छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पर प्रहार, बीजापुर में 13 नक्सली गिरफ्तार, हत्या और डबल मर्डर में थे शामिल

Bijapur, cg

छत्तीसगढ़ में रविवार को 50 नक्सलियों ने सरेंडर किया. उसके बाद सोमवार को सुरक्षाबलों ने एक साथ 13 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. कुल दो जगहों से नक्सलियों की गिरफ्तारी हुई है. जिले के उसूर थाना क्षेत्र के टेकमेटला गांव के पास जंगल से सात नक्सलियों को पकड़ा गया, जबकि बासागुड़ा थाना क्षेत्र से छह नक्सलियों को पकड़ा गया है.

IED ब्लास्ट जैसी घटनाओं में नक्सली थे शामिल: बीजापुर के डीएसपी घनश्याम कामदे ने बताया कि गिरफ्तार किए गए नक्सली साल 2022 के आईईडी ब्लास्ट की घटना में शामिल थे. इस नक्सल वारदात में एक जवान सीआरपीफ जवान घायल हो गया था. अन्य नक्सली पिछले साल अक्टूबर में यहां अलग-अलग स्थानों पर दो नागरिकों की हत्या में शामिल थे.

नक्सलियों के पास से विस्फोटक बरामद: गिरफ्तार किए गए नक्सलियों के पास से सुरक्षाबलों ने विस्फोटक सामग्री बरामद की है. इसके अलावा कॉर्डेक्स वायर और बिजली का तार भी इनके पास से बरामद किया गया है.

गिरफ्तार नक्सलियों के बारे में जानकारी: गिरफ्तार नक्सलियों में एक नक्सली 1 लाख का इनामी है. थाना उसूर क्षेत्रान्तर्गत पुलिस पार्टी पर IED विस्फोट करने के मामले में शामिल 07 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है. इसके अलावा बासागुड़ा के मारूड़बाका के ग्रामीण की हत्या में शामिल 06 माओवादियों को अरेस्ट किया गया है.

उसूर से गिरफ्तार किए गए नक्सलियों की जानकारी: उसूर थाना क्षेत्र से कुल 7 नक्सलियों की गिरफ्तारी हुई है. इन नक्सलियों की डिटेल इस प्रकार है.

  1. बामन माड़वी, उम्र 32 साल
  2. सोढ़ी हिड़मा, उम्र 30 साल
  3. बारसे अंदा, उम्र 18 साल
  4. देवेन्द्र रवा , उम्र 20 साल
  5. इरपा अर्जुन, उम्र 30 साल
  6. सुक्का ओयाम, उम्र 27 साल

पकड़े गये माओवादियों के कब्जे से विस्फोटक, टिफिन बम, कार्डेक्स वायर और इलेक्ट्रिक वायर बरामद किया गया है. यह सभी नक्सली 29 नवंबर 2022 को आईईडी विस्फोट की घटना में शामिल थे. जिसमें एक सीआरपीएफ जवान घायल हुआ था.

बासागुड़ा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार नक्सलियों की जानकारी: बासागुड़ा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार नक्सलियों के बारे में पुलिस ने यह जानकारी दी है. यह सबी नक्सली बासागुड़ा में ग्रामीण दिनेश पुजारी एवं मारूड़बाका पीडीएस दुकान के संचालक तिरूपति भण्डारी की हत्या में शामिल थे.

  1. नक्सली कोसा ऊर्फ जागेश कुंजाम, उम्र 28 वर्ष
  2. नक्सली कोसा माड़वी ऊर्फ बोल्ली, उम्र 22 साल
  3. नक्सली बंडी उर्फ राजेश, उम्र 22 साल
  4. नक्सली देवा मुचाकी, उम्र 32 साल
  5. नक्सली माड़वी जोगा, उम्र 38 साल
  6. नक्सली देवा मुचाकी, उम्र 24 साल

पकड़े गये सभी माओवादी 29 अक्टूबर को ग्रामीण दिनेश पुजारी की हत्या में शामिल थे. इसके अलावा नक्सली 19 अक्टूबर को माओवादी थाना बासागुड़ा क्षेत्रान्तर्गत मारूड़बाका पीडीएस दुकान के संचालक तिरूपति भण्डारी की हत्या में शामिल थे. पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
31 Mar 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पर प्रहार, बीजापुर में 13 नक्सली गिरफ्तार, हत्या और डबल मर्डर में थे शामिल

Bijapur, cg

छत्तीसगढ़ में रविवार को 50 नक्सलियों ने सरेंडर किया. उसके बाद सोमवार को सुरक्षाबलों ने एक साथ 13 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. कुल दो जगहों से नक्सलियों की गिरफ्तारी हुई है. जिले के उसूर थाना क्षेत्र के टेकमेटला गांव के पास जंगल से सात नक्सलियों को पकड़ा गया, जबकि बासागुड़ा थाना क्षेत्र से छह नक्सलियों को पकड़ा गया है.

