हरेली पर्व पर छत्तीसगढ़ में उमंग, सीएम हाउस में पारंपरिक अंदाज़ में हुआ आयोजन

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में पारंपरिक त्योहारों की शुरुआत हरेली पर्व से हो चुकी है। गुरुवार को पूरे प्रदेश में धूमधाम से यह पहला पारंपरिक त्योहार मनाया गया।

राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भी इस अवसर पर विशेष आयोजन हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित कई मंत्री और विधायक शामिल हुए।

मुख्यमंत्री साय ने गौरी-गणेश, नवग्रह की विधिवत पूजा कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। साथ ही नांगर, रापा, कुदाल, फावड़ा जैसे पारंपरिक कृषि यंत्रों की पूजा कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा, "हरेली केवल किसानों का पर्व नहीं, बल्कि यह प्रकृति, पर्यावरण और पशुधन से हमारे गहरे संबंधों को दर्शाता है। यह छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक जड़ों को मजबूत करने का उत्सव है।"

मुख्यमंत्री ने गाय और बछड़े को पारंपरिक लोंदी खिलाकर पशुधन संरक्षण का संदेश भी दिया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने किसानों के कल्याण और कृषि समृद्धि के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

लोक संस्कृति और परंपरा का रंग

सीएम हाउस को पारंपरिक छत्तीसगढ़ी शैली में सजाया गया था। ग्रामीण परिधानों में सजे कलाकारों ने लोक नृत्य और गीत प्रस्तुत किए। उत्सव के दौरान गेड़ी चढ़े युवक भी आकर्षण का केंद्र रहे। मुख्यमंत्री और अन्य अतिथियों ने पारंपरिक और आधुनिक कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

प्रदर्शनी में काठा, झांपी, कांसी की डोरी, खुमरी, तुतारी जैसे ऐतिहासिक यंत्रों के साथ ही आधुनिक यंत्र जैसे बीज ड्रिल, रोटावेटर, पावर टिलर, स्प्रेयर आदि शामिल रहे। कृषि विभाग द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी ने छत्तीसगढ़ की कृषि परंपरा और तकनीकी विकास का समावेश दर्शाया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Jul 2025 By दैनिक जागरण

हरेली पर्व पर छत्तीसगढ़ में उमंग, सीएम हाउस में पारंपरिक अंदाज़ में हुआ आयोजन

Raipur, CG

राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भी इस अवसर पर विशेष आयोजन हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित कई मंत्री और विधायक शामिल हुए।

मुख्यमंत्री साय ने गौरी-गणेश, नवग्रह की विधिवत पूजा कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। साथ ही नांगर, रापा, कुदाल, फावड़ा जैसे पारंपरिक कृषि यंत्रों की पूजा कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा, "हरेली केवल किसानों का पर्व नहीं, बल्कि यह प्रकृति, पर्यावरण और पशुधन से हमारे गहरे संबंधों को दर्शाता है। यह छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक जड़ों को मजबूत करने का उत्सव है।"

मुख्यमंत्री ने गाय और बछड़े को पारंपरिक लोंदी खिलाकर पशुधन संरक्षण का संदेश भी दिया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने किसानों के कल्याण और कृषि समृद्धि के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

लोक संस्कृति और परंपरा का रंग

सीएम हाउस को पारंपरिक छत्तीसगढ़ी शैली में सजाया गया था। ग्रामीण परिधानों में सजे कलाकारों ने लोक नृत्य और गीत प्रस्तुत किए। उत्सव के दौरान गेड़ी चढ़े युवक भी आकर्षण का केंद्र रहे। मुख्यमंत्री और अन्य अतिथियों ने पारंपरिक और आधुनिक कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

प्रदर्शनी में काठा, झांपी, कांसी की डोरी, खुमरी, तुतारी जैसे ऐतिहासिक यंत्रों के साथ ही आधुनिक यंत्र जैसे बीज ड्रिल, रोटावेटर, पावर टिलर, स्प्रेयर आदि शामिल रहे। कृषि विभाग द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी ने छत्तीसगढ़ की कृषि परंपरा और तकनीकी विकास का समावेश दर्शाया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/on-hareli-festival-in-chhattisgarh-umang-cm-house-organized-in/article-28755

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.