- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- कांकेर में तिरंगा फहराने पर युवक की नक्सलियों ने हत्या
कांकेर में तिरंगा फहराने पर युवक की नक्सलियों ने हत्या
Kanker, CG
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के परतापुर थाना क्षेत्र में स्कूल परिसर में बने नक्सली स्मारक पर 15 अगस्त को तिरंगा फहराने वाले युवक मनेश नुरूटी (25) की नक्सलियों ने हत्या कर दी।
घटना के बाद नक्सलियों ने जन अदालत लगाकर उसे मौत की सजा सुनाई और मुखबिरी का आरोप भी लगाया। गुरुवार को तिरंगा फहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया।
घटना का विवरण
मनेश नुरूटी ग्राम बिनागुंडा का रहने वाला था। 15 अगस्त को वह ग्रामीणों के साथ स्कूल परिसर में स्थित नक्सली स्मारक पर तिरंगा फहराने गया। 16 अगस्त को नक्सलियों ने जन अदालत में उसे गला घोंटकर मार डाला। अगले दिन यानी 17 अगस्त को बैनर लगाकर उसके खिलाफ मुखबिरी का आरोप लगाया गया।
सरपंच और ग्रामीणों को धमकी
नक्सलियों ने बैनर में सरपंच रामजी धुर्वा समेत कई ग्रामीणों के नाम लिखकर धमकी दी कि मुखबिरी करने वालों को मौत की सजा दी जाएगी। बैनर में बिनागुंडा मुठभेड़ के लिए जिम्मेदार बैजू नरेटी को भी चेतावनी दी गई।
वीडियो वायरल, जांच जारी
एसपी आई के एलिसेला ने बताया कि मनेश नुरूटी की हत्या की पुष्टि हो चुकी है। नक्सलियों ने 17 अगस्त को बैनर लगाकर मुखबिरी और तिरंगा फहराने के मामले को लेकर धमकी दी। इस बीच, स्कूल परिसर में तिरंगा फहराने का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए