आज स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन, देश में मनाया जा रहा राष्ट्रीय युवा दिवस

JAGRAN DESK

देशभर में आज राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जा रहा है। इस संबंध में कई कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। आइये जानते है राष्ट्रीय युवा दिवस क्यों मनाया जाता है...

आज स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन है। आज के दिन को भारत में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। भारत में 1984 से ही हर साल 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन पर देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति को हमेशा से प्राथमिकता देते थे। स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को संदेश दिया था कि वे अपने सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करें। उन्होंने युवाओं को कहा था कि वे अपने देश के लिए कुछ अच्छा करें और मानवता की सेवा करें। उन्होंने युवाओं को आत्मविश्वास से भर दिया और उन्हें बताया कि वे कुछ भी कर सकते हैं अगर वे दृढ़ निश्चयी हैं। ऐसे में उनके जन्मदिन को युवाओं के लिए समर्पित किया गया। 

शिकागो का ऐतिहासिक भाषण

दरअसल 12 जनवरी, 1863 को ही पश्चिम बंगाल के कोलकाता में स्वामी विवेकानंद का जन्म हुआ था। स्वामी विवेकानंद का असली नाम नरेंद्रनाथ दत्त था। स्वामी विवेकानंद का नाम इतिहास में एक ऐसे विद्वान के रूप में दर्ज है, जिन्होंने मानवता की सेवा को अपना सर्वोपरि धर्म माना। स्वामी विवेकानंद ने अमेरिका के शिकागो में धर्मसभा के दौरान अपने धाराप्रवाह भाषण से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त की। उनके इस भाषण को सुनकर पूरी दुनिया स्तब्ध रह गई थी। उनके इस भाषण की पूरी दुनिया के लोगों ने सराहना की। 

युवाओं को प्रेरित करते थे स्वामी विवेकानंद

स्वामी विवेकानंद की जयंती को भारत सरकार ने राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में घोषित किया। इस खास दिन का उद्देश्य युवाओं का मार्गदर्शन करना और उन्हें प्रेरित करना होता है। माना जाता है कि किसी भी राष्ट्र के निर्माण में सबसे बड़ा हाथ वहां के युवाओं का होता है। स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को आत्मविश्वास और ऊर्जा से भर दिया और उन्हें राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया। उनके विचारों ने युवाओं को न केवल भारत में बल्कि दुनियाभर में प्रेरित किया।

देशभर में आयोजित किए जाते हैं कार्यक्रम

स्वामी विवेकानंद के विचारों और आदर्शों को युवाओं तक पहुंचाने और उन्हें प्रेरित करने के उद्देश्य से उनके जन्मदिन को राष्ट्रीय युवा दिवस घोषित किया। इस दिन, देश भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनमें युवाओं को शामिल किया जाता है। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और राष्ट्र सेवा की भावना को जागृत करना होता है। इसके अलावा स्कूलों, कॉलेजों और अन्य संस्थानों में भी विभिन्न प्रकार से राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। इस दौरान निबंध प्रतियोगिताएं, वाद-विवाद प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेल से जुड़े आयोजन किए जाते हैं।

इस साल राष्ट्रीय युवा दिवस की थीम

साल 2025 में राष्ट्रीय युवा दिवस का मुख्य विषय 'राष्ट्र निर्माण के लिए युवा सशक्तिकरण' है। यह थीम युवाओं को देश के विकास में एक सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करती है। इसके साथ ही, इस वर्ष की थीम 'युवा एक स्थायी भविष्य के लिए: लचीलेपन और जिम्मेदारी के साथ राष्ट्र को आकार देना' (Youth for a Sustainable Future: Shaping the Nation with Resilience and Responsibility) भी है। यह थीम युवाओं को एक ऐसे भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित करती है जो न केवल समृद्ध हो, बल्कि पर्यावरण के प्रति भी संवेदनशील हो। यह थीम युवाओं में लचीलापन और जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देती है, ताकि वे देश के सामने आने वाली चुनौतियों का सामना कर सकें और एक बेहतर कल का निर्माण कर सकें।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Jan 2025 By दैनिक जागरण

