- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- वोटिंग से पहले नक्सलियों ने की शिक्षादूत और एक ग्रामीण की हत्या, दंतेवाड़ा के बारसूर थानाक्षेत्र की घ...
वोटिंग से पहले नक्सलियों ने की शिक्षादूत और एक ग्रामीण की हत्या, दंतेवाड़ा के बारसूर थानाक्षेत्र की घटना
Dantewada,CG
नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग से पहले एक खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है. एक शिक्षादूत और एक ग्रामीण की निर्मम हत्या की गई है.
छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान दंतेवाड़ा से एक बड़ी खबर है. नक्सलियों ने पंचायत चुनाव को प्रभावित करने की मंशा से एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. एक शिक्षादूत और एक ग्रामीण की निर्मम हत्या की गई है. इस घटना के बाद से ग्रामीणों में डर का माहौल है. ये पूरा मामला दंतेवाड़ा जिले के बारसूर थानाक्षेत्र का है. मृतकों में एक शिक्षादूत बावन कश्यप बताया जा रहा है, जिसकी नक्सलियों ने हत्या की है. शिक्षादूत और ग्रामीण अस्सी राम की हत्या बुधवार को की गई. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. विकास खंड भैरमगढ़, संकुल तुषवाल के प्राथमिक शाला तोड़मा गांव तोड़मा(तुलार गुफा) से दोनों मृतक थे.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए