- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- प्रधानमंत्री मोदी से मिले सांसद महेश कश्यप, बस्तर दशहरा में आने का दिया निमंत्रण
प्रधानमंत्री मोदी से मिले सांसद महेश कश्यप, बस्तर दशहरा में आने का दिया निमंत्रण
Kondagaon, CG
नई दिल्ली में 20 अगस्त को सांसद महेश कश्यप ने संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। अपने परिवार के साथ हुई इस मुलाकात में सांसद कश्यप ने बस्तर के विकास कार्यों के लिए पीएम का आभार जताया।
इस मौके पर सांसद ने बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए विशेष उपहार भेंट किए। इनमें काष्ठ शिल्पकार शिवचरण साहू द्वारा बनाए गए काष्ठचित्र और मड़ानार विद्यालय के छात्रों की कलाकृतियां शामिल थीं। इन कलाकृतियों में प्रधानमंत्री द्वारा देशहित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों को दर्शाया गया था।
प्रधानमंत्री की प्रतिक्रिया
प्रधानमंत्री मोदी ने इन कलाकृतियों का ध्यानपूर्वक निरीक्षण किया और बस्तर की कला और प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने सांसद महेश कश्यप को बस्तर के विकास को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया।
बस्तर दशहरा में आमंत्रण
सांसद कश्यप ने प्रधानमंत्री को विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा में आने का निमंत्रण दिया। प्रधानमंत्री ने इस आमंत्रण को स्वीकार करते हुए समय निकालकर उत्सव में शामिल होने का वादा किया। शिल्पकार शिवचरण साहू ने प्रधानमंत्री की प्रशंसा को अपने जीवन का सबसे बड़ा तोहफा बताया।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए