- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- ऑनलाइन चाकू मंगवाकर पेट्रोल पंप मैनेजर की हत्या: डिलीवरी कंपनी के 6 कर्मचारी गिरफ्तार, पुलिस जांच मे...
ऑनलाइन चाकू मंगवाकर पेट्रोल पंप मैनेजर की हत्या: डिलीवरी कंपनी के 6 कर्मचारी गिरफ्तार, पुलिस जांच में बड़ा खुलासा
Raipur, CG
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पेट्रोल पंप मैनेजर की निर्मम हत्या ने पूरे प्रदेश को हिला दिया है। इस वारदात में ऑनलाइन ऑर्डर किए गए चाकू का इस्तेमाल किया गया, जिसे कूरियर के जरिए आरोपियों तक पहुँचाया गया।
पुलिस जांच में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है— कूरियर और ई-कॉमर्स कंपनी को पहले से पता था कि पार्सल में घातक हथियार है, इसके बावजूद उन्होंने डिलीवरी की।
चाकू से गले पर वार कर की गई हत्या
16 जुलाई की रात मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में स्थित पेट्रोल पंप पर दो युवक बाइक से आए। उन्होंने 50 रुपये का पेट्रोल भरवाया और फिर मैनेजर से झगड़ा करने लगे। जब पेट्रोल पंप कर्मचारी योगेश मिरी (26) बीच-बचाव करने आया, तो आरोपियों ने उसके गले पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
घायल मैनेजर को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या का CCTV फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ऑनलाइन ऑर्डर से हुई हत्या की शुरुआत
पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी कुनाल तिवारी (24) और समीर टंडन (22) ने फ्लिपकार्ट से चाकू ऑर्डर किया था। यह डिलीवरी "इलास्ट्रीक रन" नामक कुरियर कंपनी के माध्यम से की गई थी। पुलिस को आरोपियों के मोबाइल से ऑनलाइन ऑर्डर और ट्रैकिंग के सबूत मिले हैं।
डिलीवरी से पहले पता था कि पार्सल में चाकू है
जांच के दौरान पुलिस को यह भी पता चला कि कंपनी के कर्मचारी, डिस्ट्रीब्यूटर और मैनेजर सभी को पार्सल में चाकू होने की जानकारी थी। पार्सल पर दिए गए बारकोड और डिटेल्स से यह स्पष्ट था, इसके बावजूद उसे डिलीवर किया गया।
पुलिस ने दी थी चेतावनी, फिर भी हुई लापरवाही
रायपुर पुलिस ने पहले ही सभी ई-कॉमर्स कंपनियों और कुरियर एजेंसियों को निर्देश दिए थे कि घातक हथियारों की डिलीवरी न की जाए। इसके बावजूद इस आदेश की अनदेखी की गई। इस लापरवाही के चलते अब तक फ्लिपकार्ट और इलास्ट्रीक रन कुरियर कंपनी के 6 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है।
धारा 125(बी) और 3(5) BNS के तहत केस दर्ज
पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 125(बी) और 3(5) के तहत केस दर्ज किया है। साथ ही यह भी कहा है कि इस मामले में अभी और भी लोगों की गिरफ्तारी संभव है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए