मुकेश का हत्यारा सुरेश चंद्राकर गिरफ्तार, SIT ने की बड़ी कार्रवाई, पत्नी से भी पूछताछ जारी

CG

बस्तर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या का मुख्य आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्रकार हैदराबाद से देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले में जांच के लिए गठित SIT की टीम ने ये बड़ी कार्रवाई की है. सुरेश की पत्नी को भी कांकेर जिले से गिरफ्तार किया गया है.

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बीजापुर (Bijapur) में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या ने तुल पकड़ लिया है. इस बीच हत्या के मामले में जांच करने के लिए गठित की गई SIT की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. टीम ने हैदराबाद से हत्या के मुख्य आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर (Suresh Chandrakar) को गिरफ्तार कर लिया है. टीम ने ये कार्रवाई रविवार की देर रात अंजाम दिया. फिलहाल, सुरेश से पूछताछ जारी है. सुरेश की पत्नी को भी कांकेर से गिरफ्तार किया गया है.

पत्नी को भी लिया गया हिरासत में

सुरेश चंद्राकर की पत्नी को भी पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्या मामले में रविवार की शाम कांकेर से हिरासत में लिया गया और उससे पूछताछ जारी है. बता दें कि घटना के बाद से ही आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर फरार था. इस मामले में तीन अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है.

ड्राइवर के घर छिपा था सुरेश

मुकेश चंद्राकर की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर हैदराबाद में अपने ड्राइवर के घर पर छिपा हुआ था. आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने 200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और करीब 300 मोबाइल नंबरों को ट्रेस किया. इस गहन जांच के बाद मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर को सफलतापूर्वक पकड़ लिया गया. 

गंभीर हालत में मिला था मुकेश का शव

बस्तर की मुखर आवाज माने जाने वाले मुकेश चंद्राकर की कुछ दिनों पहले उनके करीबी और रिश्तेदार सुरेश चंद्राकर के जीमन पर बने सेप्टिक टैंक में शव मिला था. पत्रकार मुकेश 1 जनवरी की रात से घर से लापता थे. जब मुकेश का पता नहीं चला, तो उनके भाई युकेश चंद्राकर ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी. पुलिस मामला दर्ज करके मुकेश की तलाश शुरू कर दी थी. वहीं, पुलिस ने जब मामले की जांच शुरु कि तो पता चला मुकेश की हत्या करके उनके शव को आरोपियों ने सेप्टिक टैंक के अंदर डाल दिया था.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Jan 2025 By दैनिक जागरण

मुकेश का हत्यारा सुरेश चंद्राकर गिरफ्तार, SIT ने की बड़ी कार्रवाई, पत्नी से भी पूछताछ जारी

CG

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बीजापुर (Bijapur) में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या ने तुल पकड़ लिया है. इस बीच हत्या के मामले में जांच करने के लिए गठित की गई SIT की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. टीम ने हैदराबाद से हत्या के मुख्य आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर (Suresh Chandrakar) को गिरफ्तार कर लिया है. टीम ने ये कार्रवाई रविवार की देर रात अंजाम दिया. फिलहाल, सुरेश से पूछताछ जारी है. सुरेश की पत्नी को भी कांकेर से गिरफ्तार किया गया है.

पत्नी को भी लिया गया हिरासत में

सुरेश चंद्राकर की पत्नी को भी पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्या मामले में रविवार की शाम कांकेर से हिरासत में लिया गया और उससे पूछताछ जारी है. बता दें कि घटना के बाद से ही आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर फरार था. इस मामले में तीन अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है.

ड्राइवर के घर छिपा था सुरेश

मुकेश चंद्राकर की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर हैदराबाद में अपने ड्राइवर के घर पर छिपा हुआ था. आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने 200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और करीब 300 मोबाइल नंबरों को ट्रेस किया. इस गहन जांच के बाद मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर को सफलतापूर्वक पकड़ लिया गया. 

गंभीर हालत में मिला था मुकेश का शव

बस्तर की मुखर आवाज माने जाने वाले मुकेश चंद्राकर की कुछ दिनों पहले उनके करीबी और रिश्तेदार सुरेश चंद्राकर के जीमन पर बने सेप्टिक टैंक में शव मिला था. पत्रकार मुकेश 1 जनवरी की रात से घर से लापता थे. जब मुकेश का पता नहीं चला, तो उनके भाई युकेश चंद्राकर ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी. पुलिस मामला दर्ज करके मुकेश की तलाश शुरू कर दी थी. वहीं, पुलिस ने जब मामले की जांच शुरु कि तो पता चला मुकेश की हत्या करके उनके शव को आरोपियों ने सेप्टिक टैंक के अंदर डाल दिया था.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/mukeshs-killer-suresh-chandrakar-arrested-sit-takes-major-action-interrogation/article-7129

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.