रायपुर में धरना-प्रदर्शन पर अब लगेगा शुल्क: निगम ने तय की नई व्यवस्था, संगठनों ने बताया लोकतंत्र पर प्रहार

Raipur, CG

रायपुर नगर निगम ने धरना-प्रदर्शन और पंडाल लगाने के लिए नई शुल्क प्रणाली लागू की है। अब किसी भी सार्वजनिक स्थान पर प्रदर्शन करने या पंडाल लगाने के लिए संबंधित संगठनों को निर्धारित शुल्क देना होगा।

 निगम ने निर्णय लिया है कि धरना या विरोध प्रदर्शन के लिए 500 रुपए शुल्क, जबकि पंडाल लगाने के लिए प्रति वर्ग फुट 5 रुपए की दर से राशि ली जाएगी।

नगर निगम का कहना है कि ऐसे आयोजनों के बाद सफाई, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधन में खर्च होता है, इसलिए शुल्क लेना आवश्यक है। वहीं, इस फैसले का कई सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने विरोध करते हुए कहा कि यह जनता की आवाज को दबाने का प्रयास है।

नगर निगम का पक्ष: साफ-सफाई और व्यवस्थाओं पर आता है खर्च

महापौर मीनल चौबे ने बताया कि धरना-प्रदर्शन के दौरान सड़कों की सफाई, बैनर-पोस्टर हटाने और यातायात नियंत्रण में निगम को खर्च उठाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि शुल्क से यह सुनिश्चित होगा कि प्रदर्शन अनुशासन के साथ हो और नगर निगम को आर्थिक नुकसान न हो।

साथ ही, अब किसी भी संगठन को प्रदर्शन से पहले मार्ग की जानकारी और अनुमति नगर निगम को देनी होगी।

संगठनों का विरोध: लोकतंत्र की भावना के खिलाफ कदम

नगर निगम के इस निर्णय को लेकर कई संगठनों और नेताओं ने नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि यह निर्णय जनता की आवाज दबाने का तरीका है।
किसान नेता तेजराम विद्रोही ने कहा — "धरना-प्रदर्शन पर शुल्क लगाना लोकतंत्र की हत्या जैसा कदम है। यदि जनता की आवाज रोकी गई, तो विरोध और तेज होगा।"

विरोध करने वाले संगठनों का मानना है कि आम जनता पहले ही अपनी समस्याओं को लेकर संघर्ष करती है, ऐसे में शुल्क लगाने से उनकी भागीदारी और कठिन हो जाएगी।

1000 रुपए तक बढ़ सकता है शुल्क

सूत्रों के अनुसार, वर्तमान में निगम ने 500 रुपए का शुल्क तय किया है, लेकिन इसे आगे बढ़ाकर 1000 रुपए तक करने की भी योजना है। यह प्रस्ताव नगर निगम की सामान्य सभा में सर्वसम्मति से पारित किया गया है।

नवा रायपुर में फिलहाल धरना-प्रदर्शन पर अस्थायी रोक

नवा रायपुर (अटल नगर) में फिलहाल रखरखाव कार्यों के चलते दो महीने के लिए धरना-प्रदर्शन पर अस्थायी रोक लगाई गई है। रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आदेश जारी कर स्पष्ट किया है कि इस अवधि में किसी भी स्थान पर धरना की अनुमति नहीं दी जाएगी।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
31 Oct 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/now-fee-will-be-charged-on-protest-in-raipur-corporation/article-36729

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.