कोरबा में शादी में डीजे वाहन से टकराने से भांजे की मौत

Korba, CG

On

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक दुखद हादसा हुआ है, जहां मामा की शादी में शामिल भांजे की डीजे वाहन से टक्कर लगने के बाद मौत हो गई। यह घटना मानिकपुर थाना क्षेत्र के मुड़ापार शारदा विहार रोड पर हुई।

जानकारी के अनुसार, सुरजपुर के चिमनीभठा से आई बारात में दूल्हे का जीजा नीलेश तिवारी कार चला रहा था। नीलेश ने कार से स्टंट करने की कोशिश की, जिसमें उसने अचानक ब्रेक लगाकर पीछे का चक्का उठाने की कोशिश की। इस दौरान कार का संतुलन बिगड़ा और वह डीजे वाहन से टकरा गई।

हादसे में कार में बैठे डेढ़ साल के मासूम हरिओम पर डीजे गिर गया, जिससे उसकी सिर में गंभीर चोट आई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हरिओम दूल्हे की गोद में बैठा था। हादसे में कार चालक नीलेश तिवारी भी घायल हो गया।

बारात में डीजे की धुन पर सभी नाच-गा रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने कार चालक की पिटाई कर दी। पुलिस ने घायल नीलेश तिवारी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया और मृतक के शव को मर्चुरी भेज दिया।

हादसे के बाद दूल्हा शादी से मना कर रहा था, लेकिन दुल्हन के परिवार और स्थानीय लोगों के समझाने पर शादी एक गमगीन माहौल में पूरी हुई। मृतक हरिओम के पिता नीलेश तिवारी मध्य प्रदेश के सागर जिले के रहने वाले हैं। वे अपने इकलौते बेटे हरिओम के साथ शादी में आए थे।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 May 2025 By Nitin Trivedi

कोरबा में शादी में डीजे वाहन से टकराने से भांजे की मौत

Korba, CG

जानकारी के अनुसार, सुरजपुर के चिमनीभठा से आई बारात में दूल्हे का जीजा नीलेश तिवारी कार चला रहा था। नीलेश ने कार से स्टंट करने की कोशिश की, जिसमें उसने अचानक ब्रेक लगाकर पीछे का चक्का उठाने की कोशिश की। इस दौरान कार का संतुलन बिगड़ा और वह डीजे वाहन से टकरा गई।

हादसे में कार में बैठे डेढ़ साल के मासूम हरिओम पर डीजे गिर गया, जिससे उसकी सिर में गंभीर चोट आई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हरिओम दूल्हे की गोद में बैठा था। हादसे में कार चालक नीलेश तिवारी भी घायल हो गया।

बारात में डीजे की धुन पर सभी नाच-गा रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने कार चालक की पिटाई कर दी। पुलिस ने घायल नीलेश तिवारी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया और मृतक के शव को मर्चुरी भेज दिया।

हादसे के बाद दूल्हा शादी से मना कर रहा था, लेकिन दुल्हन के परिवार और स्थानीय लोगों के समझाने पर शादी एक गमगीन माहौल में पूरी हुई। मृतक हरिओम के पिता नीलेश तिवारी मध्य प्रदेश के सागर जिले के रहने वाले हैं। वे अपने इकलौते बेटे हरिओम के साथ शादी में आए थे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/niece-dies-after-hitting-a-dj-vehicle-in-korba/article-21109

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.