बीजापुर में नक्सलियों की दरिंदगी : शिक्षा दूत की मुखबिरी के शक में हत्या

Bijapur, CG

बीजापुर जिले के पीलूर गांव में नक्सलियों ने एक बार फिर अपनी कायरता का परिचय दिया है। पुलिस मुखबिरी के संदेह में नक्सलियों ने एक शिक्षा दूत की निर्मम हत्या कर दी।

 इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है, जबकि स्थानीय प्रशासन द्वारा अब तक घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

घटना बीजापुर के फरसेगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पीलूर गांव की है, जहां जंगल के भीतर शिक्षा दूत विनोद मडे की लाश मिलने की सूचना मिली है। स्थानीय सूत्रों का कहना है कि विनोद पर पुलिस से जुड़ी जानकारी साझा करने का शक था, इसी संदेह में नक्सलियों ने उसे मौत के घाट उतार दिया।

विनोद मडे गांव में शिक्षा के प्रचार-प्रसार से जुड़े थे और शिक्षा दूत के रूप में काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि उनकी गांव में पहचान एक जिम्मेदार और सामाजिक रूप से सक्रिय व्यक्ति के रूप में थी। ऐसे में उनकी हत्या ने ग्रामीणों को झकझोर कर रख दिया है।

इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अब तक पुलिस और प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन स्थानीय स्तर पर घटना की पुष्टि हो चुकी है। मामले को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है और आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है।

गौरतलब है कि बीजापुर और इसके आसपास के क्षेत्र लंबे समय से नक्सल प्रभावित हैं। यहां आए दिन नक्सली गतिविधियों की खबरें आती रहती हैं, लेकिन एक शिक्षा दूत की हत्या जैसी घटनाएं न केवल दुर्भाग्यपूर्ण हैं, बल्कि समाज के उन मूल्यों पर भी सवाल खड़ा करती हैं जिनमें शिक्षा को सबसे ऊपर माना गया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Jul 2025 By दैनिक जागरण

बीजापुर में नक्सलियों की दरिंदगी : शिक्षा दूत की मुखबिरी के शक में हत्या

Bijapur, CG

 इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है, जबकि स्थानीय प्रशासन द्वारा अब तक घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

घटना बीजापुर के फरसेगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पीलूर गांव की है, जहां जंगल के भीतर शिक्षा दूत विनोद मडे की लाश मिलने की सूचना मिली है। स्थानीय सूत्रों का कहना है कि विनोद पर पुलिस से जुड़ी जानकारी साझा करने का शक था, इसी संदेह में नक्सलियों ने उसे मौत के घाट उतार दिया।

विनोद मडे गांव में शिक्षा के प्रचार-प्रसार से जुड़े थे और शिक्षा दूत के रूप में काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि उनकी गांव में पहचान एक जिम्मेदार और सामाजिक रूप से सक्रिय व्यक्ति के रूप में थी। ऐसे में उनकी हत्या ने ग्रामीणों को झकझोर कर रख दिया है।

इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अब तक पुलिस और प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन स्थानीय स्तर पर घटना की पुष्टि हो चुकी है। मामले को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है और आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है।

गौरतलब है कि बीजापुर और इसके आसपास के क्षेत्र लंबे समय से नक्सल प्रभावित हैं। यहां आए दिन नक्सली गतिविधियों की खबरें आती रहती हैं, लेकिन एक शिक्षा दूत की हत्या जैसी घटनाएं न केवल दुर्भाग्यपूर्ण हैं, बल्कि समाज के उन मूल्यों पर भी सवाल खड़ा करती हैं जिनमें शिक्षा को सबसे ऊपर माना गया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/naxalites-in-bijapur-murdered-on-suspicion-of-education-messenger/article-27707

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.