- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- बारिश में धंसा नया कुआं, एक ही परिवार के 3 सदस्य मलबे में दबे: SDRF और पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी...
बारिश में धंसा नया कुआं, एक ही परिवार के 3 सदस्य मलबे में दबे: SDRF और पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Korba, CG
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के बनवार गांव में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। हाल ही में खुदा एक कुआं तेज बारिश के चलते धंस गया, जिससे एक ही परिवार के तीन सदस्य मलबे में दब गए।
प्रशासन ने तुरंत SDRF और पुलिस की टीम को मौके पर भेजकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार, 65 वर्षीय छोटू राम श्रीवास, उनकी पत्नी कंचन श्रीवास (53) और बेटा गोविंद श्रीवास (30) खेत में खुदे कुएं से पानी का पंप निकाल रहे थे, तभी जमीन धंसने से तीनों कुएं के मलबे में समा गए। हादसे के वक्त परिवार के अन्य सदस्य घर के अंदर थे।
सुबह जब घर के छोटे भाई-बहन जागे तो उन्होंने कुएं की हालत देखी और बाकी तीनों को वहां न पाकर परिजनों व पुलिस को सूचना दी। जटगा चौकी प्रभारी चंद्रपाल खांडे के अनुसार, सूचना मिलते ही टीम घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू करवाया गया।
एएसपी नीतिश ठाकुर ने बताया कि कुएं को खुदवाए सिर्फ दो महीने ही हुए थे। शुरुआती जांच में यह बात भी सामने आई कि एक दिन पहले पास के खेत में भी मिट्टी धंसी थी, जिससे यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि जमीन पहले से कमजोर हो चुकी थी।
फिलहाल तीनों की तलाश जारी है, और राहत व बचाव कार्य में SDRF के अलावा स्थानीय पुलिस व प्रशासन भी जुटा हुआ है। मौके पर जेसीबी, पंप मशीनें और राहत उपकरणों के साथ कई कर्मचारी तैनात हैं।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए