रायपुर IPL मैच में टिकट होने पर भी एंट्री नहीं, बाहर ब्लैक टिकट हुईं टिकट, फैंस हुए नाराज

रायपुर (छ.ग.)

By Rohit.P
On

रायपुर IPL मैच में टिकट होने के बावजूद कई फैंस को एंट्री नहीं मिली, बाहर ब्लैक टिकट और अव्यवस्था से हंगामा मचा।

RCB और MI के बीच रायपुर में IPL का रोमांच उस वक्त चर्चा का विषय बन गया, जब शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में हुए एक हाई-वोल्टेज मुकाबले के दौरान कई दर्शकों को टिकट होने के बावजूद अंदर जाने से रोक दिया गया। इस मैच को देखने के लिए छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि ओडिशा, राजस्थान और अन्य राज्यों से भी फैंस रायपुर पहुंचे थे। लेकिन एंट्री गेट पर अचानक आई सख्ती और भीड़ प्रबंधन में दिक्कतों ने माहौल को बिगाड़ दिया। कई लोग गेट नंबर 9 के बाहर खड़े रहे और अंदर जाने की कोशिश करते रहे। कुछ फैंस ने कहा कि उनके पास वैध टिकट था, फिर भी उन्हें रोका गया, जिससे नाराजगी का माहौल बना। इस बीच, मैच के दौरान बाहर की अव्यवस्था और अंदर की व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे।

स्टेडियम के बाहर, मैच शुरू होने से पहले का माहौल कुछ अलग ही था। ब्लैक में टिकट बेचने वाले गिरोह सक्रिय थे, और कई ने महंगे दामों पर टिकट खरीदे। भास्कर के रिपोर्टर ने जब ब्रोकर से बात की तो उन्होंने सामान्य कीमत से एक से डेढ़ हजार रुपये ज्यादा बताएं। इसके बावजूद, फैंस किसी तरह मैच देखने की जिद में टिकट खरीदते नजर आए। जबकि अंदर चौके-छक्कों का शोर था, बाहर टिकट को लेकर बहस और धक्का-मुक्की चलती रही। कुछ लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि फ्री WiFi की सुविधा का वादा किया गया था, लेकिन मौके पर कुछ नजर नहीं आया। कई दर्शकों ने इसे सिर्फ कागजों तक सीमित सुविधा बताया।

मैदान के अंदर क्रिकेट का माहौल पूरी तरह से रंगीन था। विराट कोहली और रोहित शर्मा के फैंस का उत्साह अलग ही देखने को मिला। हर चौके-छक्के पर स्टेडियम गूंज उठता था। कुछ फैंस ने अपने चेहरे पर RCB के समर्थन में पेंटिंग करवाई। एक युवक, जो राजस्थान से आया था, उसने सूर्यकुमार यादव के नाम का टैटू बनवाकर सबका ध्यान खींचा। एक दिलचस्प दृश्य तब देखने को मिला जब महासमुंद का एक युवक, जिसका पैर टूटा था, वो अपने दोस्त के कंधे पर बैठकर स्टेडियम पहुंचा और मैच देखने की कोशिश करता रहा। बच्चों में भी जबरदस्त उत्साह था, जहां एक ही परिवार में पिता रोहित शर्मा और बेटा विराट कोहली का फैन नजर आया। कुछ फैंस ने श्रीकृष्ण-राधा और विराट-अनुष्का के पोस्टर भी बनाए, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने।

मैच के दौरान और बाद में स्टेडियम के आसपास ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया था। शाम होते-होते कई जगह लंबा जाम लग गया और लोगों को घंटों तक फंसे रहना पड़ा। पुलिस और ट्रैफिक विभाग ने पहले से रूट और पार्किंग की व्यवस्था की थी, लेकिन भीड़ उम्मीद से ज्यादा होने के कारण स्थिति संभालना मुश्किल हो गया। इसी बीच, सुरक्षा व्यवस्था के बीच RCB टीम का स्टेडियम में प्रवेश हुआ, जहां फैंस ने जोरदार शोर और हूटिंग के साथ खिलाड़ियों का स्वागत किया। प्रशासन ने स्थिति पर नजर रखी और धीरे-धीरे हालात को सामान्य किया, लेकिन मैच खत्म होने के बाद भी बाहर भीड़ और अव्यवस्था बनी रही।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 May 2026 By Rohit.P

रायपुर IPL मैच में टिकट होने पर भी एंट्री नहीं, बाहर ब्लैक टिकट हुईं टिकट, फैंस हुए नाराज

रायपुर (छ.ग.)