आज स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन, देश में मनाया जा रहा राष्ट्रीय युवा दिवस

JAGRAN DESK

आज स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन है। आज के दिन को भारत में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। भारत में 1984 से ही हर साल 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन पर देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति को हमेशा से प्राथमिकता देते थे। स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को संदेश दिया था कि वे अपने सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करें। उन्होंने युवाओं को कहा था कि वे अपने देश के लिए कुछ अच्छा करें और मानवता की सेवा करें। उन्होंने युवाओं को आत्मविश्वास से भर दिया और उन्हें बताया कि वे कुछ भी कर सकते हैं अगर वे दृढ़ निश्चयी हैं। ऐसे में उनके जन्मदिन को युवाओं के लिए समर्पित किया गया। 

शिकागो का ऐतिहासिक भाषण

दरअसल 12 जनवरी, 1863 को ही पश्चिम बंगाल के कोलकाता में स्वामी विवेकानंद का जन्म हुआ था। स्वामी विवेकानंद का असली नाम नरेंद्रनाथ दत्त था। स्वामी विवेकानंद का नाम इतिहास में एक ऐसे विद्वान के रूप में दर्ज है, जिन्होंने मानवता की सेवा को अपना सर्वोपरि धर्म माना। स्वामी विवेकानंद ने अमेरिका के शिकागो में धर्मसभा के दौरान अपने धाराप्रवाह भाषण से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त की। उनके इस भाषण को सुनकर पूरी दुनिया स्तब्ध रह गई थी। उनके इस भाषण की पूरी दुनिया के लोगों ने सराहना की। 

युवाओं को प्रेरित करते थे स्वामी विवेकानंद

स्वामी विवेकानंद की जयंती को भारत सरकार ने राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में घोषित किया। इस खास दिन का उद्देश्य युवाओं का मार्गदर्शन करना और उन्हें प्रेरित करना होता है। माना जाता है कि किसी भी राष्ट्र के निर्माण में सबसे बड़ा हाथ वहां के युवाओं का होता है। स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को आत्मविश्वास और ऊर्जा से भर दिया और उन्हें राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया। उनके विचारों ने युवाओं को न केवल भारत में बल्कि दुनियाभर में प्रेरित किया।

देशभर में आयोजित किए जाते हैं कार्यक्रम

स्वामी विवेकानंद के विचारों और आदर्शों को युवाओं तक पहुंचाने और उन्हें प्रेरित करने के उद्देश्य से उनके जन्मदिन को राष्ट्रीय युवा दिवस घोषित किया। इस दिन, देश भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनमें युवाओं को शामिल किया जाता है। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और राष्ट्र सेवा की भावना को जागृत करना होता है। इसके अलावा स्कूलों, कॉलेजों और अन्य संस्थानों में भी विभिन्न प्रकार से राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। इस दौरान निबंध प्रतियोगिताएं, वाद-विवाद प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेल से जुड़े आयोजन किए जाते हैं।

इस साल राष्ट्रीय युवा दिवस की थीम

साल 2025 में राष्ट्रीय युवा दिवस का मुख्य विषय 'राष्ट्र निर्माण के लिए युवा सशक्तिकरण' है। यह थीम युवाओं को देश के विकास में एक सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करती है। इसके साथ ही, इस वर्ष की थीम 'युवा एक स्थायी भविष्य के लिए: लचीलेपन और जिम्मेदारी के साथ राष्ट्र को आकार देना' (Youth for a Sustainable Future: Shaping the Nation with Resilience and Responsibility) भी है। यह थीम युवाओं को एक ऐसे भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित करती है जो न केवल समृद्ध हो, बल्कि पर्यावरण के प्रति भी संवेदनशील हो। यह थीम युवाओं में लचीलापन और जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देती है, ताकि वे देश के सामने आने वाली चुनौतियों का सामना कर सकें और एक बेहतर कल का निर्माण कर सकें।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/national-youth-day-is-being-celebrated-in-the-country-know/article-7507

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.