़ करोड़ से ज्यादा का माल जब्त, संचालक तलब
दुर्ग में बिना लाइसेंस गुटखा फैक्ट्री में छापा: डेढ़ करोड़ से ज्यादा का माल जब्त, संचालक तलब
Durg, cg
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के ग्राम कोनारी में अवैध रूप से संचालित एक गुटखा फैक्ट्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने बड़ी कार्रवाई की है। बिना लाइसेंस संचालित कोमल फूड प्रोडक्ट नामक फैक्ट्री में छापा मारकर विभाग ने करीब 1 करोड़ 55 लाख रुपए का सुपारी माल जब्त किया है। साथ ही, फैक्ट्री को सील कर संचालक के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
सूचना पर हुई सटीक कार्रवाई
लंबे समय से इस फैक्ट्री को लेकर शिकायतें मिल रही थीं कि वहां बिना किसी वैध लाइसेंस के गुटखा व सुपारी उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। इसकी जानकारी जब दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह को दी गई, तो उनके निर्देश पर 4 जून को एक विशेष टीम का गठन कर ग्राम कोनारी स्थित फैक्ट्री में छापा डाला गया।
फैक्ट्री सील, सैंपल जांच को भेजा गया
टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रिचा शर्मा, नारद खोमरे, खीरसागर पटेल सहित अन्य अधिकारी शामिल थे। कार्रवाई के दौरान 1050 बोरी खड़ी सुपारी (52,500 किलो) और 247 बोरी कटी सुपारी (12,350 किलो) जब्त की गई, जिसकी कुल कीमत 1.54 करोड़ रुपए से अधिक आंकी गई। सुपारी के नमूने लैब परीक्षण के लिए रायपुर भेजे गए हैं, ताकि यह पता चल सके कि उसमें तंबाकू मिश्रण है या नहीं।
तंबाकू युक्त गुटखा बनाने की आशंका
विभाग को संदेह है कि फैक्ट्री में तंबाकू युक्त जर्दा भी अवैध रूप से तैयार किया जा रहा था। यदि लैब परीक्षण में इसकी पुष्टि होती है, तो फैक्ट्री संचालक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
संचालक को तलब कर जब्ती की गई सील
6 जून को दोबारा फैक्ट्री स्थल पर पहुंचकर अधिकारियों ने संचालक को तलब किया। गवाहों की उपस्थिति में जब्त माल को फिर से सील किया गया और पंचनामा तैयार किया गया।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए