- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर
सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर
Bijapur, cg
बीजापुर के गंगालूर में बड़ा नक्सल एनकाउंटर हुआ है. बीजापुर पुलिस ने इसकी पुष्टि की है
बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और फोर्स के बीच बड़ा एनकाउंटर हुआ है. इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. शुरुआती जानकारी के आधार पर बीजापुर पुलिस ने मुठभेड़ की पुष्टि की है.
शनिवार सुबह हुई मुठभेड़: बीजापुर पुलिस के अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ सुबह करीब 8.30 बजे गंगालूर थाना क्षेत्र के जंगल में हुई, जहां सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी. उन्होंने मीडिया को जानकारी दी कि रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है और फोर्स की तरफ से डिटेल जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.
फोर्स की कई टुकड़ी बीजापुर नक्सल ऑपरेशन में शामिल: बीजापुर पुलिस के अधिकारी ने बताया कि इस नक्सल ऑपरेशन में छत्तीसगढ़ के डीआरजी और एसटीएफ के जवान शामिल हैं. इन जवानों के अलावा सुरक्षाबलों की टीम भी इस नक्सल ऑपरेशन को अंजाम दे रही है. इस टीम में सीआरपीएफ( केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल), सीआरपीएफ की विशिष्ट इकाई कोबरा बटालियन के जवान भी शामिल हैं.
शुक्रवार को शुरू हुआ था ऑपरेशन: बीजापुर पुलिस के शीर्ष अधिकारी की तरफ से साझा की गई जानकारी के मुताबिक यह ऑपरेशन शुक्रवार को शुरू हुआ. बीजापुर पुलिस को नक्सलियों के मौजूद होने की खुफिया जानकारी मिली. उसके बाद यह ऑपरेशन शुरू हुआ. फोर्स की टीम गंगालूर इलाके में पहुंची तो सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच फायरिंग शुरू हुई. नक्सलियों और सुरक्षाबलों के जवानों के बीच रुक रुक कर फायरिंग हो रही है.
नक्सल ऑपरेशन में शामिल टीम मौके पर डटी हुई है. फायरिंग खत्म होने के बाद इलाके में सर्चिंग अभियान चलाया जाएगा. जिसमें पता चल सकेगा कि कितने नक्सली मारे गए हैं.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए