बीजापुर में नक्सली मुठभेड़, 12 नक्सली ढेर, 2 जवान शहीद दो घायल

Bijapur, cg

बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए हैं. वहीं, 2 जवान शहीद हुए हैं.

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई है. सुबह से चल रही मुठभेड़ में अब तक 12 वर्दीधारी नक्सलियों को जवानों ने मार गिराया है. वहीं, सुरक्षाबलों के 2 जवान भी मुठभेड़ में शहीद हुए हैं, जबकि दो जवान गंभीर रूप से घायल हैं. बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने इसकी पुष्टि की है.

मुठभेड़ में कई नक्सली ढेर : रविवार की सुबह नक्सलियों की नेशनल पार्क इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी. इसके आधार पर DRG और STF के जवान सर्च ऑपरेशन पर निकले थे. इस दौरान नेशनल पार्क इलाके में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. इस मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को जवानों ने मार गिराया है. नेशनल पार्क इलाके में सुबह से ही दोनों ओर से रुक रुक कर फायरिंग जारी है. सर्चिंग के दौरान सुरक्षाबलों को मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक पदार्थ बरामद हुआ है.

1 फरवरी तक 50 नक्सली मारे गए : बीजापुर में 1 फरवरी 2025 को भी गंगालूर इलके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुआ था. इस एनकाउंटर में आठ नक्सली मारे गए थे. वहीं, बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने मीडिया से बात करते हुए बताया था कि इस साल 1 फरवरी 2025 तक राज्य में अलग अलग मुठभेड़ों में 50 नक्सली मारे गए हैं. 20 से 21 जनवरी को राज्य के गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 16 नक्सली मारे गए थे. पुलिस के अनुसार, पिछले साल 2025 राज्य में अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षा बलों ने 219 नक्सलियों को ढेर किया था.

छत्तीसगढ़ में बड़े नक्सल एनकाउंटर :

  • 22 नवंबर 2024: सुकमा जिले में मुठभेड़ में 10 माओवादी मारे गए.
  • 16 नवंबर 2024: छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में उग्रवाद विरोधी अभियान में 5 माओवादी मारे गए और दो सुरक्षाकर्मी घायल हुए.
  • 04 अक्टूबर 2024: छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में 4 अक्टूबर की मुठभेड़ में 38 नक्सली मारे गए. राज्य के 24 साल के इतिहास में एक ही ऑपरेशन में माओवादियों की सबसे अधिक मौतें हुईं. मारे गए नक्सलियों पर सामूहिक रूप से 2.62 करोड़ रुपये का इनाम था. यह मुठभेड़ नारायणपुर-दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर अबूझमाड़ इलाके में हुई.
  • सितंबर 2024: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा मुठभेड़ में 9 माओवादी मारे गए.
  • 02 जुलाई 2024: बस्तर के नारायणपुर जिले में सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में 5 माओवादी मारे गए.
  • 15 जून 2024: अबूझमाड़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 8 माओवादी मारे गए. वहीं एक जवान शहीद हुआ, जबकि दो जवान घायल हो गए.
  • 07 जून 2024: पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) के चार सहित 06 माओवादी ढेर हुए.
  • 23 मई 2024: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर, दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के सीमावर्ती इलाकों में मुठभेड़ में आठ नक्सली ढेर हुए.
  • 10 मई 2024: बीजापुर जिले में सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए.
  • 30 अप्रैल 2024: सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 2 महिलाओं समेत 9 नक्सली मारे गये. छत्तीसगढ़ पुलिस के नारायणपुर और कांकेर जिले की सीमा पर मुठभेड़ हुई.
  • 16 अप्रैल 2024: कांकेर जिले में पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के संयुक्त बलों के साथ भीषण मुठभेड़ में 29 नक्सली मारे गये. यह बीते आठ सालों में माओवादी को किसी एक मुठभेड़ में लगा सबसे बड़ा झटका था.
  • 02 अप्रैल2024: बीजापुर जिले में सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में 13 माओवादी मारे गए.
  • 27 मार्च 2024: बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में मुठभेड़ में 2 महिला कैडरों सहित 06 नक्सली मारे गए.
  • 27 फरवरी 2024: सुरक्षा बलों ने इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) लगाते वक्त मुठभेड़ में 4 माओवादियों को मार गिराया.
  • 03 फरवरी 2024: नारायणपुर जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 02 माओवादी मारे गए.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Feb 2025 By दैनिक जागरण

बीजापुर में नक्सली मुठभेड़, 12 नक्सली ढेर, 2 जवान शहीद दो घायल

Bijapur, cg

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई है. सुबह से चल रही मुठभेड़ में अब तक 12 वर्दीधारी नक्सलियों को जवानों ने मार गिराया है. वहीं, सुरक्षाबलों के 2 जवान भी मुठभेड़ में शहीद हुए हैं, जबकि दो जवान गंभीर रूप से घायल हैं. बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने इसकी पुष्टि की है.

मुठभेड़ में कई नक्सली ढेर : रविवार की सुबह नक्सलियों की नेशनल पार्क इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी. इसके आधार पर DRG और STF के जवान सर्च ऑपरेशन पर निकले थे. इस दौरान नेशनल पार्क इलाके में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. इस मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को जवानों ने मार गिराया है. नेशनल पार्क इलाके में सुबह से ही दोनों ओर से रुक रुक कर फायरिंग जारी है. सर्चिंग के दौरान सुरक्षाबलों को मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक पदार्थ बरामद हुआ है.

1 फरवरी तक 50 नक्सली मारे गए : बीजापुर में 1 फरवरी 2025 को भी गंगालूर इलके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुआ था. इस एनकाउंटर में आठ नक्सली मारे गए थे. वहीं, बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने मीडिया से बात करते हुए बताया था कि इस साल 1 फरवरी 2025 तक राज्य में अलग अलग मुठभेड़ों में 50 नक्सली मारे गए हैं. 20 से 21 जनवरी को राज्य के गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 16 नक्सली मारे गए थे. पुलिस के अनुसार, पिछले साल 2025 राज्य में अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षा बलों ने 219 नक्सलियों को ढेर किया था.

छत्तीसगढ़ में बड़े नक्सल एनकाउंटर :

  • 22 नवंबर 2024: सुकमा जिले में मुठभेड़ में 10 माओवादी मारे गए.
  • 16 नवंबर 2024: छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में उग्रवाद विरोधी अभियान में 5 माओवादी मारे गए और दो सुरक्षाकर्मी घायल हुए.
  • 04 अक्टूबर 2024: छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में 4 अक्टूबर की मुठभेड़ में 38 नक्सली मारे गए. राज्य के 24 साल के इतिहास में एक ही ऑपरेशन में माओवादियों की सबसे अधिक मौतें हुईं. मारे गए नक्सलियों पर सामूहिक रूप से 2.62 करोड़ रुपये का इनाम था. यह मुठभेड़ नारायणपुर-दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर अबूझमाड़ इलाके में हुई.
  • सितंबर 2024: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा मुठभेड़ में 9 माओवादी मारे गए.
  • 02 जुलाई 2024: बस्तर के नारायणपुर जिले में सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में 5 माओवादी मारे गए.
  • 15 जून 2024: अबूझमाड़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 8 माओवादी मारे गए. वहीं एक जवान शहीद हुआ, जबकि दो जवान घायल हो गए.
  • 07 जून 2024: पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) के चार सहित 06 माओवादी ढेर हुए.
  • 23 मई 2024: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर, दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के सीमावर्ती इलाकों में मुठभेड़ में आठ नक्सली ढेर हुए.
  • 10 मई 2024: बीजापुर जिले में सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए.
  • 30 अप्रैल 2024: सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 2 महिलाओं समेत 9 नक्सली मारे गये. छत्तीसगढ़ पुलिस के नारायणपुर और कांकेर जिले की सीमा पर मुठभेड़ हुई.
  • 16 अप्रैल 2024: कांकेर जिले में पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के संयुक्त बलों के साथ भीषण मुठभेड़ में 29 नक्सली मारे गये. यह बीते आठ सालों में माओवादी को किसी एक मुठभेड़ में लगा सबसे बड़ा झटका था.
  • 02 अप्रैल2024: बीजापुर जिले में सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में 13 माओवादी मारे गए.
  • 27 मार्च 2024: बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में मुठभेड़ में 2 महिला कैडरों सहित 06 नक्सली मारे गए.
  • 27 फरवरी 2024: सुरक्षा बलों ने इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) लगाते वक्त मुठभेड़ में 4 माओवादियों को मार गिराया.
  • 03 फरवरी 2024: नारायणपुर जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 02 माओवादी मारे गए.
https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/naxalite-encounter-in-bijapur-12-naxalite-piles-2-soldiers-martyred/article-9872

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.