मोबाइल चोरी के झगड़े में हत्या: रायपुर में युवक की फावड़े से वार कर हत्या, लाश डेयरी में फेंक फरार हुआ आरोपी

Raipur,C.G

राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में मोबाइल चोरी को लेकर दो युवकों के बीच हुआ विवाद हत्या में तब्दील हो गया। आरोपी ने अपने साथी के सिर पर फावड़े से वार कर उसकी जान ले ली और फिर शव को पास की डेयरी में फेंक कर भाग निकला। पुलिस ने उसे गरियाबंद से गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक की पहचान 25 वर्षीय धनेश साहू उर्फ धन्नू के रूप में हुई है। शव खमतराई के गोवर्धन नगर स्थित सुभाष डेयरी से बरामद हुआ। इस वारदात को अंजाम देने वाला युवक तरुण मिश्रा उर्फ पूनम धनेश का पुराना जानकार था।

शराब और चोरी बना मौत की वजह

पुलिस के अनुसार, घटना से पहले दोनों युवक एक शराब दुकान पर मिले, जहां उन्होंने साथ बैठकर शराब पी। इस दौरान धनेश ने दुकान के पास खड़े एक व्यक्ति का मोबाइल चुरा लिया और तरुण को दे दिया। नशे में चूर तरुण ने वह मोबाइल कहीं गिरा दिया।

जब दोनों डेयरी लौटे, तो धनेश ने मोबाइल को लेकर तरुण से बहस शुरू कर दी। विवाद इतना बढ़ गया कि तरुण ने पहले डेयरी का दरवाजा बंद कर धनेश को बाहर निकाल दिया, लेकिन धनेश पीछे के रास्ते से फिर से अंदर घुस गया।

फावड़े से सिर पर वार, मौके पर मौत

गुस्से से बौखलाए तरुण ने पास रखे फावड़े से धनेश के सिर पर जोरदार वार किया। चोट इतनी गहरी थी कि धनेश की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने शव को डेयरी के अंदर छोड़ दिया और बस पकड़कर गरियाबंद भाग गया।

गरियाबंद से गिरफ्तारी, हत्या का केस दर्ज

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची खमतराई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और आरोपी की तलाश शुरू की। लोकेशन ट्रेस कर पुलिस ने तरुण मिश्रा को गरियाबंद से गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Jul 2025 By दैनिक जागरण

मोबाइल चोरी के झगड़े में हत्या: रायपुर में युवक की फावड़े से वार कर हत्या, लाश डेयरी में फेंक फरार हुआ आरोपी

Raipur,C.G

मृतक की पहचान 25 वर्षीय धनेश साहू उर्फ धन्नू के रूप में हुई है। शव खमतराई के गोवर्धन नगर स्थित सुभाष डेयरी से बरामद हुआ। इस वारदात को अंजाम देने वाला युवक तरुण मिश्रा उर्फ पूनम धनेश का पुराना जानकार था।

शराब और चोरी बना मौत की वजह

पुलिस के अनुसार, घटना से पहले दोनों युवक एक शराब दुकान पर मिले, जहां उन्होंने साथ बैठकर शराब पी। इस दौरान धनेश ने दुकान के पास खड़े एक व्यक्ति का मोबाइल चुरा लिया और तरुण को दे दिया। नशे में चूर तरुण ने वह मोबाइल कहीं गिरा दिया।

जब दोनों डेयरी लौटे, तो धनेश ने मोबाइल को लेकर तरुण से बहस शुरू कर दी। विवाद इतना बढ़ गया कि तरुण ने पहले डेयरी का दरवाजा बंद कर धनेश को बाहर निकाल दिया, लेकिन धनेश पीछे के रास्ते से फिर से अंदर घुस गया।

फावड़े से सिर पर वार, मौके पर मौत

गुस्से से बौखलाए तरुण ने पास रखे फावड़े से धनेश के सिर पर जोरदार वार किया। चोट इतनी गहरी थी कि धनेश की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने शव को डेयरी के अंदर छोड़ दिया और बस पकड़कर गरियाबंद भाग गया।

गरियाबंद से गिरफ्तारी, हत्या का केस दर्ज

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची खमतराई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और आरोपी की तलाश शुरू की। लोकेशन ट्रेस कर पुलिस ने तरुण मिश्रा को गरियाबंद से गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/murder-in-a-quarrel-of-mobile-theft-in-raipur-killing/article-28173

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.