बीजापुर में नक्सली IED ब्लास्ट: DRG का जवान शहीद, 3 घायल

Bijapur, CG

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में रविवार सुबह नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर IED ब्लास्ट में DRG का एक जवान शहीद हो गया, जबकि 3 जवान घायल हो गए।

 भोपालपट्नम थाना क्षेत्र के उल्लूर जंगल में उस समय हुई, जब DRG की टीम नक्सल विरोधी सर्च ऑपरेशन पर निकली थी।

पैर रखते ही हुआ धमाका

सुबह करीब 8 बजे जवान इलाके में सर्चिंग कर रहे थे। इसी दौरान जवान दिनेश नाग (38) का पैर IED पर पड़ गया और जोरदार धमाका हो गया। ब्लास्ट की चपेट में आने से दिनेश नाग शहीद हो गए। तीन अन्य जवान घायल हुए, जिन्हें तुरंत भोपालपट्नम के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर घायलों को जगदलपुर रेफर किए जाने की संभावना है।

शहीद जवान बीजापुर के निवासी

शहीद दिनेश नाग बीजापुर जिला मुख्यालय के वार्ड क्रमांक 15 के रहने वाले थे। घटना की जानकारी मिलते ही सुरक्षा बलों ने इलाके को घेराबंदी कर नक्सलियों की तलाश शुरू कर दी है।

हाल के नक्सली ऑपरेशन

बीजापुर और आसपास के इलाकों में पिछले एक महीने से सुरक्षा बलों की लगातार नक्सल विरोधी कार्रवाई चल रही है।

  • 6 अगस्त को गंगालूर इलाके में मुठभेड़ के दौरान एक नक्सली ढेर किया गया था।

  • इसी दिन एक महिला नक्सली समेत 9 माओवादियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण भी किया था। इनमें से 6 पर कुल 24 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

  • 26 जुलाई को बासागुड़ा में सुरक्षाबलों ने 17 लाख रुपये के 4 इनामी नक्सलियों को एनकाउंटर में मार गिराया था।

  • वहीं 18 जुलाई को नारायणपुर के अबूझमाड़ इलाके में मुठभेड़ में 6 नक्सली मारे गए थे।

पुलिस का कहना है कि बारिश के मौसम में भी ऑपरेशन मानसून जारी रहेगा और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में दबाव बनाए रखा जाएगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Aug 2025 By दैनिक जागरण

बीजापुर में नक्सली IED ब्लास्ट: DRG का जवान शहीद, 3 घायल

Bijapur, CG

 भोपालपट्नम थाना क्षेत्र के उल्लूर जंगल में उस समय हुई, जब DRG की टीम नक्सल विरोधी सर्च ऑपरेशन पर निकली थी।

पैर रखते ही हुआ धमाका

सुबह करीब 8 बजे जवान इलाके में सर्चिंग कर रहे थे। इसी दौरान जवान दिनेश नाग (38) का पैर IED पर पड़ गया और जोरदार धमाका हो गया। ब्लास्ट की चपेट में आने से दिनेश नाग शहीद हो गए। तीन अन्य जवान घायल हुए, जिन्हें तुरंत भोपालपट्नम के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर घायलों को जगदलपुर रेफर किए जाने की संभावना है।

शहीद जवान बीजापुर के निवासी

शहीद दिनेश नाग बीजापुर जिला मुख्यालय के वार्ड क्रमांक 15 के रहने वाले थे। घटना की जानकारी मिलते ही सुरक्षा बलों ने इलाके को घेराबंदी कर नक्सलियों की तलाश शुरू कर दी है।

हाल के नक्सली ऑपरेशन

बीजापुर और आसपास के इलाकों में पिछले एक महीने से सुरक्षा बलों की लगातार नक्सल विरोधी कार्रवाई चल रही है।

  • 6 अगस्त को गंगालूर इलाके में मुठभेड़ के दौरान एक नक्सली ढेर किया गया था।

  • इसी दिन एक महिला नक्सली समेत 9 माओवादियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण भी किया था। इनमें से 6 पर कुल 24 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

  • 26 जुलाई को बासागुड़ा में सुरक्षाबलों ने 17 लाख रुपये के 4 इनामी नक्सलियों को एनकाउंटर में मार गिराया था।

  • वहीं 18 जुलाई को नारायणपुर के अबूझमाड़ इलाके में मुठभेड़ में 6 नक्सली मारे गए थे।

पुलिस का कहना है कि बारिश के मौसम में भी ऑपरेशन मानसून जारी रहेगा और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में दबाव बनाए रखा जाएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/naxalite-ied-blast-drg-jawan-martyred-3-injured-in-bijapur/article-30863

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.