निर्मला का मिडिल क्लास पर फोकस, 12 नहीं… 12.75 लाख तक की इनकम हुई टैक्स फ्री

JAGRAN DESK

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मिडिल क्लास पर फोकस करते हुए बजट 2025 में इनकम टैक्स में सैलरी क्लास को बड़ी राहत दी है. देश में अब 12 लाख रुपए तक की इनकम टैक्स फ्री होगी. साथ ही मिडिल क्लास को 75,000 रुपए के स्टैंडर्ड डिडक्शन का फायदा भी मिलेगा.

जिसका मिडिल क्लास को था इंतजार, वो घड़ी आ गई-आ गई… जी हां वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जब आज अपना बजट भाषण शुरू किया, तो मिडिल क्लास को सबसे ज्यादा इनकम टैक्स में राहत का इंतजार था. बजट भाषण खत्म करते वक्त वित्त मंत्री उनकी मुराद पूरी कर गईं और अब देश में 12 लाख रुपए तक की इनकम टैक्स फ्री कर दी गई है.

देश के सैलरी मिडिल क्लास को बड़ी राहत देते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में ऐलान किया कि न्यू टैक्स रिजीम के तहत अब 12 लाख रुपए तक की इनकम टैक्स फ्री होगी. साथ ही सैलरी क्लास को 75,000 रुपए के स्टैंडर्ड डिडक्शन का फायदा मिलेगा. इस तरह उसकी टोटल 12.75 लाख रुपए की सैलरी टैक्स फ्री होगी.

इसी के साथ वित्त मंत्री ने न्यू टैक्स रिजीम के तहत टैक्स स्लैब में बदलाव भी करने का ऐलान किया है. नई टैक्स स्लैब में सरकार 4 लाख रुपए तक कोई शून्य टैक्स लेगी. जबकि 12 लाख रुपए तक की इनकम पर जो टैक्स बनेगा, उस पर आम आदमी को टैक्स रिबेट मिलेगी.

न्यू रिजीम में नया इनकम टैक्स स्लैब

इनकम टैक्स
0-4 लाख रुपए शून्य
4-8 लाख रुपए 5 प्रतिशत
8-12 लाख रुपए 10 प्रतिशत
12-16 लाख रुपए 15 प्रतिशत
16-20 लाख रुपए 20 प्रतिशत
20-24 लाख रुपए 25 प्रतिशत

इस बार भी सरकार ने ओल्ड टैक्स रिजीम में कोई बदलाव नहीं किया है. ये सरकार के न्यू टैक्स रिजीम को बढ़ावा देने की ओर इशारा करता है. इसी के साथ देश में एक नया इनकम टैक्स कानून बनेगा. इसके लिए सरकार एक नया विधेयक अगले हफ्ते लेकर आएगी.

देश में अभी 1961 का इनकम टैक्स कानून लागू है. बजट 2020 में सरकार ने इसी कानून के तहत एक नई टैक्स रिजीम लागू की थी. लेकिन जुलाई 2024 में पेश किए गए बजट में सरकार ने साफ कहा था कि देश में इनकम टैक्स कानून को बदलने की जरूरत है. इसके लिए एक समीक्षा कमेटी बनाई गई थी.

अब उसी के आधार पर सरकार ने नया बिल लाने का ऐलान किया है, इससे बनने वाला इनकम टैक्स कानून देश में 1961 के कानून की जगह लेगा.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Feb 2025 By दैनिक जागरण

निर्मला का मिडिल क्लास पर फोकस, 12 नहीं… 12.75 लाख तक की इनकम हुई टैक्स फ्री

JAGRAN DESK

जिसका मिडिल क्लास को था इंतजार, वो घड़ी आ गई-आ गई… जी हां वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जब आज अपना बजट भाषण शुरू किया, तो मिडिल क्लास को सबसे ज्यादा इनकम टैक्स में राहत का इंतजार था. बजट भाषण खत्म करते वक्त वित्त मंत्री उनकी मुराद पूरी कर गईं और अब देश में 12 लाख रुपए तक की इनकम टैक्स फ्री कर दी गई है.

देश के सैलरी मिडिल क्लास को बड़ी राहत देते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में ऐलान किया कि न्यू टैक्स रिजीम के तहत अब 12 लाख रुपए तक की इनकम टैक्स फ्री होगी. साथ ही सैलरी क्लास को 75,000 रुपए के स्टैंडर्ड डिडक्शन का फायदा मिलेगा. इस तरह उसकी टोटल 12.75 लाख रुपए की सैलरी टैक्स फ्री होगी.

इसी के साथ वित्त मंत्री ने न्यू टैक्स रिजीम के तहत टैक्स स्लैब में बदलाव भी करने का ऐलान किया है. नई टैक्स स्लैब में सरकार 4 लाख रुपए तक कोई शून्य टैक्स लेगी. जबकि 12 लाख रुपए तक की इनकम पर जो टैक्स बनेगा, उस पर आम आदमी को टैक्स रिबेट मिलेगी.

न्यू रिजीम में नया इनकम टैक्स स्लैब

इनकम टैक्स
0-4 लाख रुपए शून्य
4-8 लाख रुपए 5 प्रतिशत
8-12 लाख रुपए 10 प्रतिशत
12-16 लाख रुपए 15 प्रतिशत
16-20 लाख रुपए 20 प्रतिशत
20-24 लाख रुपए 25 प्रतिशत

इस बार भी सरकार ने ओल्ड टैक्स रिजीम में कोई बदलाव नहीं किया है. ये सरकार के न्यू टैक्स रिजीम को बढ़ावा देने की ओर इशारा करता है. इसी के साथ देश में एक नया इनकम टैक्स कानून बनेगा. इसके लिए सरकार एक नया विधेयक अगले हफ्ते लेकर आएगी.

देश में अभी 1961 का इनकम टैक्स कानून लागू है. बजट 2020 में सरकार ने इसी कानून के तहत एक नई टैक्स रिजीम लागू की थी. लेकिन जुलाई 2024 में पेश किए गए बजट में सरकार ने साफ कहा था कि देश में इनकम टैक्स कानून को बदलने की जरूरत है. इसके लिए एक समीक्षा कमेटी बनाई गई थी.

अब उसी के आधार पर सरकार ने नया बिल लाने का ऐलान किया है, इससे बनने वाला इनकम टैक्स कानून देश में 1961 के कानून की जगह लेगा.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/nirmalas-focus-on-middle-class-12%E2%80%A6-income-up-to-1275/article-9158

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.