छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के लिए आज से नामांकन, 31 जनवरी नाम वापसी की आखिरी तारीख

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में 10 नगर निगम में निकाय चुनाव के लिए नामांकन आज से शुरू हो रहा है.

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकाय चुनाव और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. जिसके बाद आज 22 जनवरी से नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. नामांकन की प्रक्रिया 28 जनवरी तक चलेगी. 29 जनवरी को नाम निर्देशन पत्र की जांच होगी. 31 जनवरी तक नाम वापस लिए जा सकेंगे और उसी दिन निकाय चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची भी जारी कर दी जाएगी.

11 फरवरी को मतदान: नगरीय निकाय चुनाव एक चरण में होगा. इसके लिए 11 फरवरी को मतदान होगा. नगर निगम के चुनाव EVM से होंगे. 15 फरवरी को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे.

छत्तीसगढ़ में 173 पदों के लिए चुनाव: छत्तीसगढ़ में 14 नगर निगम है. जिनमें से 10 नगर निगम में मेयर पद के लिए चुनाव हो रहे हैं. ये निगम है.- रायपुर नगर निगम, बिलासपुर नगर निगम, दुर्ग, कोरबा, अंबिकापुर, चिरमिरी, धमतरी, राजनांदगांव, जगदलपुर और रायगढ़ नगर निगम में चुनाव हो रहे हैं. 49 नगर पालिकाओं और 114 नगर पंचायत के लिए अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होंगे. इस तरह कुल 173 पदों के लिए चुनाव होंगे.

नगरीय निकाय चुनाव के लिए वोटर्स: नगर निगम के लिए सभी 10 निगम में कुल 4474269 मतदाता है. इनमें 22 लाख 525 पुरुष मतदाता, 22 लाख 73 हजार 232 महिला और 512 अन्य मतदाता शामिल है. उपचुनाव के लिए कुल 16181 मतदाता हैं.

मतदान केंद्रों की संख्या: मतदान केंद्रों की बात की जाए तो नगरीय निकाय चुनावों के लिए कुल मतदान केंद्र 5970 है. जिसमें से 1531 संवेदनशील और 132 अति संवेदनशील मतदान केंद्र है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Jan 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के लिए आज से नामांकन, 31 जनवरी नाम वापसी की आखिरी तारीख

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकाय चुनाव और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. जिसके बाद आज 22 जनवरी से नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. नामांकन की प्रक्रिया 28 जनवरी तक चलेगी. 29 जनवरी को नाम निर्देशन पत्र की जांच होगी. 31 जनवरी तक नाम वापस लिए जा सकेंगे और उसी दिन निकाय चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची भी जारी कर दी जाएगी.

11 फरवरी को मतदान: नगरीय निकाय चुनाव एक चरण में होगा. इसके लिए 11 फरवरी को मतदान होगा. नगर निगम के चुनाव EVM से होंगे. 15 फरवरी को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे.

छत्तीसगढ़ में 173 पदों के लिए चुनाव: छत्तीसगढ़ में 14 नगर निगम है. जिनमें से 10 नगर निगम में मेयर पद के लिए चुनाव हो रहे हैं. ये निगम है.- रायपुर नगर निगम, बिलासपुर नगर निगम, दुर्ग, कोरबा, अंबिकापुर, चिरमिरी, धमतरी, राजनांदगांव, जगदलपुर और रायगढ़ नगर निगम में चुनाव हो रहे हैं. 49 नगर पालिकाओं और 114 नगर पंचायत के लिए अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होंगे. इस तरह कुल 173 पदों के लिए चुनाव होंगे.

नगरीय निकाय चुनाव के लिए वोटर्स: नगर निगम के लिए सभी 10 निगम में कुल 4474269 मतदाता है. इनमें 22 लाख 525 पुरुष मतदाता, 22 लाख 73 हजार 232 महिला और 512 अन्य मतदाता शामिल है. उपचुनाव के लिए कुल 16181 मतदाता हैं.

मतदान केंद्रों की संख्या: मतदान केंद्रों की बात की जाए तो नगरीय निकाय चुनावों के लिए कुल मतदान केंद्र 5970 है. जिसमें से 1531 संवेदनशील और 132 अति संवेदनशील मतदान केंद्र है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/nomination-for-chhattisgarh-municipal-elections-starts-from-today-last-date/article-8244

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.