मां मोदी कैबिनेट में थीं मंत्री, सीएम की रेस में भी था नाम, अब बेटी निर्दलीय लड़ रही जिला पंचायत का चुनाव

CG

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हो रहे हैं। भरतपुर सोनहत से पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह की बेटी ने नामांकन दाखिल किया हैय़ यहां से बीजेपी ने उन्हें अधिकृत उम्मीदवार नहीं बनाया है। मोनिका सिंह के चुनाव लड़ने से इस सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है।

छत्तीसगढ़ में इन दिनों नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के लिए चुनाव प्रचार तेजी से चल रहा है। निकाय चुनाव में बीजेपी के कई नेताओं के बेटे-बेटी भी मैदान नें उतरे हैं। भरतपुर-सोनहत की विधायक रेणुका सिंह की बेटी मोनिका सिंह ने जिला पंचायत क्षेत्र 15 के लिए नामांकन दाखिल किया है। जबकि बीजेपी ने उन्हें अपना अधिकृत उम्मीदवार नहीं बनाया है। उन्होंने पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ बागी होकर चुनाव के लिए नामांकन किया है।

निर्दलीय उम्मीदवार हैं मोनिका सिंह

रेणुका सिंह की बेटी मोनिका का मुकाबला भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी वेद प्रकाश सिंह से है। मोनिका सिंह इस सीट पर दावेदारी कर रहीं थीं लेकिन पार्टी की तरफ से उनको टिकट नहीं मिला। जिसके बाद उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया है। मोनिका सिंह तब चर्चा में आईं थी जब छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद उन्होंने कहा था कि वह अपनी मां को मुख्यमंत्री बनते देखना चाहती हैं।

पूर्व मंत्री तुलेश्वर के बेटे भी मैदान में हैं

इस सीट पर अजीत जोगी सरकार में राज्यमंत्री रहे तुलेश्वर सिंह के बेटे सतवंत सिंह कोर्राम भी चुनाव मैदान में हैं। उन्हें कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है। इससे सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय है। 2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने तुलेश्वर सिंह की बेटी शशि सिंह कोर्राम को प्रत्याशी बनाया था।

मोदी कैबिनेट में मंत्री थी रेणुका सिंह

रेणुका सिंह को बीजेपी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में सरगुजा लोकसभा सीट से टिकट दिया था। रेणुका सिंह ने यहां से कांग्रेस के उम्मीदवार को करारी शिकस्त दी थी। इसके बाद वह मोदी कैबिनेट में राज्य मंत्री बनीं थीं। हालांकि 2023 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें विधायक का चुनाव लड़ाया था। रेणुका सिंह ने भरतपुर सोनहत सीट से जीत दर्ज की थी। इस सीट पर रेणुका सिंह के चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी उनकी बेटी ने संभाली थी।

सीएम की रेस में था नाम

विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत हुई थी। उसके बाद रेणुका सिंह का नाम सीएम पद के दावेदारों में था। इसी बीच उनकी बेटी ने कहा था कि मैं अपनी मां को सीएम बनते देखना चाहती हूं। हालांकि बाद में पार्टी ने विष्णुदेव साय को राज्य का मुख्यमंत्री बनाया था।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Feb 2025 By दैनिक जागरण

मां मोदी कैबिनेट में थीं मंत्री, सीएम की रेस में भी था नाम, अब बेटी निर्दलीय लड़ रही जिला पंचायत का चुनाव

CG

छत्तीसगढ़ में इन दिनों नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के लिए चुनाव प्रचार तेजी से चल रहा है। निकाय चुनाव में बीजेपी के कई नेताओं के बेटे-बेटी भी मैदान नें उतरे हैं। भरतपुर-सोनहत की विधायक रेणुका सिंह की बेटी मोनिका सिंह ने जिला पंचायत क्षेत्र 15 के लिए नामांकन दाखिल किया है। जबकि बीजेपी ने उन्हें अपना अधिकृत उम्मीदवार नहीं बनाया है। उन्होंने पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ बागी होकर चुनाव के लिए नामांकन किया है।

निर्दलीय उम्मीदवार हैं मोनिका सिंह

रेणुका सिंह की बेटी मोनिका का मुकाबला भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी वेद प्रकाश सिंह से है। मोनिका सिंह इस सीट पर दावेदारी कर रहीं थीं लेकिन पार्टी की तरफ से उनको टिकट नहीं मिला। जिसके बाद उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया है। मोनिका सिंह तब चर्चा में आईं थी जब छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद उन्होंने कहा था कि वह अपनी मां को मुख्यमंत्री बनते देखना चाहती हैं।

पूर्व मंत्री तुलेश्वर के बेटे भी मैदान में हैं

इस सीट पर अजीत जोगी सरकार में राज्यमंत्री रहे तुलेश्वर सिंह के बेटे सतवंत सिंह कोर्राम भी चुनाव मैदान में हैं। उन्हें कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है। इससे सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय है। 2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने तुलेश्वर सिंह की बेटी शशि सिंह कोर्राम को प्रत्याशी बनाया था।

मोदी कैबिनेट में मंत्री थी रेणुका सिंह

रेणुका सिंह को बीजेपी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में सरगुजा लोकसभा सीट से टिकट दिया था। रेणुका सिंह ने यहां से कांग्रेस के उम्मीदवार को करारी शिकस्त दी थी। इसके बाद वह मोदी कैबिनेट में राज्य मंत्री बनीं थीं। हालांकि 2023 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें विधायक का चुनाव लड़ाया था। रेणुका सिंह ने भरतपुर सोनहत सीट से जीत दर्ज की थी। इस सीट पर रेणुका सिंह के चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी उनकी बेटी ने संभाली थी।

सीएम की रेस में था नाम

विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत हुई थी। उसके बाद रेणुका सिंह का नाम सीएम पद के दावेदारों में था। इसी बीच उनकी बेटी ने कहा था कि मैं अपनी मां को सीएम बनते देखना चाहती हूं। हालांकि बाद में पार्टी ने विष्णुदेव साय को राज्य का मुख्यमंत्री बनाया था।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/mother-modi-was-in-the-cabinet-minister-was-also-in/article-9415

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.