- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- बलरामपुर में अवैध खाद जब्ती: 2 पिकअप से 100 बोरी यूरिया बरामद, कई दुकानों पर नोटिस
बलरामपुर में अवैध खाद जब्ती: 2 पिकअप से 100 बोरी यूरिया बरामद, कई दुकानों पर नोटिस
Balrampur, CG
जिले में अवैध खाद भंडारण और कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई की गई। रामचंद्रपुर के ग्राम टिकीदीरी में प्रशासनिक टीम ने दो पिकअप वाहनों से 100 बोरी यूरिया खाद जब्त की। प्रत्येक वाहन में 50-50 बोरी खाद लोड थी।
बिना दस्तावेज पकड़े गए वाहन
कार्रवाई एसडीएम रामानुजगंज आनंद नेताम के नेतृत्व में राजस्व, खाद्य और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने की। जांच के दौरान चालकों के पास खाद परिवहन से जुड़े वैध दस्तावेज नहीं मिले। इसके बाद दोनों वाहनों को खाद समेत थाना रामचंद्रपुर को सौंप दिया गया।
कृषि सेवा केंद्र पर गड़बड़ी
रामचंद्रपुर के नारायण कृषि सेवा केंद्र में निर्धारित उर्वरक मूल्य सूची नहीं मिलने पर संचालक को नोटिस जारी किया गया। टीम ने दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए कि वे केवल निर्धारित दर पर ही खाद बेचें।
वाड्रफनगर में निरीक्षण
कृषि विभाग की टीम ने वाड्रफनगर क्षेत्र में अजय ट्रेडर्स और पटेल फर्टिलाइजर सहित कई दुकानों की जांच की। अजय ट्रेडर्स में अनियमितता मिलने पर विक्रय पर तत्काल रोक लगा दी गई।
कलेक्टर की सख्त चेतावनी
कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने कहा कि जिले में अवैध खाद भंडारण और कालाबाजारी पर लगातार कार्रवाई होगी। अगर किसी विक्रेता के खिलाफ अनियमितता या ज्यादा कीमत वसूलने की शिकायत मिलती है तो उसका लाइसेंस निलंबित कर एफआईआर दर्ज की जाएगी।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए