अब नवा रायपुर से चलेगी छत्तीसगढ़ की सरकार, नए आवास में जल्द शिफ्ट होंगे CM विष्णुदेव साय

CG

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नये आवास में तीन दिवसीय पूजा पाठ का आयोजन किया गया है. अब तय हो गया है कि साय की सरकार नवा रायपुर से चलेगी. सबसे आकर्षक नया सीएम हाउस होगा.

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जल्द नए सीएम हाउस में शिफ्ट हो सकते हैं. नवा रायपुर सेक्टर 24 में सीएम आवास बनकर तैयार हो गया है. नवरात्रि के शुभ अवसर पर नए आवास में तीन दिवसीय पूजा पाठ मुख्यमंत्री का परिवार करा रहा है. मंत्रियों के निवास भी नवा रायपुर में शिफ्ट होने की तैयारी चल रही है. मुख्यमंत्री साय पुराने और नए दोनों सीएम हाउस में निर्धारित समय पर जनता के लिए रहेंगे उपलब्ध. जनता सुविधा अनुसार रायपुर और नवा रायपुर में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सकेगी.

अभी तक नवा रायपुर से सिर्फ मंत्रालय ही संचालित हो रहे थे. अब तय हो गया है कि साय की सरकार नवा रायपुर से चलेगी. लोगों को मंत्री से मिलने और आवेदन देने के लिए रायपुर जाना पड़ता था. नवा रायपुर से सरकार के कामकाज होने पर लोगों का मंत्री से मिलना और मंत्रालय में आवेदन देना आसान हो जायेगा. मंत्री से मिलने और आवेदन देने के लिए मंत्रालय जाने में लगने वाले समय की बचत हो सकेगी. बताया जा रहा है कि नवरात्रि में पूजा पाठ के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय परिवार संग सीएम आवास में शिफ्ट हो जाएंगे. देश का सबसे आकर्षक नया सीएम हाउस होगा.

नए सीएम हाउस में कब शिफ्ट होंगे मुख्यमंत्री साय?

CM-Sai-New-Bungalowनए सीएम हाउस में साज-सज्जा का काम तेजी से चल रहा है. लाइटिंग का काम दिन में होने के बाद रात को टेस्टिंग का काम चल रहा है. सीएम हाउस का फ्रंट एलिवेशन पूरा का काम हो चुका है. दूसरे राज्यों से आए तकनीशियन लाइटिंग के काम को एक अलग लुक देने में जुटे हैं. सीएम हाउस पर अभी तक लगभग 65 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं.

सीएम हाउस को 8 एकड़ में बनाया जा रहा है. लागत 65 करोड़ की आयी है. सीएम हाउस में 6 बेडरूम, फैमिली और लिविंग रूम, प्राइवेट थियेटर, हेल्थ सेंटर और बड़ी लाइब्रेरी होगी. सुरक्षा, सीसीटीवी, टायर ब्लास्टर के साथ हाईटेक सुविधा होगी. निगरानी के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है.  

अभी तक मंत्रियों और विधानसभा अध्यक्ष के 14 आवास बनकर तैयार हो चुका हैं. सभी मंत्री के आवास एक जैसे दिखेंगे. ऐसे में कोई भी मंत्री छोटे-बड़े आवास होने की बात नहीं कर पाएगा. मंत्री के लिए 13 आवास और एक विधानसभा अध्यक्ष के लिए बनाये गये हैं. खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के आवास में फिनिशिंग कार्य जारी है. 
 
