CG : राजधानी रायपुर में आज.... IAS आर. प्रसन्ना जाएंगे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर…

Raipur, CG

राजधानी में आज

  • प्राकृतिक मड थेरेपी शिविर

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन छत्तीसगढ़ प्रांतीय इकाई द्वारा निःशुल्क प्राकृतिक मड थेरेपी चिकित्सा शिविर, श्रीरामनाथ भीमसेन भवन समता कॉलोनी में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक.

  • बिहार स्थापना दिवस

बिहार स्थापना दिवस पर स्नेह मिलन कार्यक्रम ‘बिहार के तिहार’ का आयोजन, मेडिकल कॉलेज सभागार में शाम 5 बजे से.

  • होली मिलन

नामदेव समाज विकास परिषद जिला शाखा रायपुर का होली मिलन समारोह, टिकरापारा स्थित सरजू गार्डन के सामने सामुदायिक भवन में अपरान्ह 3 से शाम 7 बजे तक.

IAS आर. प्रसन्ना जाएंगे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर

भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2004 बैच के अधिकारी आर. प्रसन्ना केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे. केंद्र सरकार ने प्रतिनियुक्ति के लिए 35 आईएएस अधिकारियों की सूची जारी की है, जिसमें छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अफसर आर. प्रसन्ना का नाम भी शामिल है. केंद्रीय कार्मिक व पेंशन विभाग (डीओपीटी) से उनकी पदस्थापना भी कर दी गई है. श्री प्रसन्ना को केंद्रीय गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव बनाया गया है. श्री प्रसन्ना काफी समय से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के इच्छुक थे. राज्य सरकार द्वारा उनकी प्रतिनियुक्ति पर सहमति भी दे दी गई थी. वे पहली बार केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं. केंद्र में उन्हें पांच वर्ष के लिए पोस्टिंग मिली है. श्री प्रसन्ना वर्तमान में छत्तीसगढ़ शासन में उच्च शिक्षा विभाग के सचिव के पद पर कार्यरत हैं. इसके पहले वे लंबे समय तक संचालक स्वास्थ्य सेवाएं के साथ ही स्वास्थ्य विभाग व चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं. गौरतलब है कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ कैडर के करीब डेढ़ दर्जन अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं. कुछ दिनों पहले ही दो जिलों के कलेक्टर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए हैं.

नवा रायपुर अटल नगर में जल्द ही खेल कॉम्प्लेक्स बनेगा. इसके तहत 85.05 करोड़ रुपए की लागत से मल्टी परपज इंडोर स्टेडियम व रनिंग ट्रैक के साथ सिंथेटिक फुटबाल मैदान का निर्माण किया जाएगा. खेल व युवक कल्याण विभाग ने वित्त विभाग की सहमति के बाद विभिन्न शर्तों के अधीन खेल कॉम्प्लेक्स निर्माण के लिए प्रशासकीय स्वीकृति दे दी है. आधिकारिक जानकारी के मुताबिक खेल कॉम्प्लेक्स का निर्माण दो चरणों में होगा. पहले चरण में इसके लिए नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-28 में 40 एकड़ जमीन चिन्हित की गई है. इसके बाद दूसरे चरण में करीब 12 एकड़ क्षेत्र में खेल सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा. खेल कॉम्प्लेक्स निर्माण के लिए नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण को निर्माण एजेंसी बनाया गया है. खेल कॉम्प्लेक्स के लिए डीपीआर तैयार कर लिया गया है. अब जल्द ही टेंडर बुलाया जाएगा, ताकि प्रदेश के खिलाड़ियों को बेहतर खेल अधोसंरचना व सुविधाएं मिल सके. खेल कॉम्प्लेक्स में स्वीमिंग पूल, बैडमिंटन हॉल विथ वुडन फ्लोर, वेटलिफ्टिंग हॉल, वॉलीबॉल, टेनिस व बॉस्केटबाल के लिए कोर्ट का निर्माण किया जाएगा. बताया गया है कि निर्माण कार्य प्रशासकीय स्वीकृति आवंटन की सीमा में दी गई तकनीकी स्वीकृति के अनुरूप किया जाएगा.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Mar 2025 By दैनिक जागरण

CG : राजधानी रायपुर में आज.... IAS आर. प्रसन्ना जाएंगे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर…

Raipur, CG

राजधानी में आज

  • प्राकृतिक मड थेरेपी शिविर

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन छत्तीसगढ़ प्रांतीय इकाई द्वारा निःशुल्क प्राकृतिक मड थेरेपी चिकित्सा शिविर, श्रीरामनाथ भीमसेन भवन समता कॉलोनी में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक.

