सुकमा में नक्सलियों का डंप मिला, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

Sukma, CG

सुकमा में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ तगड़ा एक्शन लिया है.

सुकमा में सुरक्षाबलों की कार्रवाई से नक्सली बैकफुट पर हैं. यहां लगातार फोर्स के ऑपरेशन से लाल आतंक को आघात पहुंच रहा है. सुकमा में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद किया है. जिले के माओवादी ठिकाने से फोर्स ने विस्फोटकों का जखीरा बरामद किया है. इसमें एक बैरल ग्रेनेड लॉन्चर भी बरामद किया गया है. नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर शुरू किए गए अभियान में यह सफलता मिली है.

दंतेशपुरम गांव से मिला नक्सलियों का गोला बारुद: सुरक्षाबलों ने मंगलवार को एक ऑपरेशन के दौरान हथियार और गोलाबारूद को बरामद किया. सुकमा पुलिस की तरफ से जानकारी दी गई कि मंगलवार को भेज्जी थाना क्षेत्र के दंतेशपुरम गांव के पास से फोर्स को नक्सलियों का गोलाबारुद मिला. यह बरामदगी एक जंगली पहाड़ी से की गई, जब पुलिस के जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और जिला बल की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी.

क्या क्या हथियार मिले?: सुकमा पुलिस से दी गई जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों ने 55 जिलेटिन की छड़ें जब्त की है. इसके अलावा एक बीजीएल, एक 12 बोर की रायफल और 19 जिंदा गोलियां शामिल हैं. मंगलवार को ऑपरेशन पर निकले जवान बुधवार को वापस लौटे. सुकमा पुलिस ने यह भी खुलासा किया है कि नक्सलियों ने फोर्स को निशाना बनाने के लिए गोला बारूद जुटाए थे. फोर्स के एक्शन से नक्सलियों का प्लान धरा का धरा रह गया. फोर्स के इस एक्शन से नक्सलियों में हड़कंप जरूर मचा होगा. इस साल नक्सलियों की सारी प्लानिंग को पुलिस और फोर्स के जवान फेल कर रहे हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Mar 2025 By दैनिक जागरण

सुकमा में नक्सलियों का डंप मिला, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

Sukma, CG

सुकमा में सुरक्षाबलों की कार्रवाई से नक्सली बैकफुट पर हैं. यहां लगातार फोर्स के ऑपरेशन से लाल आतंक को आघात पहुंच रहा है. सुकमा में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद किया है. जिले के माओवादी ठिकाने से फोर्स ने विस्फोटकों का जखीरा बरामद किया है. इसमें एक बैरल ग्रेनेड लॉन्चर भी बरामद किया गया है. नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर शुरू किए गए अभियान में यह सफलता मिली है.

दंतेशपुरम गांव से मिला नक्सलियों का गोला बारुद: सुरक्षाबलों ने मंगलवार को एक ऑपरेशन के दौरान हथियार और गोलाबारूद को बरामद किया. सुकमा पुलिस की तरफ से जानकारी दी गई कि मंगलवार को भेज्जी थाना क्षेत्र के दंतेशपुरम गांव के पास से फोर्स को नक्सलियों का गोलाबारुद मिला. यह बरामदगी एक जंगली पहाड़ी से की गई, जब पुलिस के जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और जिला बल की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी.

क्या क्या हथियार मिले?: सुकमा पुलिस से दी गई जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों ने 55 जिलेटिन की छड़ें जब्त की है. इसके अलावा एक बीजीएल, एक 12 बोर की रायफल और 19 जिंदा गोलियां शामिल हैं. मंगलवार को ऑपरेशन पर निकले जवान बुधवार को वापस लौटे. सुकमा पुलिस ने यह भी खुलासा किया है कि नक्सलियों ने फोर्स को निशाना बनाने के लिए गोला बारूद जुटाए थे. फोर्स के एक्शन से नक्सलियों का प्लान धरा का धरा रह गया. फोर्स के इस एक्शन से नक्सलियों में हड़कंप जरूर मचा होगा. इस साल नक्सलियों की सारी प्लानिंग को पुलिस और फोर्स के जवान फेल कर रहे हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/naxalite-dump-found-in-sukma-recovered-huge-quantity-of-explosives/article-14655

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.