रायगढ़ में गांजा तस्करी करने वाली महिलाओं का नेटवर्क उजागर, दो गिरफ्तार, तीन फरार

Raigarh, CG

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने महिलाओं के जरिए चल रहे गांजा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है, जबकि गिरोह के तीन सदस्य अब भी फरार हैं।

 पुलिस ने 64 किलो से अधिक गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 6 लाख 40 हजार रुपए आंकी गई है।

घर से चला रही थी नेटवर्क

जोबी चौकी प्रभारी लक्ष्मी राठौर को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कुर्रू निवासी अनिता बाई अगरिया (30) घर में गांजा छिपाकर रखी है। दबिश के दौरान पुलिस को 62 पैकेट में रखा 64 किलो 360 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

ओडिशा से आता था माल, ट्रेन से यूपी भेजते थे

पूछताछ में अनिता ने बताया कि गांजा ओडिशा से लाकर घर में रखा जाता था। मौका पाकर इसे ट्रेन से उत्तर प्रदेश भेजा जाता था। इस काम में रायगढ़ की सरस्वती साहू (31), उसका भाई मनोज उर्फ छोटू साहू, यूपी निवासी लवकेश पांडे और उसका एक साथी शामिल हैं।

दूसरी महिला भी पुलिस के हत्थे चढ़ी

अनिता की निशानदेही पर पुलिस ने रायगढ़ शहर से सरस्वती साहू को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके मोबाइल से गिरोह के अन्य सदस्यों के संपर्क के सबूत मिले।

तीन आरोपी फरार

पुलिस ने अनिता अगरिया और सरस्वती साहू को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। वहीं, तीन आरोपी – मनोज साहू, लवकेश पांडे और उसका साथी अब भी फरार हैं। उनकी तलाश जारी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Aug 2025 By दैनिक जागरण

रायगढ़ में गांजा तस्करी करने वाली महिलाओं का नेटवर्क उजागर, दो गिरफ्तार, तीन फरार

Raigarh, CG

 पुलिस ने 64 किलो से अधिक गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 6 लाख 40 हजार रुपए आंकी गई है।

घर से चला रही थी नेटवर्क

जोबी चौकी प्रभारी लक्ष्मी राठौर को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कुर्रू निवासी अनिता बाई अगरिया (30) घर में गांजा छिपाकर रखी है। दबिश के दौरान पुलिस को 62 पैकेट में रखा 64 किलो 360 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

ओडिशा से आता था माल, ट्रेन से यूपी भेजते थे

पूछताछ में अनिता ने बताया कि गांजा ओडिशा से लाकर घर में रखा जाता था। मौका पाकर इसे ट्रेन से उत्तर प्रदेश भेजा जाता था। इस काम में रायगढ़ की सरस्वती साहू (31), उसका भाई मनोज उर्फ छोटू साहू, यूपी निवासी लवकेश पांडे और उसका एक साथी शामिल हैं।

दूसरी महिला भी पुलिस के हत्थे चढ़ी

अनिता की निशानदेही पर पुलिस ने रायगढ़ शहर से सरस्वती साहू को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके मोबाइल से गिरोह के अन्य सदस्यों के संपर्क के सबूत मिले।

तीन आरोपी फरार

पुलिस ने अनिता अगरिया और सरस्वती साहू को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। वहीं, तीन आरोपी – मनोज साहू, लवकेश पांडे और उसका साथी अब भी फरार हैं। उनकी तलाश जारी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/network-of-ganja-smuggling-women-in-raigad-exposed-two-arrested/article-31785

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.