NSUI ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में करोड़ों के भ्रष्टाचार का किया खुलासा, निकाली ‘भ्रष्टाचार की बारात’

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के बायोटेक इनक्यूबेशन सेंटर के निर्माण को लेकर NSUI ने बड़ा भ्रष्टाचार उजागर किया है। एनएसयूआई ने इस घोटाले के विरोध में एक अनोखी “भ्रष्टाचार की बारात” निकालकर जनजागरूकता फैलाने का अभियान शुरू किया है।

ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली गई इस बारात में कुलपति का मुखौटा पहनकर एक व्यक्ति घोड़े पर सवार हुआ, जबकि नकली नोटों से भरा सूटकेस “दहेज” के रूप में पेश किया गया। इस नाटकीय प्रदर्शन में कृषि मंत्री रामविचार नेताम का मुखौटा पहने एक व्यक्ति ने कुलपति की “भ्रष्टाचार की बहू” से प्रतीकात्मक शादी भी कराई, जो इस भ्रष्टाचार की गहराई को दर्शाता है।

एनएसयूआई का आरोप है कि विश्वविद्यालय में बिना लोक निर्माण विभाग (PWD) की निगरानी के करोड़ों रुपये के भुगतान किए गए हैं, जबकि निर्माण कार्य अभी अधूरा है। इसके अलावा खरीदारी में 30 से 40 प्रतिशत तक कमीशन लेने का आरोप भी लगाया गया है।

एनएसयूआई प्रदेश प्रभारी महामंत्री हेमंत पाल ने कहा कि यह बारात भ्रष्टाचार के खिलाफ चेतावनी की घंटी है और अब छात्र इस मामले पर चुप नहीं रहेंगे। उन्होंने दोषी अधिकारियों, कुलपति और ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही कहा गया कि यदि मांगे नहीं मानी गईं तो पूरे प्रदेश में आंदोलन तेज किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी राज्य सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन पर होगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Jun 2025 By दैनिक जागरण

NSUI ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में करोड़ों के भ्रष्टाचार का किया खुलासा, निकाली ‘भ्रष्टाचार की बारात’

Raipur, CG

ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली गई इस बारात में कुलपति का मुखौटा पहनकर एक व्यक्ति घोड़े पर सवार हुआ, जबकि नकली नोटों से भरा सूटकेस “दहेज” के रूप में पेश किया गया। इस नाटकीय प्रदर्शन में कृषि मंत्री रामविचार नेताम का मुखौटा पहने एक व्यक्ति ने कुलपति की “भ्रष्टाचार की बहू” से प्रतीकात्मक शादी भी कराई, जो इस भ्रष्टाचार की गहराई को दर्शाता है।

एनएसयूआई का आरोप है कि विश्वविद्यालय में बिना लोक निर्माण विभाग (PWD) की निगरानी के करोड़ों रुपये के भुगतान किए गए हैं, जबकि निर्माण कार्य अभी अधूरा है। इसके अलावा खरीदारी में 30 से 40 प्रतिशत तक कमीशन लेने का आरोप भी लगाया गया है।

एनएसयूआई प्रदेश प्रभारी महामंत्री हेमंत पाल ने कहा कि यह बारात भ्रष्टाचार के खिलाफ चेतावनी की घंटी है और अब छात्र इस मामले पर चुप नहीं रहेंगे। उन्होंने दोषी अधिकारियों, कुलपति और ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही कहा गया कि यदि मांगे नहीं मानी गईं तो पूरे प्रदेश में आंदोलन तेज किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी राज्य सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन पर होगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/nsui-revealed-crores-of-corruption-in-indira-gandhi-agricultural-university/article-23020

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.