पड़ोसी का बेजुबान जानवर बार बार घर में घुसता था, की निर्मम हत्या

Bhilai, CG

भिलाई पुलिस ने बेजुबान की हत्या करने वाले पर बड़ी कार्रवाई की है.

छत्तीसगढ़ की ट्वीन सिटी में बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है. इस शहर में गायों की संख्या बहुतायत है. सड़क पर अक्सर गाय भैंस घूमते हुए नजर आ जाते हैं. रिहायशी इलाकों में अक्सर घर का गेट खुला रहने पर गाय, बछड़े घर में घुस जाते हैं. ऐसी ही एक घटना सुपेला में रहने वाले व्यक्ति को नागवार गुजरी और उसने बेजुबान बछड़े की हत्या कर दी.

सुपेला थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने घटना के बारे में बताया- "भारत माता चौक कृष्णानगर सुपेला निवासी प्रदीप कुमार (24 वर्ष) ने थाने में आकर उसके बछड़े की हत्या की शिकायत दर्ज कराई. प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर में गाय पालने का काम करता है. 25 फरवरी को उसकी गाय का बछड़ा गायब हो गया. काफी ढूंढन के बाद भी वह नहीं मिला, ना ही देर रात तक घर पहुंचा. इस पर उसने घर में लगे सीसीटीवी की जांच की.

फुटेज देखने पर पता चला कि गाय का बछड़ा पड़ोस में रहने वाले संतू टंडन के घर चला गया था जो वापस नहीं आया. उसी फुटेज में संतू टंडन साइकिल से बोरी में बांधकर बछड़े को ले जाता दिखाई दिया. जिसके बाद प्रदीप कुमार सुपेला थाने पहुंचा और उसके बछड़े की हत्या की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी दिखाया.

सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पुलिस ने संतू टंडन को हिरासत में लेकर पूछताछ की. आरोपी के बछड़े की हत्या की बात कबूल करने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 10, 325 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया.

आरोपी संतू टंडन ने पुलिस को बताया कि उसके घर में गाय का बछड़ा आने से गुस्से में आकर उसने बछड़े की हत्या कर दी. फिर प्लास्टिक की बोरी में बछड़े को भरकर साइकिल से गांधी मोहल्ला के कोसानगर नाला में फेंक दिया. बछड़े की हत्या की बात कबूल करने के बाद पुलिस ने आरोपी संतू टंडन (28 वर्ष) को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया. जहां से उसे जेल भेजा गया है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Mar 2025 By दैनिक जागरण

पड़ोसी का बेजुबान जानवर बार बार घर में घुसता था, की निर्मम हत्या

Bhilai, CG

छत्तीसगढ़ की ट्वीन सिटी में बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है. इस शहर में गायों की संख्या बहुतायत है. सड़क पर अक्सर गाय भैंस घूमते हुए नजर आ जाते हैं. रिहायशी इलाकों में अक्सर घर का गेट खुला रहने पर गाय, बछड़े घर में घुस जाते हैं. ऐसी ही एक घटना सुपेला में रहने वाले व्यक्ति को नागवार गुजरी और उसने बेजुबान बछड़े की हत्या कर दी.

सुपेला थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने घटना के बारे में बताया- "भारत माता चौक कृष्णानगर सुपेला निवासी प्रदीप कुमार (24 वर्ष) ने थाने में आकर उसके बछड़े की हत्या की शिकायत दर्ज कराई. प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर में गाय पालने का काम करता है. 25 फरवरी को उसकी गाय का बछड़ा गायब हो गया. काफी ढूंढन के बाद भी वह नहीं मिला, ना ही देर रात तक घर पहुंचा. इस पर उसने घर में लगे सीसीटीवी की जांच की.

फुटेज देखने पर पता चला कि गाय का बछड़ा पड़ोस में रहने वाले संतू टंडन के घर चला गया था जो वापस नहीं आया. उसी फुटेज में संतू टंडन साइकिल से बोरी में बांधकर बछड़े को ले जाता दिखाई दिया. जिसके बाद प्रदीप कुमार सुपेला थाने पहुंचा और उसके बछड़े की हत्या की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी दिखाया.

सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पुलिस ने संतू टंडन को हिरासत में लेकर पूछताछ की. आरोपी के बछड़े की हत्या की बात कबूल करने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 10, 325 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया.

आरोपी संतू टंडन ने पुलिस को बताया कि उसके घर में गाय का बछड़ा आने से गुस्से में आकर उसने बछड़े की हत्या कर दी. फिर प्लास्टिक की बोरी में बछड़े को भरकर साइकिल से गांधी मोहल्ला के कोसानगर नाला में फेंक दिया. बछड़े की हत्या की बात कबूल करने के बाद पुलिस ने आरोपी संतू टंडन (28 वर्ष) को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया. जहां से उसे जेल भेजा गया है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/neighbors-unruly-animals-used-to-enter-the-house-repeatedly/article-12184

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.