छेड़छाड़ का विरोध करने पर कुल्हाड़ी से हत्या: रायगढ़ में बेटी की रक्षा करने पर मां की नृशंस हत्या

Raigarh, CG

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। गांव की एक महिला ने जब अपनी बेटी से छेड़छाड़ का विरोध किया, तो नाराज युवक ने उसका गला और चेहरा कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी।

घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। खून से सना शव सड़क किनारे मिला और आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसे 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

20 दिन पहले हुई थी छेड़छाड़ की घटना

जानकारी के अनुसार, नवागांव धौंराडांड निवासी रेखा राउत (47) की बेटी कुछ दिन पहले मायके आई थी। गांव में रथ उत्सव के दौरान लुकेश्वर यादव (21) नामक युवक ने लड़की के साथ छेड़छाड़ की थी। जब रेखा को यह बात पता चली, तो उन्होंने न केवल आरोपी को फटकारा, बल्कि उसके परिवार से शिकायत भी की। इसके बाद आरोपी के परिजन ने माफी मांगी और दोनों पक्षों में आपसी सुलह हो गई थी।

डांट से भड़का आरोपी, रास्ते में रोका और कुल्हाड़ी से वार किया

पुलिस के अनुसार, लुकेश्वर रेखा की डांट से अंदर ही अंदर गुस्से में था। शुक्रवार शाम रेखा राउत जब उपरपारा से अपने घर लौट रही थीं, तभी लुकेश्वर ने रास्ते में उन्हें घेर लिया और पहले से तैयार कुल्हाड़ी से गले व चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने 48 घंटे में किया गिरफ्तार

लैलूंगा थाना प्रभारी रोहित बंजारे ने बताया कि घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसे रविवार देर शाम पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार किया। हत्या में उपयोग की गई कुल्हाड़ी और खून से सने कपड़े भी पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। आरोपी को सोमवार को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

एक मां की कीमत चुकाई बेटे की इज्जत बचाने की कोशिश में

यह मामला न केवल कानून व्यवस्था को झकझोरता है, बल्कि समाज को भी सोचने पर मजबूर करता है कि बेटी की इज्जत की हिफाजत करना आज भी किस हद तक खतरनाक बन सकता है। रेखा राउत का बलिदान सिर्फ मां का नहीं, बल्कि एक सामाजिक चेतना का प्रतीक भी बन गया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Jul 2025 By दैनिक जागरण

छेड़छाड़ का विरोध करने पर कुल्हाड़ी से हत्या: रायगढ़ में बेटी की रक्षा करने पर मां की नृशंस हत्या

Raigarh, CG

घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। खून से सना शव सड़क किनारे मिला और आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसे 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

20 दिन पहले हुई थी छेड़छाड़ की घटना

जानकारी के अनुसार, नवागांव धौंराडांड निवासी रेखा राउत (47) की बेटी कुछ दिन पहले मायके आई थी। गांव में रथ उत्सव के दौरान लुकेश्वर यादव (21) नामक युवक ने लड़की के साथ छेड़छाड़ की थी। जब रेखा को यह बात पता चली, तो उन्होंने न केवल आरोपी को फटकारा, बल्कि उसके परिवार से शिकायत भी की। इसके बाद आरोपी के परिजन ने माफी मांगी और दोनों पक्षों में आपसी सुलह हो गई थी।

डांट से भड़का आरोपी, रास्ते में रोका और कुल्हाड़ी से वार किया

पुलिस के अनुसार, लुकेश्वर रेखा की डांट से अंदर ही अंदर गुस्से में था। शुक्रवार शाम रेखा राउत जब उपरपारा से अपने घर लौट रही थीं, तभी लुकेश्वर ने रास्ते में उन्हें घेर लिया और पहले से तैयार कुल्हाड़ी से गले व चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने 48 घंटे में किया गिरफ्तार

लैलूंगा थाना प्रभारी रोहित बंजारे ने बताया कि घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसे रविवार देर शाम पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार किया। हत्या में उपयोग की गई कुल्हाड़ी और खून से सने कपड़े भी पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। आरोपी को सोमवार को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

एक मां की कीमत चुकाई बेटे की इज्जत बचाने की कोशिश में

यह मामला न केवल कानून व्यवस्था को झकझोरता है, बल्कि समाज को भी सोचने पर मजबूर करता है कि बेटी की इज्जत की हिफाजत करना आज भी किस हद तक खतरनाक बन सकता है। रेखा राउत का बलिदान सिर्फ मां का नहीं, बल्कि एक सामाजिक चेतना का प्रतीक भी बन गया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/murder-of-ax-on-protecting-the-daughter-in-raigad-brutal/article-29146

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.