बीजापुर में पुलिस मुखबिरी का शक, नक्सलियों ने की युवक की हत्या

Bijapur, cg

बीजापुर में नक्सलियों ने एक बार फिर खूनी खेल खेला है.

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर कायराना हरकत की है. नक्सलियों ने एक 35 साल के व्यक्ति की हत्या कर दी. मृतक का नाम दिनेश पुजारी है. घटना के बाद नक्सलियों ने मौके पर पर्चा भी फेंका.

नक्सलियों ने की युवक की हत्या: बीजापुर पुलिस ने बताया कि जिले के बासागुड़ा इलाके के ग्राम पुतकेल में नक्सलियों ने घटना को अंजाम दिया है. ये नक्सली घटना मंगलवार देर रात हुई. काफी संख्या में नक्सली देर रात पुतकेल गांव पहुंचे और गांव के दिनेश पुजारी की धारदार हथियार से हत्या कर दी.

पर्चे में पुलिस मुखबिरी का लगाया आरोप: पुलिस को घटनास्थल पर नक्सलियों की तरफ से जारी एक पर्चा भी मिला है. ये पर्चा माओवादियों के पामेड़ एरिया कमेटी ने जारी किया है. जिसमें मृत ग्रामीण पर पुलिस मुखबिर होने का आरोप लगाते हुए हत्या करना बताया गया है. ASP चंद्रकांत गोवर्ना ने बताया कि थाना बासागुड़ा में युवक की हत्या के मामले में जांच की जा रही है. सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

राजनांदगांव के नक्सल प्रभावित जिलों में भी सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है. राजनांदगांव रेंज में आने वाले अलग अलग जिलों में सालभर में 12 से ज्यादा नए कैंप खोले गए हैं. इधर धनतेरस पर सुकमा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी. पुलिस ने 19 नक्सलियों को गिरफ्तार किया. जिनमें से तीन नक्सलियों पर 3-3 लाख रुपये का इनाम घोषित था. इससे पहले दंतेवाड़ा-नारायणपुर सीमा के पास अबूझमाड़ के जंगलों में मुठभेड़ में 38 नक्सली मारे गए.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Oct 2024 By दैनिक जागरण

बीजापुर में पुलिस मुखबिरी का शक, नक्सलियों ने की युवक की हत्या

Bijapur, cg

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर कायराना हरकत की है. नक्सलियों ने एक 35 साल के व्यक्ति की हत्या कर दी. मृतक का नाम दिनेश पुजारी है. घटना के बाद नक्सलियों ने मौके पर पर्चा भी फेंका.

नक्सलियों ने की युवक की हत्या: बीजापुर पुलिस ने बताया कि जिले के बासागुड़ा इलाके के ग्राम पुतकेल में नक्सलियों ने घटना को अंजाम दिया है. ये नक्सली घटना मंगलवार देर रात हुई. काफी संख्या में नक्सली देर रात पुतकेल गांव पहुंचे और गांव के दिनेश पुजारी की धारदार हथियार से हत्या कर दी.

पर्चे में पुलिस मुखबिरी का लगाया आरोप: पुलिस को घटनास्थल पर नक्सलियों की तरफ से जारी एक पर्चा भी मिला है. ये पर्चा माओवादियों के पामेड़ एरिया कमेटी ने जारी किया है. जिसमें मृत ग्रामीण पर पुलिस मुखबिर होने का आरोप लगाते हुए हत्या करना बताया गया है. ASP चंद्रकांत गोवर्ना ने बताया कि थाना बासागुड़ा में युवक की हत्या के मामले में जांच की जा रही है. सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

राजनांदगांव के नक्सल प्रभावित जिलों में भी सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है. राजनांदगांव रेंज में आने वाले अलग अलग जिलों में सालभर में 12 से ज्यादा नए कैंप खोले गए हैं. इधर धनतेरस पर सुकमा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी. पुलिस ने 19 नक्सलियों को गिरफ्तार किया. जिनमें से तीन नक्सलियों पर 3-3 लाख रुपये का इनाम घोषित था. इससे पहले दंतेवाड़ा-नारायणपुर सीमा के पास अबूझमाड़ के जंगलों में मुठभेड़ में 38 नक्सली मारे गए.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/naxalites-kill-youth-on-suspicion-of-police-informer-in-bijapur/article-2377

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.