छत्तीसगढ़ में खेलों को बढ़ावा देने की नई पहल: CM साय की अध्यक्षता में ओलंपिक संघ की पहली बैठक

Raipur,C.G

छत्तीसगढ़ में खेलों को नई दिशा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ की नवगठित कार्यकारिणी की पहली बैठक बलबीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम, रायपुर में आयोजित की गई।

 बैठक में सांसद विजय बघेल, खेल मंत्री टंकराम वर्मा, संघ के महासचिव विक्रम सिसोदिया और सभी सदस्यगण मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री साय ने बैठक में स्पष्ट किया कि खेलों को आगे बढ़ाने के लिए अब प्रदेश के उद्योगपतियों और निवेशकों को ज़िम्मेदारी दी जाएगी। उनका कहना था कि निजी क्षेत्र की भागीदारी से छत्तीसगढ़ में खेल संसाधनों का विकास तेज़ी से होगा, जिससे खिलाड़ियों को बेहतर अवसर मिल सकेंगे।

खिलाड़ियों को मिलेगा सम्मान और सुविधाएं

मुख्यमंत्री ने बताया कि उनकी सरकार ने खेल अलंकरण योजना की शुरुआत की है, जिसके अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ना केवल सम्मानित किया जाएगा बल्कि उन्हें प्रोत्साहन राशि, आधुनिक संसाधन और प्रशिक्षण की भी व्यवस्था की जाएगी।

उद्योग और खेल संग मिलकर करेंगे काम

संघ के महासचिव विक्रम सिसोदिया ने जानकारी दी कि राज्य की विभिन्न खेल फेडरेशनों को अलग-अलग उद्योग समूहों से जोड़ा जाएगा। इससे खेलों में निवेश बढ़ेगा और खिलाड़ियों को व्यावहारिक रूप से लाभ मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि खिलाड़ियों की कई मांगें मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गई हैं, जिन पर सहमति मिल चुकी है।

"ऑपरेशन सिंदूर" को मिलेगा पाठ्यपुस्तकों में स्थान

मुख्यमंत्री ने यह भी ऐलान किया कि देश के लिए गर्व का विषय रहे "ऑपरेशन सिंदूर" को एनसीईआरटी की किताबों में शामिल किया जाएगा ताकि नई पीढ़ी भारत के पराक्रम और बलिदान की गाथा से परिचित हो सके।

यह बैठक छत्तीसगढ़ सरकार के खेलों के प्रति बढ़ते संकल्प को दर्शाती है और आने वाले समय में प्रदेश में खेल विकास को लेकर कई बड़ी योजनाएं सामने आ सकती हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Jul 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ में खेलों को बढ़ावा देने की नई पहल: CM साय की अध्यक्षता में ओलंपिक संघ की पहली बैठक

Raipur,C.G

 बैठक में सांसद विजय बघेल, खेल मंत्री टंकराम वर्मा, संघ के महासचिव विक्रम सिसोदिया और सभी सदस्यगण मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री साय ने बैठक में स्पष्ट किया कि खेलों को आगे बढ़ाने के लिए अब प्रदेश के उद्योगपतियों और निवेशकों को ज़िम्मेदारी दी जाएगी। उनका कहना था कि निजी क्षेत्र की भागीदारी से छत्तीसगढ़ में खेल संसाधनों का विकास तेज़ी से होगा, जिससे खिलाड़ियों को बेहतर अवसर मिल सकेंगे।

खिलाड़ियों को मिलेगा सम्मान और सुविधाएं

मुख्यमंत्री ने बताया कि उनकी सरकार ने खेल अलंकरण योजना की शुरुआत की है, जिसके अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ना केवल सम्मानित किया जाएगा बल्कि उन्हें प्रोत्साहन राशि, आधुनिक संसाधन और प्रशिक्षण की भी व्यवस्था की जाएगी।

उद्योग और खेल संग मिलकर करेंगे काम

संघ के महासचिव विक्रम सिसोदिया ने जानकारी दी कि राज्य की विभिन्न खेल फेडरेशनों को अलग-अलग उद्योग समूहों से जोड़ा जाएगा। इससे खेलों में निवेश बढ़ेगा और खिलाड़ियों को व्यावहारिक रूप से लाभ मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि खिलाड़ियों की कई मांगें मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गई हैं, जिन पर सहमति मिल चुकी है।

"ऑपरेशन सिंदूर" को मिलेगा पाठ्यपुस्तकों में स्थान

मुख्यमंत्री ने यह भी ऐलान किया कि देश के लिए गर्व का विषय रहे "ऑपरेशन सिंदूर" को एनसीईआरटी की किताबों में शामिल किया जाएगा ताकि नई पीढ़ी भारत के पराक्रम और बलिदान की गाथा से परिचित हो सके।

यह बैठक छत्तीसगढ़ सरकार के खेलों के प्रति बढ़ते संकल्प को दर्शाती है और आने वाले समय में प्रदेश में खेल विकास को लेकर कई बड़ी योजनाएं सामने आ सकती हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/new-initiative-to-promote-sports-in-chhattisgarh-first-meeting-of/article-28997

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.