रायपुर में आज से नेशनल कराते चैंपियनशिप, सीएम साय रहेंगे दही हांडी प्रतियोगिता में शामिल, CGBSE स्कूलों में 12वीं तक प्रवेश 18 अगस्त तक

RAIPUR, CG

राजधानी रायपुर में आज से खेल और सांस्कृतिक आयोजनों की धूम रहेगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शाम को गुढ़ियारी के अवधपुरी मैदान में आयोजित विशाल दही हांडी प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम शाम 6:30 बजे शुरू होगा, जहां बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है।

आज से नेशनल कराते चैंपियनशिप

रायपुर में नेशनल कराते चैंपियनशिप का आयोजन 17 से 20 अगस्त तक अग्रसेन धाम, लाभांडी में किया जा रहा है। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार शाम 4 बजे करेंगे। इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल अध्यक्षता करेंगे और खेल मंत्री टंक राम वर्मा विशेष अतिथि होंगे।
छत्तीसगढ़ कराते संघ के अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश में पहली बार अधिकृत नेशनल कराते चैंपियनशिप हो रही है। इसमें छत्तीसगढ़ समेत 18 राज्यों के करीब 1 हजार खिलाड़ी, कोच और अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं। खिलाड़ियों की आवास और भोजन व्यवस्था आयोजन स्थल पर ही की गई है।

CGBSE स्कूलों में प्रवेश 18 अगस्त तक

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) से मान्यता प्राप्त हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक प्रवेश की अंतिम तिथि अब 18 अगस्त कर दी गई है। पहले यह तिथि 16 अगस्त थी, लेकिन जन्माष्टमी और रविवार अवकाश के कारण इसे बढ़ा दिया गया। प्रवेश से पहले संस्था प्राचार्य को पात्रता की जांच करना अनिवार्य किया गया है। किसी भी अपात्र विद्यार्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा।

छत्तीसगढ़ का मौसम अपडेट

प्रदेश में बारिश के बावजूद उमस बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार आज कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और गरज-चमक हो सकती है। वहीं 18 अगस्त को बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के आसार हैं, जिसका असर खासतौर पर दक्षिण छत्तीसगढ़ में देखने को मिलेगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Aug 2025 By दैनिक जागरण

रायपुर में आज से नेशनल कराते चैंपियनशिप, सीएम साय रहेंगे दही हांडी प्रतियोगिता में शामिल, CGBSE स्कूलों में 12वीं तक प्रवेश 18 अगस्त तक

RAIPUR, CG

राजधानी रायपुर में आज से खेल और सांस्कृतिक आयोजनों की धूम रहेगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शाम को गुढ़ियारी के अवधपुरी मैदान में आयोजित विशाल दही हांडी प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम शाम 6:30 बजे शुरू होगा, जहां बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है।

आज से नेशनल कराते चैंपियनशिप

रायपुर में नेशनल कराते चैंपियनशिप का आयोजन 17 से 20 अगस्त तक अग्रसेन धाम, लाभांडी में किया जा रहा है। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार शाम 4 बजे करेंगे। इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल अध्यक्षता करेंगे और खेल मंत्री टंक राम वर्मा विशेष अतिथि होंगे।
छत्तीसगढ़ कराते संघ के अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश में पहली बार अधिकृत नेशनल कराते चैंपियनशिप हो रही है। इसमें छत्तीसगढ़ समेत 18 राज्यों के करीब 1 हजार खिलाड़ी, कोच और अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं। खिलाड़ियों की आवास और भोजन व्यवस्था आयोजन स्थल पर ही की गई है।

CGBSE स्कूलों में प्रवेश 18 अगस्त तक

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) से मान्यता प्राप्त हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक प्रवेश की अंतिम तिथि अब 18 अगस्त कर दी गई है। पहले यह तिथि 16 अगस्त थी, लेकिन जन्माष्टमी और रविवार अवकाश के कारण इसे बढ़ा दिया गया। प्रवेश से पहले संस्था प्राचार्य को पात्रता की जांच करना अनिवार्य किया गया है। किसी भी अपात्र विद्यार्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा।

छत्तीसगढ़ का मौसम अपडेट

प्रदेश में बारिश के बावजूद उमस बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार आज कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और गरज-चमक हो सकती है। वहीं 18 अगस्त को बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के आसार हैं, जिसका असर खासतौर पर दक्षिण छत्तीसगढ़ में देखने को मिलेगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/national-karate-championship-cm-sai-will-remain-in-raipur-from/article-30778

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.