सीधे बुलडोजर लेकर पहुंच रहे हैं अधिकारी, नई मेयर के चार्ज लेते ही एक्शन में आया विभाग, कहा- जारी रहेगा अभियान

Raipur, CG

रायपुर नगर निगम की नई मेयर मीनल चौबे ने पदभार ग्रहण कर लिया है। मीनल चौबे के पदभार ग्रहण करते ही निगम की टीम एक्शन में आ गई है। रायपुर नगर निगम सीमा में आने वाले अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। निगम के अधिकारियों के साथ पुलिस की टीम भी पहुंच रही है।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मेयर के कार्यभार ग्रहण करते ही अधिकारी भी एक्शन में आ गए हैं। रायपुर में मेयर मीनल चौबे के पदभार ग्रहण करने बाद निगम और पुलिस की संयुक्त टीम बुलडोजर कार्रवाई कर रही है। प्रशासन ने सबसे पहले मौदहापारा इलाके से अवैध कब्जे को हटाया। मंगलवार के बाद बुधवार को भी प्रशासन की टीम ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की। निगम के अधिकारियों ने कहा है कि हर दिन कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह के विवाद की स्थिति से निपटने के लिए पहले से ही बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई थी।

प्रशासन ने जयस्तंभ चौक से फाफाडीह चौराहे की तरफ जाने वाली सड़क पर कार्रवाई की। जिन दुकानदारों ने अवैध कब्जा जमाया था उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही प्रशासन ने सड़क किनारे लगे ठेले और गुमटियों को भी जब्त कर लिया है। इस इलाके में लंबे समय से अतिक्रमण की शिकायतें मिल रही थीं। जिसके बाद प्रशासन ने अवैध तरीके से कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है।

बुलडोजर लेकर पहुंचा निगम का अमला

मेयर के एक्शन के बाद नगर निगम और पुलिस की टीम भी एक्टिव हो गई है। अवैध दुकानों और ठेलों को हटाने की कार्रवाई पूरे रायपुर में शुरू हो गई है। कार्रवाई करने के लिए निगम की टीम पहले से ही बुलडोजर लेकर पहुंच रही है। साथ ही दुकान के बाहर, सड़क पर बोर्ड और सामान फैलाकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के सामान भी जब्त किए जा रहे हैं। अवैध अतिक्रमण के कारण लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

जाम से लोगों को होती है परेशानी

अधिकारियों ने बताया कि सड़क किनारे दुकान लगाने और कब्जे से कारण रोजाना लंबा जाम लग रहा है। जिस कारण से आम आदमियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों को समझाइश दी गई है कि आगे से ऐसे गलती नहीं करें।

जारी रहेगा अभियान

अधिकारियों ने बताया कि जिन लोगों ने सड़क से आगे बढ़ाकर होर्डिंग्स लगाई गई है। ऐसे दुकानदारों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि अवैध अतिक्रमण के खिलाफ लगातार एक्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यातायात बाधित करने वाले ड्राइवरों के खिलाफ भी कार्रवाई हो रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Mar 2025 By दैनिक जागरण

सीधे बुलडोजर लेकर पहुंच रहे हैं अधिकारी, नई मेयर के चार्ज लेते ही एक्शन में आया विभाग, कहा- जारी रहेगा अभियान

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मेयर के कार्यभार ग्रहण करते ही अधिकारी भी एक्शन में आ गए हैं। रायपुर में मेयर मीनल चौबे के पदभार ग्रहण करने बाद निगम और पुलिस की संयुक्त टीम बुलडोजर कार्रवाई कर रही है। प्रशासन ने सबसे पहले मौदहापारा इलाके से अवैध कब्जे को हटाया। मंगलवार के बाद बुधवार को भी प्रशासन की टीम ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की। निगम के अधिकारियों ने कहा है कि हर दिन कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह के विवाद की स्थिति से निपटने के लिए पहले से ही बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई थी।

प्रशासन ने जयस्तंभ चौक से फाफाडीह चौराहे की तरफ जाने वाली सड़क पर कार्रवाई की। जिन दुकानदारों ने अवैध कब्जा जमाया था उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही प्रशासन ने सड़क किनारे लगे ठेले और गुमटियों को भी जब्त कर लिया है। इस इलाके में लंबे समय से अतिक्रमण की शिकायतें मिल रही थीं। जिसके बाद प्रशासन ने अवैध तरीके से कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है।

बुलडोजर लेकर पहुंचा निगम का अमला

मेयर के एक्शन के बाद नगर निगम और पुलिस की टीम भी एक्टिव हो गई है। अवैध दुकानों और ठेलों को हटाने की कार्रवाई पूरे रायपुर में शुरू हो गई है। कार्रवाई करने के लिए निगम की टीम पहले से ही बुलडोजर लेकर पहुंच रही है। साथ ही दुकान के बाहर, सड़क पर बोर्ड और सामान फैलाकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के सामान भी जब्त किए जा रहे हैं। अवैध अतिक्रमण के कारण लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

जाम से लोगों को होती है परेशानी

अधिकारियों ने बताया कि सड़क किनारे दुकान लगाने और कब्जे से कारण रोजाना लंबा जाम लग रहा है। जिस कारण से आम आदमियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों को समझाइश दी गई है कि आगे से ऐसे गलती नहीं करें।

जारी रहेगा अभियान

अधिकारियों ने बताया कि जिन लोगों ने सड़क से आगे बढ़ाकर होर्डिंग्स लगाई गई है। ऐसे दुकानदारों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि अवैध अतिक्रमण के खिलाफ लगातार एक्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यातायात बाधित करने वाले ड्राइवरों के खिलाफ भी कार्रवाई हो रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/officers-are-reaching-directly-with-bulldozers-the-department-came-into/article-12944

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.