- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- बलरामपुर में काले जादू के शक में हत्या, आरोपी गिरफ्तार
बलरामपुर में काले जादू के शक में हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Balrampur, CG
बलरामपुर पुलिस ने काले जादू के शक में हत्या का खुलासा किया है. एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
बलरामपुर पुलिस ने बुधवार को एक शख्स को अरेस्ट किया है. यह पूरा मामला मर्डर से जुड़ा हुआ है. आरोपी ने काले जादू के शक में अपनी साली की मंगलवार को हत्या कर दी थी. इसी मर्डर केस में उसे पुलिस ने अरेस्ट किया है. बलरामपुर के जंगल के पास से आरोपी की गिरफ्तारी हुई है.
आरोपी के बारे में जानकारी: आरोपी की पहचान छोटू पहाड़ी कोरवा के रूप में हुई है. मंगलवार को राजपुर थाना क्षेत्र में आरोपी ने अपनी साली अंजलों पर पत्थर और लड़की के डंडे से हमला कर दिया था. जिसमें उसकी मौत हो गई. उसके बाद आरोपी जंगल की ओर फरार हो गया. आरोपी की उम्र 30 साल है. पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया. अदालत ने आरोपी को जेल भेज दिया.
फरवरी महीने में भी आया था ऐसा केस: इससे पहले फरवरी महीने में भी बलरामपुर से ऐसा ही केस सामने आया था. यहां एक युवक ने जादू टोने के शक में एक बुजुर्ग महिला का मर्डर कर दिया था. आरोपी ने तेज नुकीली वाली लकड़ी से पहले महिला की आंखें फोड़ी और उसके बाद उसके सिर को ईंट से कुचल दिया. इस घटना ने भी बलरामपुर में लोगों को दहला दिया था.
बच्चों की मौत के बाद उठाया था कदम: यह पूरी घटना 25 फरवरी 2025 की है. आरोपी को शक था कि उसके दो बच्चों की मौत महिला के काले जादू की वजह से हुई है. यह पूरी वारदात बलरामपुर के चांदो थाना क्षेत्र की थी. उसके बाद अब 18 मार्च को हुई हत्या के आरोप में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए