बीजापुर में नक्सलियों का कहर: सरेंडर नक्सली के तीन परिजनों की हत्या, सात ग्रामीणों की बेरहमी से पिटाई, अपहरण की भी आशंका

Bijapur, CG

जिले के पेद्दाकोरमा गांव में मंगलवार शाम नक्सलियों ने एक बार फिर आतंक फैलाया। सरेंडर कर चुके नक्सली दिनेश मोडियम के तीन परिजनों की हत्या कर दी गई, जबकि गांव के सात अन्य ग्रामीणों को बेदम पीटा गया। कुछ लोगों के अपहरण की भी खबर है, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

शाम 4 से 5 बजे के बीच हुआ हमला

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, भारी संख्या में सशस्त्र नक्सली पेद्दाकोरमा गांव में घुसे और दिनेश मोडियम के रिश्तेदार झिंगु मोडियम, सोमा मोडियम और अनिल माड़वी को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद नक्सलियों ने गांव के अन्य 7 ग्रामीणों को बुलाकर पीटा, जिससे उनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस टीम गांव रवाना, ASP ने दी जानकारी

बीजापुर के एएसपी चंद्रकांत गवर्णा ने दैनिक भास्कर से कहा कि, “हमें घटना की सूचना मिली है, पुलिस टीम गांव भेजी जा रही है। विस्तृत जानकारी एकत्र की जा रही है।” इस हमले ने एक बार फिर नक्सल हिंसा की गंभीरता को उजागर कर दिया है।

लगातार मारे जा रहे नक्सली, बौखलाहट में निर्दोषों को निशाना

बीते कुछ हफ्तों में छत्तीसगढ़ पुलिस और सुरक्षाबलों की कार्रवाई में कई वांछित और इनामी नक्सली मारे जा चुके हैं, जिससे नक्सलियों में बौखलाहट देखी जा रही है।

  • 15 दिन पहले, इंद्रावती नेशनल पार्क क्षेत्र में मुठभेड़ में सेंट्रल कमेटी सदस्य गौतम उर्फ सुधाकर (एक करोड़ का इनामी) और तेलंगाना कमेटी सदस्य भास्कर (45 लाख का इनामी) समेत 7 नक्सली मारे गए थे।

  • 11 जून को सुकमा में पुलिस और डीआरजी ने एक महिला नक्सली सहित दो को ढेर किया था, जिसमें एक की पहचान पेडारस एलओएस कमांडर बमन के रूप में हुई थी।

इन कार्रवाइयों के बाद से नक्सली लगातार ग्रामीणों और पूर्व नक्सलियों को निशाना बना रहे हैं, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Jun 2025 By दैनिक जागरण

बीजापुर में नक्सलियों का कहर: सरेंडर नक्सली के तीन परिजनों की हत्या, सात ग्रामीणों की बेरहमी से पिटाई, अपहरण की भी आशंका

Bijapur, CG

शाम 4 से 5 बजे के बीच हुआ हमला

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, भारी संख्या में सशस्त्र नक्सली पेद्दाकोरमा गांव में घुसे और दिनेश मोडियम के रिश्तेदार झिंगु मोडियम, सोमा मोडियम और अनिल माड़वी को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद नक्सलियों ने गांव के अन्य 7 ग्रामीणों को बुलाकर पीटा, जिससे उनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस टीम गांव रवाना, ASP ने दी जानकारी

बीजापुर के एएसपी चंद्रकांत गवर्णा ने दैनिक भास्कर से कहा कि, “हमें घटना की सूचना मिली है, पुलिस टीम गांव भेजी जा रही है। विस्तृत जानकारी एकत्र की जा रही है।” इस हमले ने एक बार फिर नक्सल हिंसा की गंभीरता को उजागर कर दिया है।

लगातार मारे जा रहे नक्सली, बौखलाहट में निर्दोषों को निशाना

बीते कुछ हफ्तों में छत्तीसगढ़ पुलिस और सुरक्षाबलों की कार्रवाई में कई वांछित और इनामी नक्सली मारे जा चुके हैं, जिससे नक्सलियों में बौखलाहट देखी जा रही है।

  • 15 दिन पहले, इंद्रावती नेशनल पार्क क्षेत्र में मुठभेड़ में सेंट्रल कमेटी सदस्य गौतम उर्फ सुधाकर (एक करोड़ का इनामी) और तेलंगाना कमेटी सदस्य भास्कर (45 लाख का इनामी) समेत 7 नक्सली मारे गए थे।

  • 11 जून को सुकमा में पुलिस और डीआरजी ने एक महिला नक्सली सहित दो को ढेर किया था, जिसमें एक की पहचान पेडारस एलओएस कमांडर बमन के रूप में हुई थी।

इन कार्रवाइयों के बाद से नक्सली लगातार ग्रामीणों और पूर्व नक्सलियों को निशाना बना रहे हैं, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/naxalite-havoc-in-bijapur-killing-three-families-of-surrender-naxal/article-24658

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.