- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- युक्तियुक्तकरण व्यवस्था के विरोध में NSUI का ‘शिक्षा बचाओ आंदोलन’ तेज: धमतरी में बैरिकेड तोड़े, पुलि...
युक्तियुक्तकरण व्यवस्था के विरोध में NSUI का ‘शिक्षा बचाओ आंदोलन’ तेज: धमतरी में बैरिकेड तोड़े, पुलिस से झड़प; MLA देवेंद्र यादव ने दी चेतावनी
Dhamtari. CG
धमतरी में शुक्रवार को एनएसयूआई ने छत्तीसगढ़ सरकार की युक्तियुक्तकरण नीति के खिलाफ ‘शिक्षा बचाओ हुंकार रैली’ निकाली। रैली की अगुवाई कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव और स्थानीय एनएसयूआई पदाधिकारियों ने की। आंदोलन के दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी झड़प भी देखने को मिली।
रैली रुद्री रोड स्थित लक्ष्मी निवास भवन से प्रारंभ हुई और कलेक्ट्रेट तक पहुंची। इस दौरान तीन स्तरों पर लगाए गए पुलिस बैरिकेड्स में से दो को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने तोड़ डाला। तीसरे बैरिकेड पर उन्हें बलवा ड्रिल बल द्वारा रोका गया, जिसके बाद विधायक यादव और कार्यकर्ता सड़क पर धरने पर बैठ गए।
विधायक ने लगाए गंभीर आरोप, दी आंदोलन की चेतावनी
विधायक देवेंद्र यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि युक्तियुक्तकरण के नाम पर 10 हजार से अधिक सरकारी स्कूलों को बंद किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों की पढ़ाई और भविष्य दोनों खतरे में हैं।
उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार शिक्षकों की नियुक्ति नहीं कर रही, बल्कि 45 हजार पद समाप्त कर रही है, जबकि पहले वादा किया गया था कि 57 हजार शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। यादव ने कहा कि यह पूरी प्रक्रिया युवाओं के भविष्य के साथ धोखा है।
प्राइवेट संस्थानों को फायदा पहुंचाने का आरोप
विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जानबूझकर निजी शिक्षण संस्थानों को लाभ पहुंचा रही है, ताकि सरकारी शिक्षा प्रणाली कमजोर हो और लोग महंगे निजी स्कूलों की ओर मजबूर हों। उन्होंने भटगांव आईटीआई कॉलेज के पास स्थित शराब दुकान को हटाने की भी मांग की, जिससे विद्यार्थियों को आने-जाने में असुविधा हो रही है।
ज्ञापन सौंपा, कार्रवाई की चेतावनी
प्रदर्शनकारियों ने अंततः राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा, जिसमें युक्तियुक्तकरण नीति को तत्काल रद्द करने की मांग की गई। विधायक यादव ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शराब दुकान हटाने या युक्तियुक्तकरण को रद्द करने जैसे कदम नहीं उठाए, तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।
अवैध खनन और प्रशासनिक मिलीभगत के भी लगाए आरोप
विधायक देवेंद्र यादव ने प्रेस से बात करते हुए कहा कि जिले में रेत खदानों में बड़े पैमाने पर अवैध खनन हो रहा है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों—कलेक्टर, खनिज अधिकारी और पुलिस—पर मिलीभगत के गंभीर आरोप लगाए और कहा कि भ्रष्टाचार चरम पर है और गुंडागर्दी को संरक्षण मिल रहा है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए