सुकमा-दंतेवाड़ा सीमा पर नक्सली IED ब्लास्ट: CRPF जवान गंभीर रूप से घायल, हेलिकॉप्टर से रायपुर एयरलिफ्ट

Sukma, CG

एरिया डॉमिनेशन ड्यूटी पर निकले जवान पर जंगल में प्रेशर IED का धमाका, घायल फिरोज खान का रायपुर में चल रहा इलाज; क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन तेज

 छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में रविवार दोपहर नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED ब्लास्ट में CRPF का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सुकमा-दंतेवाड़ा की सीमा पर फूलबगड़ी थाना क्षेत्र के गोगुंडा जंगल पहाड़ी इलाके में हुई, जहाँ सुरक्षा बल एरिया डॉमिनेशन ड्यूटी पर निकले थे।

घटना करीब दोपहर 1:45 बजे की है। सुरक्षा बलों की टुकड़ी जब पगडंडी रास्ते से आगे बढ़ रही थी, तभी 74वीं बटालियन के जवान फिरोज खान का पैर जमीन में दबे प्रेशर IED पर पड़ गया। जोरदार धमाके से जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी जवानों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया और पास के अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भेजा।

घायल जवान को बाद में हेलिकॉप्टर से रायपुर एयरलिफ्ट किया गया, जहाँ उनका इलाज जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विस्फोटक इतनी ताकतवर थी कि आसपास के इलाके में भी धमाके की आवाज गूंजी। फिलहाल घायल जवान की हालत स्थिर बताई जा रही है।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सर्चिंग अभियान तेज कर दिया गया है। सुरक्षा बलों ने आसपास के जंगलों में नक्सलियों की गतिविधियों की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि यह इलाका लंबे समय से नक्सलियों की सक्रियता वाला माना जाता है, जहाँ आए दिन IED और बारूदी सुरंगें लगाए जाने की घटनाएँ सामने आती रहती हैं।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, नक्सली अक्सर एरिया डॉमिनेशन और सर्चिंग ऑपरेशन में लगे जवानों को निशाना बनाने के लिए प्रेशर IED का इस्तेमाल करते हैं। सुरक्षा बल इन इलाकों में लगातार सर्चिंग के जरिए उनकी गतिविधियों को रोकने का प्रयास कर रहे हैं।

सुकमा पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि “धमाके की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम और अतिरिक्त बल मौके पर भेजे गए। क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान जारी है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।”

इस ताजा हमले से एक बार फिर दक्षिण बस्तर में नक्सली हिंसा की चुनौती सामने आ गई है। बीते महीनों में सुरक्षा बलों ने कई नक्सल इलाकों में दबाव बनाया है, जिससे नक्सली फिर से ऐसे हमलों का सहारा ले रहे हैं।

राज्य पुलिस और केंद्रीय बलों ने कहा है कि अभियान जारी रहेगा और किसी भी सूरत में नक्सलियों को सफल नहीं होने दिया जाएगा।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Nov 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/naxalite-ied-blast-on-sukma-dantewada-border-crpf-jawan-seriously-injured/article-37418

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.