- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- बीजापुर में नक्सलियों को लगा तगड़ा धक्का, अलग अलग थाना इलाकों से 18 माओवादी गिरफ्तार
बीजापुर में नक्सलियों को लगा तगड़ा धक्का, अलग अलग थाना इलाकों से 18 माओवादी गिरफ्तार
Bijapur, cg
एंटी नक्सल ऑपरेशन के दौरान जवानों को बड़ी सफलता हाथ लगी. नक्सलियों के पास से विस्फोटक भी बरामद किया गया है.
गुरुवार को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान जवानों ने 18 माओवादियों को गिरफ्तार किया. सभी माओवादियों की गिरफ्तारी अलग अलग थाना क्षेत्रों से की गई. सबसे बड़ी कामयाबी गुंजेपर्ती के जंगल में मिली जहां से 10 नक्सली गिरफ्तार किए गए. यहां सीआरपीएफ की टीम सर्चिंग ऑपरेशन पर निकली थी. सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों ने नक्सलियों को जंगल से गिरफ्तार किया. पकड़े गए नक्सलियों के पास से नक्सली प्रचार प्रसार की सामग्री मिली है.
18 नक्सली गिरफ्तार: दूसरी बड़ी सफलता बासागुड़ा थाना इलाके में कोबरा बटालियन को मिली. यहां कोबरा बटालियन के साथ संयुक्त टीम ने जंगल में कुछ लोगों को संदिग्ध हालत में घूमते देखा. जवानों ने जब उनको रुकने के लिए कहा तो वो घने जंगल की ओर भागने लगे. फोर्स ने पीछा कर सभी को धरदबोचा. पकड़े गए लोगों की जब तलाशी ली गई तो उनके पास से 2 टिफिन बम और विस्फोट में काम आने वाले सामान मिले. तीसरी सफलता फोर्स को भैरमगढ़ इलाके में मिली. जवानों ने यहां से 1 नक्सली को गिरफ्तार किया.
18 नक्सलियों की गिरफ्तारी तीन अलग अलग थाना क्षेत्रों से की गई है. पकड़े गए माओवादियों से पूछताछ जारी है - चंद्रकांत गोवर्ना, एएसपी, बीजापुर
पकड़े गए नक्सलियों के नाम और संगठन में उनके पद
- मेसो कुंजाम (जन मिलिशिया सदस्य) उम्र 40 साल, निवासी पुजारीकांकेर.
- देवा मुचाकी (जन मिलिशिया सदस्य) उम्र 20 साल, निवासी पुजारीकांकेर.
- तिरूपति ताती (जन मिलिशिया सदस्य) उम्र 25 वर्ष, निवासी पेदाउटलापल्ली, सरपंचपारा थाना उसूर.
- कुमारी सोनी मुचाकी (जन मिलिशिया सदस्य) उम्र 21 वर्ष, निवासी तमिलभटटीपारा, थाना उसूर.
- मुड़ा माड़वी (जन मिलिशिया सदस्य) उम्र 20 वर्ष, निवासी चिन्नाउटलापटल्ली, थाना उसूर.
- शंकर सोढ़ी (जन मिलिशिया सदस्य) उम्र 25 वर्ष, निवासी पेदाउटलापल्ली, थाना उसूर.
- सत्यम ताती (जन मिलिशिया सदस्य) उम्र 28 वर्ष, निवासी पेदाउटलापल्ली, थाना उसूर.
- मंगु माड़वी (जन मिलिशिया सदस्य) उम्र 27 वर्ष, निवासी भीमाराम पटेलपारा, थाना उसूर.
- अर्जुन ताती (जन मिलिशिया सदस्य) उम्र 40 वर्ष, निवासी पेदाउटलापल्ली पटेलपारा, थाना उसूर.
- कवासी हिड़मा (जन मिलिशिया सदस्य) उम्र 25 वर्ष, निवासी भीमाराम, थाना उसूर.
- सुक्का ओयाम (जन मिलिशिया सदस्य) उम्र 40 वर्ष, निवासी झिल्ली थाना भैरमगढ़, बीजापुर.
- देवा कवासी (जन मिलिशिया सदस्य) उम्र 18 वर्ष, निवासी नरसापुर, थाना बासागुड़ा.
- जोगेश माड़वी (जन मिलिशिया सदस्य) उम्र 25 वर्ष, निवासी नरसापुर, थाना बासागुड़ा.
- हुंगा नुप्पो (जन मिलिशिया सदस्य) उम्र 25 वर्ष, निवासी नरसापुर, थाना बासागुड़ा.
- बुधरा पूनेम (जन मिलिशिया सदस्य) उम्र 27 वर्ष, निवासी कोंजेड़, थाना बासागुड़ा.
- सन्ना कुड़ाम (जन मिलिशिया सदस्य) उम्र 26 वर्ष, निवासी नरसापुर, थाना बासागुड़ा.
- विजय मिच्चा ऊर्फ प्रभाकर (जन मिलिशिया सदस्य) उम्र 45 वर्ष, निवासी तिमापुर, थाना बासागुड़ा.
- माड़वी सन्नी (जन मिलिशिया सदस्य) उम्र 30 वर्ष, निवासी कोजेंड, थाना बासागुड़ा.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए