400 फीट गहरी खाई में दो दिन तक अकेली थी वृद्धा, युवाओं ने कंधे पर उठाकर बचाई जान

Manendragarh, CG

जिले के चिरमिरी क्षेत्र में मानवता का अद्भुत उदाहरण सामने आया है, जहां एक घायल वृद्ध महिला को 400 फीट गहरी खाई से युवाओं की एक टीम ने जिंदा बचा लिया। महिला बीते दो दिनों से खाई में पड़ी थी, भूख से बेहाल, सिर्फ पानी पीकर जिंदा रही।

जवानों ने महिला की आवाज सुनकर नीचे उतरकर उसे ढूंढा, फिर कंधों पर उठाकर चार किलोमीटर तक पैदल चलकर अस्पताल पहुंचाया। इस पूरी घटना में जनप्रतिनिधियों और स्थानीय युवाओं की सक्रियता सराहनीय रही।

भुकभुकी नाले की खाई में गिरी महिला

यह घटना चिरमिरी क्षेत्र के भुकभुकी नाले के पास की है, जो पूरी तरह से पहाड़ी और बीहड़ इलाका है। जानकारी के मुताबिक, महिला अनजाने में फिसलकर खाई में जा गिरी थी, जिसकी गहराई करीब 400 फीट है। दो दिन तक वह वहीं पड़ी रही, गंभीर रूप से घायल, लेकिन होश में थी।

9 जुलाई को स्थानीय युवकों सन्नी, निशांत और मोंटी ने खाई के पास किसी की मदद की पुकार सुनी। उन्होंने तत्काल पार्षद राहुल भाई पटेल को सूचना दी। जब सबने मौके पर जाकर देखा, तो खाई के नीचे एक बुजुर्ग महिला घायल अवस्था में बैठी थी।

कंधे पर लादकर 4 KM पैदल चले, फिर पहुंचाया अस्पताल

भारी बारिश और दुर्गम रास्तों के बावजूद पार्षद और युवाओं की टीम खाई में उतरी। उन्होंने महिला को बिस्कुट खिलाकर उसका मनोबल बढ़ाया और उसे बचाने का भरोसा दिलाया। फिर रस्सी और लकड़ी की मदद से उसे कंधे पर लादकर दुर्गम रास्तों से होते हुए 4 किलोमीटर दूर दुबछोला गांव तक लाए।

वहां से गाड़ी का इंतजाम कर महिला को खड़गवां हॉस्पिटल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि महिला अब खतरे से बाहर है और उसका प्राथमिक उपचार जारी है।

अब भी अनजान है पहचान

बचाई गई महिला अपने नाम और पहचान को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रही है। उसने अपना नाम मुन्नी, बेटी का नाम लक्ष्मनिया और बेटे का नाम दुर्गेश बताया है, लेकिन पता नहीं बता सकी। ऐसे में अभी उसके परिवार तक प्रशासन नहीं पहुंच पाया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Jul 2025 By दैनिक जागरण

400 फीट गहरी खाई में दो दिन तक अकेली थी वृद्धा, युवाओं ने कंधे पर उठाकर बचाई जान

Manendragarh, CG

जवानों ने महिला की आवाज सुनकर नीचे उतरकर उसे ढूंढा, फिर कंधों पर उठाकर चार किलोमीटर तक पैदल चलकर अस्पताल पहुंचाया। इस पूरी घटना में जनप्रतिनिधियों और स्थानीय युवाओं की सक्रियता सराहनीय रही।

भुकभुकी नाले की खाई में गिरी महिला

यह घटना चिरमिरी क्षेत्र के भुकभुकी नाले के पास की है, जो पूरी तरह से पहाड़ी और बीहड़ इलाका है। जानकारी के मुताबिक, महिला अनजाने में फिसलकर खाई में जा गिरी थी, जिसकी गहराई करीब 400 फीट है। दो दिन तक वह वहीं पड़ी रही, गंभीर रूप से घायल, लेकिन होश में थी।

9 जुलाई को स्थानीय युवकों सन्नी, निशांत और मोंटी ने खाई के पास किसी की मदद की पुकार सुनी। उन्होंने तत्काल पार्षद राहुल भाई पटेल को सूचना दी। जब सबने मौके पर जाकर देखा, तो खाई के नीचे एक बुजुर्ग महिला घायल अवस्था में बैठी थी।

कंधे पर लादकर 4 KM पैदल चले, फिर पहुंचाया अस्पताल

भारी बारिश और दुर्गम रास्तों के बावजूद पार्षद और युवाओं की टीम खाई में उतरी। उन्होंने महिला को बिस्कुट खिलाकर उसका मनोबल बढ़ाया और उसे बचाने का भरोसा दिलाया। फिर रस्सी और लकड़ी की मदद से उसे कंधे पर लादकर दुर्गम रास्तों से होते हुए 4 किलोमीटर दूर दुबछोला गांव तक लाए।

वहां से गाड़ी का इंतजाम कर महिला को खड़गवां हॉस्पिटल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि महिला अब खतरे से बाहर है और उसका प्राथमिक उपचार जारी है।

अब भी अनजान है पहचान

बचाई गई महिला अपने नाम और पहचान को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रही है। उसने अपना नाम मुन्नी, बेटी का नाम लक्ष्मनिया और बेटे का नाम दुर्गेश बताया है, लेकिन पता नहीं बता सकी। ऐसे में अभी उसके परिवार तक प्रशासन नहीं पहुंच पाया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/older-youth-were-alone-for-two-days-in-400-feet/article-27134

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.