कोरबा में नाबालिग के साथ गंभीर अपराध, आरोपी पड़ोसी हिरासत में

कोरबा (छ.ग.)

On

लकड़ी बीनने के बहाने नाबालिग को सुनसान जगह ले जाकर किया यौन उत्पीड़न, पुलिस ने पॉक्सो में दर्ज किया केस

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से नाबालिग बच्ची के साथ यौन अपराध का मामला सामने आया है। बांगो थाना क्षेत्र में 11 वर्षीय बच्ची को अकेला पाकर पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने उसे बहकाकर घर से दूर ले जाकर अपराध को अंजाम दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब बच्ची अपने घर के आसपास खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला बुधराम मरकाम उर्फ धनरसिया (42) वहां पहुंचा और बच्ची को लकड़ी बीनने के बहाने पास के झाड़ीदार इलाके में ले गया। सुनसान जगह पाकर आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

घटना के बाद बच्ची किसी तरह वहां से निकलकर रोते हुए अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। परिजनों ने बिना देर किए बांगो थाना पुलिस को सूचना दी। शिकायत दर्ज होते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और आरोपी को कुछ ही समय में हिरासत में ले लिया गया।

पीड़िता अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच जारी

घटना के बाद बच्ची को चिकित्सकीय परीक्षण और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले में पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

एडिशनल एसपी लखन पटले ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी का पीड़िता के घर आना-जाना था, जिससे उसने भरोसे का फायदा उठाया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और कड़ी सजा की मांग की है।

-------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/neighbor-accused-of-serious-crime-with-minor-in-custody-in/article-45498

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.