महतारी वंदन योजना से इन महिलाओं के कटेंगे नाम, कलेक्टर का निर्देश, कई लाभार्थियों के अकाउंट होल्ड

Bastar, CG

बस्तर जिले में महतारी वंदन योजना में गड़बड़ी का मामला सामने आया था। जिसके बाद विभाग अलर्ट हो गया है। राज्य के सभी जिलों में खातों की जांच की जा रही है। महतारी वंदन योजना से उन लोगों को नाम काटा जाएगा जो अपात्र होकर भी योजना का लाभ ले रहे हैं। महासमुंद जिले में बड़ी कार्रवाई की गई है।

नए साल 2025 में महातारी वंदन योजना स्कीम के लाभार्थियों को झटका लग सकता है। बस्तर जिले में योजना के नाम पर की गई गड़बड़ी के बाद अब प्रशासन और महिला बाल विकास विभाग सख्त हो गया है। जगदलपुर जिले में महतारी वंदन योजना के कई खातों को होल्ड कर दिया गया है। वहीं, महासमुंद जिले में भी कार्रवाई की गई है। जगदलपुर में खातों की जांच में विभाग को एक हजार खातों में गड़बड़ी मिली है जिसके बाद इन खातों को होल्ड कर दिया गया है। इसके साथ ही मृतकों के खातों को बंद करने को भी कहा गया है।

खातों की जांच पूरी होने के बाद भेजे जाएंगे पैसे

जगदलपुर में जिन 1 हजार 31 एकाउंट को होल्ड किया गया है उनकी जांच पूरी होने के बाद ही खातों में पैसे भेजे जाएंगे। जानकारी के अनुसार अभी तक जिलों में करीब 30 फीसदी खातों की जांच की गई है। महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने बताया कि योजना शुरू होने से अब तक 1031 ऐसे हितग्राही हैं जिनका भुगतान रोका गया है। अधिकारियों के अनुसार, हितग्राहियों के आधार कार्ड, पासबुक के साथ ही अन्य दस्तावेजों में गड़बड़ी मिली है। कुछ हितग्राहियों के ई-केवाईसी नहीं होने की जानकारी भी सामने आई है।

मौतों की भी हुई जांच शुरू

विभाग ने मौतों की जांच भी शुरू कर दी है। अगर योजना की लाभ लेने वाली किसी महिला की मौत हो गई है तो उसके खातों को भी बंद किया जाएगा। जगदलपुर जिले में विभाग 347 मौतों की जांच कर रहा है।

महासमुंद में कार्रवाई

महासमुंद कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देश पर महतारी वंदन योजना का अनुचित लाभ ले रही शिक्षिका नीलम गोस्वामी पर एफआईआर दर्ज किया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने उनके खिलाफ केस दर्ज कराया है। ग्राम पंचायत घोड़ारी के सचिव रमाकांत गोस्वामी ने अपनी पत्नी नीलम गोस्वामी जो की शिक्षक हैं के नाम पर महतारी वंदन योजना का फार्म गलत जानकारी देकर भरा था। किसी भी शासकीय सेवक को गलत जानकारी देकर अनुचित लाभ प्राप्त करना शासकीय नियमों के विपरीत है। कलेक्टर लंगेह ने इसे गंभीरता से लेते हुए कहा कि शासन की यह महत्वपूर्ण योजना है, पात्र हितग्राहियों के अलावा जो भी इसका अनुचित तरीके से लाभ लेने का प्रयास करेंगे उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नाम हटाने के भी निर्देश

कलेक्टर विनय लंगेह ने महातारी वंदन योजना के अपात्र लोगों के नाम हटाने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने महतारी वंदन योजना अंतर्गत मृत हितग्राहियों के नाम हटाने को कहा है। साथ ही कहा कि यह भी ध्यान रखें कि दूसरे व्यक्ति के नाम से राशि नहीं डाली जाए। जो पात्र महिला हितग्राही है उन्हें ही लाभ मिले। इसके लिए सभी परियोजना अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

बस्तर में सामने आई थी गड़बड़ी

दरअसल, महतारी वंदन योजना में गड़बड़ी का खुलासा बस्तर जिले में हुआ था। यहां एक युवक ने सनी लियोनी के नाम से नामांकन किया था और 10 महीने से इस योजना का लाभ ले रहा था। मामला सामने आने के बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने कहा था कि पैसे की रिकवरी की जाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Jan 2025 By दैनिक जागरण

महतारी वंदन योजना से इन महिलाओं के कटेंगे नाम, कलेक्टर का निर्देश, कई लाभार्थियों के अकाउंट होल्ड

Bastar, CG

नए साल 2025 में महातारी वंदन योजना स्कीम के लाभार्थियों को झटका लग सकता है। बस्तर जिले में योजना के नाम पर की गई गड़बड़ी के बाद अब प्रशासन और महिला बाल विकास विभाग सख्त हो गया है। जगदलपुर जिले में महतारी वंदन योजना के कई खातों को होल्ड कर दिया गया है। वहीं, महासमुंद जिले में भी कार्रवाई की गई है। जगदलपुर में खातों की जांच में विभाग को एक हजार खातों में गड़बड़ी मिली है जिसके बाद इन खातों को होल्ड कर दिया गया है। इसके साथ ही मृतकों के खातों को बंद करने को भी कहा गया है।

खातों की जांच पूरी होने के बाद भेजे जाएंगे पैसे

जगदलपुर में जिन 1 हजार 31 एकाउंट को होल्ड किया गया है उनकी जांच पूरी होने के बाद ही खातों में पैसे भेजे जाएंगे। जानकारी के अनुसार अभी तक जिलों में करीब 30 फीसदी खातों की जांच की गई है। महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने बताया कि योजना शुरू होने से अब तक 1031 ऐसे हितग्राही हैं जिनका भुगतान रोका गया है। अधिकारियों के अनुसार, हितग्राहियों के आधार कार्ड, पासबुक के साथ ही अन्य दस्तावेजों में गड़बड़ी मिली है। कुछ हितग्राहियों के ई-केवाईसी नहीं होने की जानकारी भी सामने आई है।

मौतों की भी हुई जांच शुरू

विभाग ने मौतों की जांच भी शुरू कर दी है। अगर योजना की लाभ लेने वाली किसी महिला की मौत हो गई है तो उसके खातों को भी बंद किया जाएगा। जगदलपुर जिले में विभाग 347 मौतों की जांच कर रहा है।

महासमुंद में कार्रवाई

महासमुंद कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देश पर महतारी वंदन योजना का अनुचित लाभ ले रही शिक्षिका नीलम गोस्वामी पर एफआईआर दर्ज किया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने उनके खिलाफ केस दर्ज कराया है। ग्राम पंचायत घोड़ारी के सचिव रमाकांत गोस्वामी ने अपनी पत्नी नीलम गोस्वामी जो की शिक्षक हैं के नाम पर महतारी वंदन योजना का फार्म गलत जानकारी देकर भरा था। किसी भी शासकीय सेवक को गलत जानकारी देकर अनुचित लाभ प्राप्त करना शासकीय नियमों के विपरीत है। कलेक्टर लंगेह ने इसे गंभीरता से लेते हुए कहा कि शासन की यह महत्वपूर्ण योजना है, पात्र हितग्राहियों के अलावा जो भी इसका अनुचित तरीके से लाभ लेने का प्रयास करेंगे उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नाम हटाने के भी निर्देश

कलेक्टर विनय लंगेह ने महातारी वंदन योजना के अपात्र लोगों के नाम हटाने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने महतारी वंदन योजना अंतर्गत मृत हितग्राहियों के नाम हटाने को कहा है। साथ ही कहा कि यह भी ध्यान रखें कि दूसरे व्यक्ति के नाम से राशि नहीं डाली जाए। जो पात्र महिला हितग्राही है उन्हें ही लाभ मिले। इसके लिए सभी परियोजना अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

बस्तर में सामने आई थी गड़बड़ी

दरअसल, महतारी वंदन योजना में गड़बड़ी का खुलासा बस्तर जिले में हुआ था। यहां एक युवक ने सनी लियोनी के नाम से नामांकन किया था और 10 महीने से इस योजना का लाभ ले रहा था। मामला सामने आने के बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने कहा था कि पैसे की रिकवरी की जाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/names-of-these-women-will-be-removed-from-mahtari-vandan/article-6795

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.