सड़क पर लापरवाही नहीं चलेगी, बस ऑपरेटरों पर ताबड़तोड़ चालान

बलरामपुर (छ.ग.)

On

NH-343 पर परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, नियम उल्लंघन पर बस ऑपरेटरों को दी गई सख्त चेतावनी

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए यात्री बसों की विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। राष्ट्रीय राजमार्ग-343 पर की गई इस कार्रवाई में परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने कुल 23 बसों की जांच की, जिनमें 12 वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई।

इस अभियान के दौरान कुल 9600 रुपए का जुर्माना वसूला गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

जांच के दौरान एक बस पर परमिट शर्तों के उल्लंघन का मामला सामने आया, जिस पर मोटर वाहन अधिनियम की धारा 66/192 के तहत 5000 रुपए का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा अन्य 11 बसों पर विभिन्न यातायात नियमों के उल्लंघन के चलते 4600 रुपए का समन शुल्क वसूला गया।अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई नियमित निगरानी और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से की गई है।

इस अभियान के दौरान परिवहन अधिकारियों ने बस चालकों और परिचालकों को नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी। उन्हें सभी वैध दस्तावेज रखने, निर्धारित यूनिफॉर्म पहनने, वैध ड्राइविंग लाइसेंस रखने और शराब पीकर वाहन न चलाने की सख्त चेतावनी दी गई।

साथ ही यात्रियों की सुरक्षा के लिए सीट बेल्ट के उपयोग और निर्धारित किराया लेने के निर्देश भी दिए गए।

अधिकारियों के अनुसार, इस चेकिंग अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को कम करना और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को अधिक सुरक्षित बनाना है। इसके तहत बसों की समय-सारणी, ओवरलोडिंग और अन्य अनियमितताओं पर भी निगरानी रखी जा रही है।

प्रशासन ने कहा कि आने वाले दिनों में इस तरह की चेकिंग और सख्त की जाएगी, ताकि नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।

पुलिस और परिवहन विभाग ने संकेत दिए हैं कि यह कार्रवाई एक नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है और आगे भी NH-343 सहित अन्य प्रमुख मार्गों पर जांच अभियान जारी रहेगा। अधिकारियों ने बस ऑपरेटरों को चेतावनी दी है कि नियमों का पालन न करने पर और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Apr 2026 By Nitin Trivedi

सड़क पर लापरवाही नहीं चलेगी, बस ऑपरेटरों पर ताबड़तोड़ चालान

बलरामपुर (छ.ग.)

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए यात्री बसों की विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। राष्ट्रीय राजमार्ग-343 पर की गई इस कार्रवाई में परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने कुल 23 बसों की जांच की, जिनमें 12 वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई।

इस अभियान के दौरान कुल 9600 रुपए का जुर्माना वसूला गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

जांच के दौरान एक बस पर परमिट शर्तों के उल्लंघन का मामला सामने आया, जिस पर मोटर वाहन अधिनियम की धारा 66/192 के तहत 5000 रुपए का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा अन्य 11 बसों पर विभिन्न यातायात नियमों के उल्लंघन के चलते 4600 रुपए का समन शुल्क वसूला गया।अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई नियमित निगरानी और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से की गई है।

इस अभियान के दौरान परिवहन अधिकारियों ने बस चालकों और परिचालकों को नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी। उन्हें सभी वैध दस्तावेज रखने, निर्धारित यूनिफॉर्म पहनने, वैध ड्राइविंग लाइसेंस रखने और शराब पीकर वाहन न चलाने की सख्त चेतावनी दी गई।

साथ ही यात्रियों की सुरक्षा के लिए सीट बेल्ट के उपयोग और निर्धारित किराया लेने के निर्देश भी दिए गए।

अधिकारियों के अनुसार, इस चेकिंग अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को कम करना और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को अधिक सुरक्षित बनाना है। इसके तहत बसों की समय-सारणी, ओवरलोडिंग और अन्य अनियमितताओं पर भी निगरानी रखी जा रही है।

प्रशासन ने कहा कि आने वाले दिनों में इस तरह की चेकिंग और सख्त की जाएगी, ताकि नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।

पुलिस और परिवहन विभाग ने संकेत दिए हैं कि यह कार्रवाई एक नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है और आगे भी NH-343 सहित अन्य प्रमुख मार्गों पर जांच अभियान जारी रहेगा। अधिकारियों ने बस ऑपरेटरों को चेतावनी दी है कि नियमों का पालन न करने पर और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/negligence-on-the-road-will-not-be-tolerated-strict-challan/article-50850

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.