कांकेर में 8 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार

CG

छत्तीसगढ़ के कांकेर में सुरक्षाबल के जवानों को बड़ी सफलता मिली है। सर्चिंग के दौरान सुरक्षाल के जवानों ने 8 लाख रुपये के एक इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए नक्सली की पहचान हुई है। टीम को उसके पास से विस्फोटक सामान भी बरामद हुआ है।

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षाबल के जवानों को बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार को मुठभेड़ के बाद आठ लाख रुपये के इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से हथियार बरामद किए गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राकेश उर्फ मोतीराम उसेंडी को छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के सीताराम गांव की पहाड़ियों से जिला रिजर्व गार्ड, सीमा सुरक्षा बल की 47वीं और 94वीं बटालियन के जवानों और माओवादियों के बीच गोलीबारी के बाद गिरफ्तार किया गया।अधिकारी ने बताया कि जिला रिजर्व गार्ड और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान इलाके में ‘रावघाट/परतापुर एरिया कमेटी’ के सशस्त्र माओवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर नक्सल विरोधी अभियान पर निकले थे।

बचने के लिए की थी गोलीबारी

उन्होंने बताया, ‘‘उसेंडी प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) की सैन्य कंपनी 5 के प्लाटून संख्या दो का कमांडर था। उसपर आठ लाख रुपये का इनाम घोषित था। दोनों ओर से एक घंटे तक रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही। उसेंडी को पकड़ लिया गया, जबकि उसके साथी फरार होने में सफल रहे।’’ अधिकारी ने बताया कि उसके पास से सात बैरल ग्रेनेड लांचर (बीजीएल), एक मजल लोडिंग राइफल, एक देसी एयरगन, एक ड्रिल मशीन, एक एयर गन, एक डिजिटल मल्टीमीटर, माओवादी वर्दी और अन्य सामान बरामद किया गया है।

बीजापुर में ढेर हुए 12 नक्सली

वहीं, दूसरी तरफ गुरुवार को बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने 12 माओवादियों को मार गिराया था। मारे गए नक्सलियों की पहचान कर ली गई है। मारे गए नक्सलियों के पास से सुरक्षाबल के जवानों को बड़ी संख्या में हथियार और विस्फोटक सामग्री भी बरामद किया गया है।

नारायणपुर में आईईडी धमाका

वहीं, शुक्रवार सुबह बीएसएफ की रोड ओपनिंग पार्टी (आरओपी) गारपा गांव के पास अपने शिविर से सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। रोड ओपनिंग पार्टी शिविर और गारपा गांव के बीच थी। जब नक्सलियों ने इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) विस्फोट कर दिया। आईईडी की चपेट में आकर दो कोबरा कमांडो घायल हो गए हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि तुरंत दोनों जवानों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Jan 2025 By दैनिक जागरण

कांकेर में 8 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार

CG

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षाबल के जवानों को बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार को मुठभेड़ के बाद आठ लाख रुपये के इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से हथियार बरामद किए गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राकेश उर्फ मोतीराम उसेंडी को छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के सीताराम गांव की पहाड़ियों से जिला रिजर्व गार्ड, सीमा सुरक्षा बल की 47वीं और 94वीं बटालियन के जवानों और माओवादियों के बीच गोलीबारी के बाद गिरफ्तार किया गया।अधिकारी ने बताया कि जिला रिजर्व गार्ड और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान इलाके में ‘रावघाट/परतापुर एरिया कमेटी’ के सशस्त्र माओवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर नक्सल विरोधी अभियान पर निकले थे।

बचने के लिए की थी गोलीबारी

उन्होंने बताया, ‘‘उसेंडी प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) की सैन्य कंपनी 5 के प्लाटून संख्या दो का कमांडर था। उसपर आठ लाख रुपये का इनाम घोषित था। दोनों ओर से एक घंटे तक रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही। उसेंडी को पकड़ लिया गया, जबकि उसके साथी फरार होने में सफल रहे।’’ अधिकारी ने बताया कि उसके पास से सात बैरल ग्रेनेड लांचर (बीजीएल), एक मजल लोडिंग राइफल, एक देसी एयरगन, एक ड्रिल मशीन, एक एयर गन, एक डिजिटल मल्टीमीटर, माओवादी वर्दी और अन्य सामान बरामद किया गया है।

बीजापुर में ढेर हुए 12 नक्सली

वहीं, दूसरी तरफ गुरुवार को बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने 12 माओवादियों को मार गिराया था। मारे गए नक्सलियों की पहचान कर ली गई है। मारे गए नक्सलियों के पास से सुरक्षाबल के जवानों को बड़ी संख्या में हथियार और विस्फोटक सामग्री भी बरामद किया गया है।

नारायणपुर में आईईडी धमाका

वहीं, शुक्रवार सुबह बीएसएफ की रोड ओपनिंग पार्टी (आरओपी) गारपा गांव के पास अपने शिविर से सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। रोड ओपनिंग पार्टी शिविर और गारपा गांव के बीच थी। जब नक्सलियों ने इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) विस्फोट कर दिया। आईईडी की चपेट में आकर दो कोबरा कमांडो घायल हो गए हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि तुरंत दोनों जवानों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/naxalite-carrying-reward-of-rs-8-lakh-arrested-in-kanker/article-7902

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.