₹10 में बैठतीं, लाखों उड़ा ले जातीं: रायपुर में पकड़ी गई नागपुर की महिला चोर गैंग

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ की राजधानी में सक्रिय एक शातिर महिला चोर गैंग का पर्दाफाश हुआ है। महाराष्ट्र के नागपुर से आई चार महिलाओं की यह गैंग महज ₹10 खर्च कर ऑटो या ई-रिक्शा में कारोबारियों के पास बैठ जाती थी और कुछ ही मिनटों में लाखों रुपये कैश, गहने या पर्स पार कर देती थी।

पुलिस ने दो अलग-अलग घटनाओं की जांच के बाद इस गैंग की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि महिलाएं भीड़भाड़ वाले बाजारों में शिकार ढूंढती थीं और बेहद शातिराना अंदाज़ में वारदात को अंजाम देती थीं।

कैसे करते थे वारदात?

  • महिलाएं खुद को सामान्य सवारी दिखाकर व्यापारियों के पास बैठती थीं।

  • सफर के दौरान उनका ध्यान भटकाकर बैग, पर्स या गहने चोरी कर लेती थीं।

  • गैंग में से कोई एक महिला ध्यान भटकाने का काम करती, दूसरी वारदात को अंजाम देती।

  • वारदात के कुछ समय बाद गैंग शहर छोड़ देती थी।

दो बड़ी वारदातें सामने आईं

  1. बर्तन व्यापारी से 60 हजार की चोरी – बलौदाबाजार से रायपुर आए व्यापारी आरिफ खान के बैग से ई-रिक्शा में सफर के दौरान 60 हजार रुपये पार कर दिए गए।

  2. किराना व्यापारी से 2 लाख की उठाईगिरी – तिल्दा नेवरा निवासी मुकेश भोजवानी के बैग से 2 लाख रुपये गायब कर दिए गए।

गिरफ्तार महिलाएं:

  • मालती शेंडे (37), प्रिया इंचुरकर (40) – गोलबाजार थाना

  • शालीता उफाडे (40), संगीता पात्रे (40) – मौदहापारा थाना

महिलाओं के पास से पुलिस ने ₹35,000 कैश जब्त किया है। सभी रायपुर के गुढ़ियारी क्षेत्र में किराए पर रह रही थीं।

पुलिस की चेतावनी

रायपुर पश्चिम एएसपी दौलतराम पोर्ते ने नागरिकों से अपील की है कि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सतर्क रहें और अनजान लोगों से बातचीत से बचें। साथ ही किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Jun 2025 By दैनिक जागरण

₹10 में बैठतीं, लाखों उड़ा ले जातीं: रायपुर में पकड़ी गई नागपुर की महिला चोर गैंग

Raipur, CG

पुलिस ने दो अलग-अलग घटनाओं की जांच के बाद इस गैंग की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि महिलाएं भीड़भाड़ वाले बाजारों में शिकार ढूंढती थीं और बेहद शातिराना अंदाज़ में वारदात को अंजाम देती थीं।

कैसे करते थे वारदात?

  • महिलाएं खुद को सामान्य सवारी दिखाकर व्यापारियों के पास बैठती थीं।

  • सफर के दौरान उनका ध्यान भटकाकर बैग, पर्स या गहने चोरी कर लेती थीं।

  • गैंग में से कोई एक महिला ध्यान भटकाने का काम करती, दूसरी वारदात को अंजाम देती।

  • वारदात के कुछ समय बाद गैंग शहर छोड़ देती थी।

दो बड़ी वारदातें सामने आईं

  1. बर्तन व्यापारी से 60 हजार की चोरी – बलौदाबाजार से रायपुर आए व्यापारी आरिफ खान के बैग से ई-रिक्शा में सफर के दौरान 60 हजार रुपये पार कर दिए गए।

  2. किराना व्यापारी से 2 लाख की उठाईगिरी – तिल्दा नेवरा निवासी मुकेश भोजवानी के बैग से 2 लाख रुपये गायब कर दिए गए।

गिरफ्तार महिलाएं:

  • मालती शेंडे (37), प्रिया इंचुरकर (40) – गोलबाजार थाना

  • शालीता उफाडे (40), संगीता पात्रे (40) – मौदहापारा थाना

महिलाओं के पास से पुलिस ने ₹35,000 कैश जब्त किया है। सभी रायपुर के गुढ़ियारी क्षेत्र में किराए पर रह रही थीं।

पुलिस की चेतावनी

रायपुर पश्चिम एएसपी दौलतराम पोर्ते ने नागरिकों से अपील की है कि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सतर्क रहें और अनजान लोगों से बातचीत से बचें। साथ ही किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/nagpurs-woman-thief-gang-caught-in-raipur-who-was-seated/article-24521

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.