महादेव ऐप जैसा नया ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क बेनकाब, रायपुर में कार से चल रहा था खेल

रायपुर (छ.ग.)

On

40 से ज्यादा ऑनलाइन गेम्स के जरिए करोड़ों का दांव, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; नकद और संपत्ति समेत 95 लाख की जब्ती

टी-20 वर्ल्ड कप से पहले छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सट्टेबाजी के एक नए और संगठित नेटवर्क का खुलासा हुआ है। रायपुर क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) ने महादेव ऐप की तर्ज पर संचालित हो रहे एक सट्टा सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह मोबाइल और वेब आधारित प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों से दांव लगवाता था और रायपुर में कारों के भीतर बैठकर पूरा संचालन किया जा रहा था।

पुलिस के मुताबिक आरोपी ‘jmdbet777.com’ और ‘Classic777.com’ नाम के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहे थे। इन एप और वेबसाइट्स पर क्रिकेट सहित 40 से अधिक तरह के ऑनलाइन गेम्स उपलब्ध थे, जिन पर बड़े पैमाने पर सट्टा लगाया जा रहा था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह नेटवर्क राज्य के अलग-अलग जिलों के साथ-साथ बाहर के लोगों से भी जुड़ा हुआ था।

क्राइम एंड साइबर यूनिट ने 31 जनवरी को कार्रवाई करते हुए दुर्ग निवासी रखब देव पाहुजा, रायपुर के पीयूष जैन, जितेंद्र कुमार कृपलानी उर्फ जित्तू, कमल राघवानी, सचिन जैन और बिलासपुर निवासी दीपक अग्रवाल को हिरासत में लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 37 लाख 50 हजार रुपये नकद, 10 मोबाइल फोन और 3 लग्जरी कारें जब्त की हैं। जब्त नकदी और संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत करीब 95 लाख रुपये बताई जा रही है।

जांच अधिकारियों के अनुसार, यह गिरोह पूरी तरह प्रोफेशनल तरीके से काम कर रहा था। ऑनलाइन अकाउंट्स के जरिए ग्राहकों को जोड़ा जाता था और भुगतान कैश व डिजिटल माध्यमों से लिया जाता था। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि सट्टे की रकम का इस्तेमाल आगे दूसरे खातों और नेटवर्क में खपाने की तैयारी थी।

पुलिस ने बताया कि इस सट्टा सिंडिकेट में कुछ और नाम भी सामने आए हैं, जिनमें दुर्ग निवासी रवि सोनकर, रायपुर का नितिन मोटवानी और नागपुर निवासी अंकित शामिल हैं। ये सभी फिलहाल फरार हैं और उनकी तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। पुलिस को आशंका है कि नेटवर्क का दायरा और भी बड़ा हो सकता है।

अधिकारियों का कहना है कि बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान ऑनलाइन सट्टेबाजी के मामले तेजी से बढ़ते हैं, इसलिए ऐसे नेटवर्क पर लगातार नजर रखी जा रही है। रायपुर पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की अवैध सट्टेबाजी गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। मामले में आईटी एक्ट और जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/new-online-betting-network-like-mahadev-app-exposed-game-was/article-45110

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.