IED ब्लास्ट जैसी घटनाओं में नक्सली थे शामिल: बीजापुर के डीएसपी घनश्याम कामदे ने बताया कि गिरफ्तार किए गए नक्सली साल 2022 के आईईडी ब्लास्ट की घटना में शामिल थे. इस नक्सल वारदात में एक जवान सीआरपीफ जवान घायल हो गया था. अन्य नक्सली पिछले साल अक्टूबर में यहां अलग-अलग स्थानों पर दो नागरिकों की हत्या में शामिल थे.

नक्सलियों के पास से विस्फोटक बरामद: गिरफ्तार किए गए नक्सलियों के पास से सुरक्षाबलों ने विस्फोटक सामग्री बरामद की है. इसके अलावा कॉर्डेक्स वायर और बिजली का तार भी इनके पास से बरामद किया गया है.

गिरफ्तार नक्सलियों के बारे में जानकारी: गिरफ्तार नक्सलियों में एक नक्सली 1 लाख का इनामी है. थाना उसूर क्षेत्रान्तर्गत पुलिस पार्टी पर IED विस्फोट करने के मामले में शामिल 07 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है. इसके अलावा बासागुड़ा के मारूड़बाका के ग्रामीण की हत्या में शामिल 06 माओवादियों को अरेस्ट किया गया है.

उसूर से गिरफ्तार किए गए नक्सलियों की जानकारी: उसूर थाना क्षेत्र से कुल 7 नक्सलियों की गिरफ्तारी हुई है. इन नक्सलियों की डिटेल इस प्रकार है.

  1. बामन माड़वी, उम्र 32 साल
  2. सोढ़ी हिड़मा, उम्र 30 साल
  3. बारसे अंदा, उम्र 18 साल
  4. देवेन्द्र रवा , उम्र 20 साल
  5. इरपा अर्जुन, उम्र 30 साल
  6. सुक्का ओयाम, उम्र 27 साल

पकड़े गये माओवादियों के कब्जे से विस्फोटक, टिफिन बम, कार्डेक्स वायर और इलेक्ट्रिक वायर बरामद किया गया है. यह सभी नक्सली 29 नवंबर 2022 को आईईडी विस्फोट की घटना में शामिल थे. जिसमें एक सीआरपीएफ जवान घायल हुआ था.

बासागुड़ा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार नक्सलियों की जानकारी: बासागुड़ा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार नक्सलियों के बारे में पुलिस ने यह जानकारी दी है. यह सबी नक्सली बासागुड़ा में ग्रामीण दिनेश पुजारी एवं मारूड़बाका पीडीएस दुकान के संचालक तिरूपति भण्डारी की हत्या में शामिल थे.

  1. नक्सली कोसा ऊर्फ जागेश कुंजाम, उम्र 28 वर्ष
  2. नक्सली कोसा माड़वी ऊर्फ बोल्ली, उम्र 22 साल
  3. नक्सली बंडी उर्फ राजेश, उम्र 22 साल
  4. नक्सली देवा मुचाकी, उम्र 32 साल
  5. नक्सली माड़वी जोगा, उम्र 38 साल
  6. नक्सली देवा मुचाकी, उम्र 24 साल

पकड़े गये सभी माओवादी 29 अक्टूबर को ग्रामीण दिनेश पुजारी की हत्या में शामिल थे. इसके अलावा नक्सली 19 अक्टूबर को माओवादी थाना बासागुड़ा क्षेत्रान्तर्गत मारूड़बाका पीडीएस दुकान के संचालक तिरूपति भण्डारी की हत्या में शामिल थे. पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/naxalism-in-chhattisgarh-was-involved-in-13-naxalites-arrested-and/article-16172

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.