बोर्ड परीक्षा की तैयारियों में लापरवाही पर भड़के कलेक्टर, BEO समेत 6 प्राचार्यों को नोटिस

Balodabazar, CG

बलौदा बाजार के कलेक्टर ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारियों में लापरवाही बरतने वाले स्कूल के प्रधानाचार्यों पर कार्रवाई की है. उन्होंने बीईओ समेत छह प्राचार्यों को नोटिस भेजा है.

10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारियों में लापरवाही बरतने वालों पर बलौदा बाजार के कलेक्टर दीपक सोनी ने सख्त रुख अपनाया है. मंगलवार को उन्होंने जिले के सभी स्कूलों के प्राचार्यों के साथ ऑनलाइन बैठक की और प्री-बोर्ड परीक्षा में खराब प्रदर्शन करने वाले स्कूलों को आड़े हाथों लिया. कलेक्टर ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम लाने के लिए अब लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. बैठक के दौरान उन्होंने सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी सिमगा समेत 6 स्कूलों के प्राचार्यों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए.

बैठक में कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि जिन स्कूलों के प्री-बोर्ड के नतीजे कमजोर रहे, वे बोर्ड परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन सुनिश्चित करें. इसके लिए जिले के बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्कूलों को "मेंटर्स" बनाया जाएगा, ताकि वे कमजोर स्कूलों की मदद कर सकें. मेंटर स्कूलों के शिक्षक, कमजोर स्कूलों के छात्रों को मार्गदर्शन देंगे और उनकी तैयारी को मजबूत करेंगे, लेकिन जिन स्कूलों ने पहले से ही खराब प्रदर्शन किया और फिर भी तैयारी में कोताही बरती, उनके खिलाफ कार्रवाई तय है.

इन स्कूलों के प्राचार्यों को मिला नोटिस

कलेक्टर ने सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी सिमगा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय औरेठी, खपराडीह, जांगड़ा, भाटापारा बहुउद्देशीय विद्यालय और करमदा के प्राचार्यों पर सीधा निशाना साधते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा. इन स्कूलों के प्री-बोर्ड के परिणाम बेहद निराशाजनक रहे थे, लेकिन इसके बावजूद सुधार की कोई ठोस पहल नहीं की गई.

बोर्ड परीक्षा में सुधार के लिए सख्त दिशा-निर्देश

कलेक्टर ने साफ किया कि जो विद्यार्थी प्री-बोर्ड में एक या दो विषयों में फेल हुए हैं, उन पर विशेष ध्यान दिया जाए. रिमेडियल क्लास के जरिए उनकी कमजोरियों को दूर किया जाए और परीक्षा में पास होने लायक तैयारी कराई जाए. उन्होंने शिक्षकों को तकनीकी सहायता का उपयोग करने की सलाह दी और कहा कि छात्र मोबाइल पर चैट जीपीटी जैसी AI तकनीकों का इस्तेमाल करके अपनी पढ़ाई को बेहतर बना सकते हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Feb 2025 By दैनिक जागरण

बोर्ड परीक्षा की तैयारियों में लापरवाही पर भड़के कलेक्टर, BEO समेत 6 प्राचार्यों को नोटिस

Balodabazar, CG

10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारियों में लापरवाही बरतने वालों पर बलौदा बाजार के कलेक्टर दीपक सोनी ने सख्त रुख अपनाया है. मंगलवार को उन्होंने जिले के सभी स्कूलों के प्राचार्यों के साथ ऑनलाइन बैठक की और प्री-बोर्ड परीक्षा में खराब प्रदर्शन करने वाले स्कूलों को आड़े हाथों लिया. कलेक्टर ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम लाने के लिए अब लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. बैठक के दौरान उन्होंने सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी सिमगा समेत 6 स्कूलों के प्राचार्यों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए.

बैठक में कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि जिन स्कूलों के प्री-बोर्ड के नतीजे कमजोर रहे, वे बोर्ड परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन सुनिश्चित करें. इसके लिए जिले के बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्कूलों को "मेंटर्स" बनाया जाएगा, ताकि वे कमजोर स्कूलों की मदद कर सकें. मेंटर स्कूलों के शिक्षक, कमजोर स्कूलों के छात्रों को मार्गदर्शन देंगे और उनकी तैयारी को मजबूत करेंगे, लेकिन जिन स्कूलों ने पहले से ही खराब प्रदर्शन किया और फिर भी तैयारी में कोताही बरती, उनके खिलाफ कार्रवाई तय है.

इन स्कूलों के प्राचार्यों को मिला नोटिस

कलेक्टर ने सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी सिमगा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय औरेठी, खपराडीह, जांगड़ा, भाटापारा बहुउद्देशीय विद्यालय और करमदा के प्राचार्यों पर सीधा निशाना साधते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा. इन स्कूलों के प्री-बोर्ड के परिणाम बेहद निराशाजनक रहे थे, लेकिन इसके बावजूद सुधार की कोई ठोस पहल नहीं की गई.

बोर्ड परीक्षा में सुधार के लिए सख्त दिशा-निर्देश

कलेक्टर ने साफ किया कि जो विद्यार्थी प्री-बोर्ड में एक या दो विषयों में फेल हुए हैं, उन पर विशेष ध्यान दिया जाए. रिमेडियल क्लास के जरिए उनकी कमजोरियों को दूर किया जाए और परीक्षा में पास होने लायक तैयारी कराई जाए. उन्होंने शिक्षकों को तकनीकी सहायता का उपयोग करने की सलाह दी और कहा कि छात्र मोबाइल पर चैट जीपीटी जैसी AI तकनीकों का इस्तेमाल करके अपनी पढ़ाई को बेहतर बना सकते हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/notice-to-6-principals-including-collector-beo-raging-on-negligence/article-10857

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.