लगभग आधे एकड़ में अधिकारियों के होंगे आवास
23 साल बाद पहली बार अफसर के आवासा आधे एकड़ यानी करीब 22000 वर्गफीट में बने होंगे. बड़ा एरिया लॉन का होगा. नवा रायपुर के सेक्टर 18 में अभी 78 अफसरों का आवास तैयार हो रहे हैं. राज्य के अफसरों को अभी तक 4000 वर्गफीट वाले ही बंगले अलॉट होते आए हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Oct 2024 By दैनिक जागरण

अब नवा रायपुर से चलेगी छत्तीसगढ़ की सरकार, नए आवास में जल्द शिफ्ट होंगे CM विष्णुदेव साय

CG

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जल्द नए सीएम हाउस में शिफ्ट हो सकते हैं. नवा रायपुर सेक्टर 24 में सीएम आवास बनकर तैयार हो गया है. नवरात्रि के शुभ अवसर पर नए आवास में तीन दिवसीय पूजा पाठ मुख्यमंत्री का परिवार करा रहा है. मंत्रियों के निवास भी नवा रायपुर में शिफ्ट होने की तैयारी चल रही है. मुख्यमंत्री साय पुराने और नए दोनों सीएम हाउस में निर्धारित समय पर जनता के लिए रहेंगे उपलब्ध. जनता सुविधा अनुसार रायपुर और नवा रायपुर में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सकेगी.

अभी तक नवा रायपुर से सिर्फ मंत्रालय ही संचालित हो रहे थे. अब तय हो गया है कि साय की सरकार नवा रायपुर से चलेगी. लोगों को मंत्री से मिलने और आवेदन देने के लिए रायपुर जाना पड़ता था. नवा रायपुर से सरकार के कामकाज होने पर लोगों का मंत्री से मिलना और मंत्रालय में आवेदन देना आसान हो जायेगा. मंत्री से मिलने और आवेदन देने के लिए मंत्रालय जाने में लगने वाले समय की बचत हो सकेगी. बताया जा रहा है कि नवरात्रि में पूजा पाठ के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय परिवार संग सीएम आवास में शिफ्ट हो जाएंगे. देश का सबसे आकर्षक नया सीएम हाउस होगा.

नए सीएम हाउस में कब शिफ्ट होंगे मुख्यमंत्री साय?

CM-Sai-New-Bungalowनए सीएम हाउस में साज-सज्जा का काम तेजी से चल रहा है. लाइटिंग का काम दिन में होने के बाद रात को टेस्टिंग का काम चल रहा है. सीएम हाउस का फ्रंट एलिवेशन पूरा का काम हो चुका है. दूसरे राज्यों से आए तकनीशियन लाइटिंग के काम को एक अलग लुक देने में जुटे हैं. सीएम हाउस पर अभी तक लगभग 65 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं.

सीएम हाउस को 8 एकड़ में बनाया जा रहा है. लागत 65 करोड़ की आयी है. सीएम हाउस में 6 बेडरूम, फैमिली और लिविंग रूम, प्राइवेट थियेटर, हेल्थ सेंटर और बड़ी लाइब्रेरी होगी. सुरक्षा, सीसीटीवी, टायर ब्लास्टर के साथ हाईटेक सुविधा होगी. निगरानी के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है.  

अभी तक मंत्रियों और विधानसभा अध्यक्ष के 14 आवास बनकर तैयार हो चुका हैं. सभी मंत्री के आवास एक जैसे दिखेंगे. ऐसे में कोई भी मंत्री छोटे-बड़े आवास होने की बात नहीं कर पाएगा. मंत्री के लिए 13 आवास और एक विधानसभा अध्यक्ष के लिए बनाये गये हैं. खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के आवास में फिनिशिंग कार्य जारी है. 
 
लगभग आधे एकड़ में अधिकारियों के होंगे आवास
23 साल बाद पहली बार अफसर के आवासा आधे एकड़ यानी करीब 22000 वर्गफीट में बने होंगे. बड़ा एरिया लॉन का होगा. नवा रायपुर के सेक्टर 18 में अभी 78 अफसरों का आवास तैयार हो रहे हैं. राज्य के अफसरों को अभी तक 4000 वर्गफीट वाले ही बंगले अलॉट होते आए हैं.
https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/now-chhattisgarh-government-will-run-from-nava-raipur-cm-vishnudev/article-771

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.