  • बिहार स्थापना दिवस

बिहार स्थापना दिवस पर स्नेह मिलन कार्यक्रम ‘बिहार के तिहार’ का आयोजन, मेडिकल कॉलेज सभागार में शाम 5 बजे से.

  • होली मिलन

नामदेव समाज विकास परिषद जिला शाखा रायपुर का होली मिलन समारोह, टिकरापारा स्थित सरजू गार्डन के सामने सामुदायिक भवन में अपरान्ह 3 से शाम 7 बजे तक.

IAS आर. प्रसन्ना जाएंगे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर

भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2004 बैच के अधिकारी आर. प्रसन्ना केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे. केंद्र सरकार ने प्रतिनियुक्ति के लिए 35 आईएएस अधिकारियों की सूची जारी की है, जिसमें छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अफसर आर. प्रसन्ना का नाम भी शामिल है. केंद्रीय कार्मिक व पेंशन विभाग (डीओपीटी) से उनकी पदस्थापना भी कर दी गई है. श्री प्रसन्ना को केंद्रीय गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव बनाया गया है. श्री प्रसन्ना काफी समय से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के इच्छुक थे. राज्य सरकार द्वारा उनकी प्रतिनियुक्ति पर सहमति भी दे दी गई थी. वे पहली बार केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं. केंद्र में उन्हें पांच वर्ष के लिए पोस्टिंग मिली है. श्री प्रसन्ना वर्तमान में छत्तीसगढ़ शासन में उच्च शिक्षा विभाग के सचिव के पद पर कार्यरत हैं. इसके पहले वे लंबे समय तक संचालक स्वास्थ्य सेवाएं के साथ ही स्वास्थ्य विभाग व चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं. गौरतलब है कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ कैडर के करीब डेढ़ दर्जन अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं. कुछ दिनों पहले ही दो जिलों के कलेक्टर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए हैं.

नवा रायपुर अटल नगर में जल्द ही खेल कॉम्प्लेक्स बनेगा. इसके तहत 85.05 करोड़ रुपए की लागत से मल्टी परपज इंडोर स्टेडियम व रनिंग ट्रैक के साथ सिंथेटिक फुटबाल मैदान का निर्माण किया जाएगा. खेल व युवक कल्याण विभाग ने वित्त विभाग की सहमति के बाद विभिन्न शर्तों के अधीन खेल कॉम्प्लेक्स निर्माण के लिए प्रशासकीय स्वीकृति दे दी है. आधिकारिक जानकारी के मुताबिक खेल कॉम्प्लेक्स का निर्माण दो चरणों में होगा. पहले चरण में इसके लिए नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-28 में 40 एकड़ जमीन चिन्हित की गई है. इसके बाद दूसरे चरण में करीब 12 एकड़ क्षेत्र में खेल सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा. खेल कॉम्प्लेक्स निर्माण के लिए नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण को निर्माण एजेंसी बनाया गया है. खेल कॉम्प्लेक्स के लिए डीपीआर तैयार कर लिया गया है. अब जल्द ही टेंडर बुलाया जाएगा, ताकि प्रदेश के खिलाड़ियों को बेहतर खेल अधोसंरचना व सुविधाएं मिल सके. खेल कॉम्प्लेक्स में स्वीमिंग पूल, बैडमिंटन हॉल विथ वुडन फ्लोर, वेटलिफ्टिंग हॉल, वॉलीबॉल, टेनिस व बॉस्केटबाल के लिए कोर्ट का निर्माण किया जाएगा. बताया गया है कि निर्माण कार्य प्रशासकीय स्वीकृति आवंटन की सीमा में दी गई तकनीकी स्वीकृति के अनुरूप किया जाएगा.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/new-sports-complex-of-85-crore-to-be-built-in/article-14939

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.