बिलासपुर फायरिंग केस में रसूखदारों के नाम आए सामने: कांग्रेस नेता पर हमले की जांच में खुलासे जारी, पुलिस ने हथियार सप्लायर गैंग की तलाश तेज की

Bilaspur, CG

कांग्रेस नेता और जनपद उपाध्यक्ष नीतेश सिंह पर फायरिंग मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

 अब पूछताछ के दौरान शहर के कुछ रसूखदारों के नाम भी सामने आए हैं, जिन पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस पूरे षड्यंत्र का खुलासा किया जाएगा।

घटना 28 अक्टूबर की शाम सरकंडा थाना क्षेत्र में हुई थी, जब युवा कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष विश्वजीत अनंत और उसके साथियों ने नीतेश सिंह पर जानलेवा हमला किया। आरोपियों ने करीब 14 राउंड फायरिंग की, जिसमें दो लोग घायल भी हुए थे।

चुनावी वर्चस्व और जमीन विवाद से जुड़ा मामला

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हमला चुनावी वर्चस्व और जमीन विवाद को लेकर हुआ था। जनपद उपाध्यक्ष का चुनाव हारने के बाद विश्वजीत और उसके गुट ने नीतेश सिंह को निशाना बनाया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हमलावरों को पिस्टल और कट्टा कहां से मिले थे।

मास्टरमाइंड सहित सात आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मास्टरमाइंड विश्वजीत अनंत समेत चार आरोपियों को 2 नवंबर तक रिमांड पर भेजा गया है, जबकि नाबालिग आरोपियों को बाल सुधार गृह भेजा गया है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है ताकि हथियार सप्लाई नेटवर्क तक पहुंचा जा सके।

रसूखदारों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की तैयारी

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपियों ने पूछताछ में शहर के कुछ प्रभावशाली व्यक्तियों का नाम लिया है, जो इस हमले की साजिश में शामिल हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस नाम सार्वजनिक नहीं कर रही है, लेकिन यह माना जा रहा है कि इस बार एंड टू एंड कार्रवाई होगी।

हथियार सप्लाई नेटवर्क का जल्द खुलासा

पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि हथियारों की सप्लाई एक संगठित गैंग के माध्यम से की गई थी। पुलिस इस गैंग की तलाश में छापेमारी कर रही है और संभावना है कि आने वाले दिनों में कई अवैध हथियार बरामद किए जाएंगे।

घटना में इस्तेमाल दो बाइक बरामद

पुलिस ने आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर वारदात में इस्तेमाल दो बाइक बरामद कर ली हैं, जिन्हें घटना के बाद अलग-अलग जगहों पर छिपाया गया था।
एडिशनल एसपी (ग्रामीण) अर्चना झा ने बताया कि मामले में लगातार पूछताछ जारी है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
31 Oct 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/names-of-influential-people-surfaced-in-bilaspur-firing-case-revelations/article-36725

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.