RCB और MI के बीच रायपुर में IPL का रोमांच उस वक्त चर्चा का विषय बन गया, जब शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में हुए एक हाई-वोल्टेज मुकाबले के दौरान कई दर्शकों को टिकट होने के बावजूद अंदर जाने से रोक दिया गया। इस मैच को देखने के लिए छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि ओडिशा, राजस्थान और अन्य राज्यों से भी फैंस रायपुर पहुंचे थे। लेकिन एंट्री गेट पर अचानक आई सख्ती और भीड़ प्रबंधन में दिक्कतों ने माहौल को बिगाड़ दिया। कई लोग गेट नंबर 9 के बाहर खड़े रहे और अंदर जाने की कोशिश करते रहे। कुछ फैंस ने कहा कि उनके पास वैध टिकट था, फिर भी उन्हें रोका गया, जिससे नाराजगी का माहौल बना। इस बीच, मैच के दौरान बाहर की अव्यवस्था और अंदर की व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे।

स्टेडियम के बाहर, मैच शुरू होने से पहले का माहौल कुछ अलग ही था। ब्लैक में टिकट बेचने वाले गिरोह सक्रिय थे, और कई ने महंगे दामों पर टिकट खरीदे। भास्कर के रिपोर्टर ने जब ब्रोकर से बात की तो उन्होंने सामान्य कीमत से एक से डेढ़ हजार रुपये ज्यादा बताएं। इसके बावजूद, फैंस किसी तरह मैच देखने की जिद में टिकट खरीदते नजर आए। जबकि अंदर चौके-छक्कों का शोर था, बाहर टिकट को लेकर बहस और धक्का-मुक्की चलती रही। कुछ लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि फ्री WiFi की सुविधा का वादा किया गया था, लेकिन मौके पर कुछ नजर नहीं आया। कई दर्शकों ने इसे सिर्फ कागजों तक सीमित सुविधा बताया।

मैदान के अंदर क्रिकेट का माहौल पूरी तरह से रंगीन था। विराट कोहली और रोहित शर्मा के फैंस का उत्साह अलग ही देखने को मिला। हर चौके-छक्के पर स्टेडियम गूंज उठता था। कुछ फैंस ने अपने चेहरे पर RCB के समर्थन में पेंटिंग करवाई। एक युवक, जो राजस्थान से आया था, उसने सूर्यकुमार यादव के नाम का टैटू बनवाकर सबका ध्यान खींचा। एक दिलचस्प दृश्य तब देखने को मिला जब महासमुंद का एक युवक, जिसका पैर टूटा था, वो अपने दोस्त के कंधे पर बैठकर स्टेडियम पहुंचा और मैच देखने की कोशिश करता रहा। बच्चों में भी जबरदस्त उत्साह था, जहां एक ही परिवार में पिता रोहित शर्मा और बेटा विराट कोहली का फैन नजर आया। कुछ फैंस ने श्रीकृष्ण-राधा और विराट-अनुष्का के पोस्टर भी बनाए, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने।

मैच के दौरान और बाद में स्टेडियम के आसपास ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया था। शाम होते-होते कई जगह लंबा जाम लग गया और लोगों को घंटों तक फंसे रहना पड़ा। पुलिस और ट्रैफिक विभाग ने पहले से रूट और पार्किंग की व्यवस्था की थी, लेकिन भीड़ उम्मीद से ज्यादा होने के कारण स्थिति संभालना मुश्किल हो गया। इसी बीच, सुरक्षा व्यवस्था के बीच RCB टीम का स्टेडियम में प्रवेश हुआ, जहां फैंस ने जोरदार शोर और हूटिंग के साथ खिलाड़ियों का स्वागत किया। प्रशासन ने स्थिति पर नजर रखी और धीरे-धीरे हालात को सामान्य किया, लेकिन मैच खत्म होने के बाद भी बाहर भीड़ और अव्यवस्था बनी रही।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/no-entry-in-raipur-ipl-match-even-after-having-tickets/article-53109

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.