विशेष बच्चों के लिए नई उम्मीद: दृष्टि एवं श्रवण बाधित छात्रों को मिलेगी निःशुल्क बस सेवा, मुख्यमंत्री साय ने दिखाई हरी झंडी

Bilaspur

छत्तीसगढ़ सरकार ने दृष्टि और श्रवण बाधित बच्चों के लिए शिक्षा को और अधिक सुगम व सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार को अपने निवास परिसर से दो विशेष बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो रायपुर और बिलासपुर के सरकारी दृष्टि एवं श्रवण बाधित विद्यालयों में पढ़ने वाले डे-स्कॉलर बच्चों को प्रतिदिन उनके घर से स्कूल और वापस घर तक निःशुल्क पहुंचाने का कार्य करेंगी।

 मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि यह बस सेवा न केवल बच्चों के सुरक्षित और सम्मानजनक आवागमन को सुनिश्चित करेगी, बल्कि उनके आत्मबल, शिक्षा की निरंतरता और समाज में उनके समावेश को भी नई दिशा देगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि किसी भी प्रकार की शारीरिक बाधा किसी बच्चे की शिक्षा में रुकावट न बने।

इस पहल से उन परिवारों को भी बड़ी राहत मिलेगी, जिनके माता-पिता कार्यरत हैं और बच्चों की दैनिक स्कूल आवाजाही को लेकर चिंतित रहते हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह परिवहन सुविधा विशेष रूप से जरूरतमंद बच्चों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएगी।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक भूलन सिंह मरावी, समाज कल्याण विभाग की संचालक रोक्तिमा यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि रायपुर और बिलासपुर में संचालित इन विशेष बसों से सैकड़ों दृष्टि एवं श्रवण बाधित बच्चों को मुख्यधारा की शिक्षा से जुड़ने का बेहतर अवसर मिलेगा। सरकार का यह प्रयास न केवल सराहनीय है, बल्कि यह समावेशी शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रभावी कदम भी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 May 2025 By दैनिक जागरण

विशेष बच्चों के लिए नई उम्मीद: दृष्टि एवं श्रवण बाधित छात्रों को मिलेगी निःशुल्क बस सेवा, मुख्यमंत्री साय ने दिखाई हरी झंडी

Bilaspur

 मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि यह बस सेवा न केवल बच्चों के सुरक्षित और सम्मानजनक आवागमन को सुनिश्चित करेगी, बल्कि उनके आत्मबल, शिक्षा की निरंतरता और समाज में उनके समावेश को भी नई दिशा देगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि किसी भी प्रकार की शारीरिक बाधा किसी बच्चे की शिक्षा में रुकावट न बने।

इस पहल से उन परिवारों को भी बड़ी राहत मिलेगी, जिनके माता-पिता कार्यरत हैं और बच्चों की दैनिक स्कूल आवाजाही को लेकर चिंतित रहते हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह परिवहन सुविधा विशेष रूप से जरूरतमंद बच्चों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएगी।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक भूलन सिंह मरावी, समाज कल्याण विभाग की संचालक रोक्तिमा यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि रायपुर और बिलासपुर में संचालित इन विशेष बसों से सैकड़ों दृष्टि एवं श्रवण बाधित बच्चों को मुख्यधारा की शिक्षा से जुड़ने का बेहतर अवसर मिलेगा। सरकार का यह प्रयास न केवल सराहनीय है, बल्कि यह समावेशी शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रभावी कदम भी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/new-hope-for-special-children-and-hearing-impaired-students-will/article-19233

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.